भोपाल राजधानी में लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री प्रदीप कुमार जैन के एयरपोर्ट रोड पर लाॅर्ड कॉलोनी में स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जैन के आवास के अलावा गोविंदपुरा इलाके में स्थित स्मार्ट सिटी कंपनी में उनके दफ्तर में भी छापामार कार्रवाई की गई, जहां वह फिलहाल संविदा पर नियुक्त हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान जैन के…
Author: Nishpaksh Mat Team
चंपावत उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर बरस रहा है। वहीं पहाड़ों में जमकर बारिश होने के बाद नदी-नाले उफान पर है। इसी बीच टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी जीप बहने की खबर सामने आई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम श्रद्धालुओं के रेस्क्यू में जुट गई, जिसमें एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई,अन्य चार घायल और 2 व्यक्ति लापता बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार, किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव के कारण एक जीप समेत करीब…
भोपाल राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर का कुलपति डॉ. मनदीप शर्मा को नियुक्त किया है। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीन डॉ. शर्मा को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की समयावधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर होगी के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। Source : Agency
केरल केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में अलग-अलग पर शुक्रवार की सुबह जमीन के नीचे से तेज ध्वनि सुनाई देने की खबरें मिलीं जिससे स्थानीय लोगों और अधिकारियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित आवासीय क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के कुछ इलाकों में तेज ध्वनि सुनाई दी। वायनाड जिलाधिकारी डी. आर. मेघश्री ने एक बयान में कहा, ‘जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं।’ केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने…
हरियाणा हरियाणा में इस स्वतंत्रता दिवस से सभी स्कूलों में ‘गुड मॉर्निंग’ के स्थान पर अब ‘जय हिंद’ का प्रयोग किया जाएगा। एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है। प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए इस कदम का उद्देश्य छात्रों में ‘देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना उत्पन्न करना’ है । आदेश में कहा गया है कि ‘जय हिंद’ का नारा सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिया था और स्वतंत्रता के बाद सशस्त्र बलों…
नई दिल्ली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में धमाकेदार अंदाज में लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक का सफर तय कर लिया था। लेकिन उन्हें 50 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने अपना वजन कम करने के लिए सभी हथकंडे अपनाए लेकिन विफल रहीं। उन्होंने अगले ही दिन सोशल मीडिया पर अपने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती करियर को भी अलविदा कह दिया। हालांकि उनके पदक जीतने की आखिरी उम्मीद अभी कायम है। विनेश ने अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ खेल पंचाट में अपील…
इंदौर बांग्लादेश में उपजे संकट से अटक रहे प्याज निर्यात का रास्ता फिर खुल गया है। पेतरापोल बार्डर पर बीते तीन दिनों से अटके प्याज से भरे ट्रकों के लिए सीमा खोल दी गई है। करीब 4,500 टन प्याज से भरे ट्रक सीमा पर ही खड़े थे। इनमें महाराष्ट्र और मप्र से बांग्लादेश को निर्यात किया गया प्याज भरा था। इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को तेजी थोक मंडी में गुरुवार को प्याज के दामों में जोरदार तेजी देखी गई। प्याज में स्थानीय मांग भी अच्छी निकलने लगी है। प्याज सुपर ऊपर में 3200 रुपये…
पेरिस भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद अपनी चोट का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद जल्द ही सर्जरी करानी पड़ सकती है। नीरज पेरिस खेलों से पहले जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आये हैं। उन्होंने हालांकि गुरुवार को सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गए। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।…
सिंगरौली राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में निकायों के उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए दो दिवसीय ‘एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन विंध्य नगर के होटल नीलम में किया गया। पिछले वर्ष नगर निगम सिंगरौली के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट काम किया गया जिसके चलते रीवा और शहडोल संभाग की 28 नगरी निकाय को प्रशिक्षण और संयुक्त रूप से अनुभव साझा करने हेतु सिंगरौली नगर निगम को चुना गया।इस दो दिवसीय प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य है कि किस तरह से योजना, नई तकनीकी और गुणवत्ता के साथ काम कर नगर को स्वच्छ और सुंदरता बनाया…
राघौगढ़ नगर की ड्रीम सिटी कॉलाेनी में रहने वाले एक युवक की बीते दिन संदिग्ध मौत हो गई। युवक रात में खाना के साथ मैगी खाकर सोया था। मौत के सही कारणों का पता लगाने पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर युवक के शव का पीएम कराया है। जानकारी के अनुसार राघौगढ़ की ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले युवक हेमंत पुत्र शिवनारायण मोगिया उम्र 25 वर्ष को बीती अल सुबह अचानक चक्कर आने लगे और वह उल्टियां करने लगा। इस पर स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रेलवे की…
