इंदौर क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को विशेष न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही अर्थदंड भी लगाया है। घटना पांच साल पहले 6 जून 2019 की, रेसकोर्स रोड पर स्थित डॉ. रामकृष्ण वर्मा का नर्सिंग होम की है। आरोपी ने डॉक्टर के बेटे को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। डॉक्टर की अनुपस्थिति में घटना आरोपित ने 6 जून 2019 को रेसकोर्स रोड स्थित ग्रेटर मालवा नर्सिंग होम में वारदात को अंजमा दिया था। यह क्लीनिक डा. रामकृष्ण वर्मा का था। घटना वाले दिन डॉ. वर्मा…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर ने सम्माननीय बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों का नगद भुगतान कंपनी के जोन, वितरण केन्द्र कार्यालय, एटीपी मशीन अथवा अधिकृत भुगतान केन्द्रों जैसे एम.पी. ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर पर ही करें। उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के केशलेश भुगतान हेतु कंपनी के पोर्टल https://www.mpez.co.in/ (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल पे, पेटीएम एप, व्हाट्सएप पे एवं मोबाइल एप के माध्यम से भी बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा है कि बिजली उपभोक्ता सायबर जालसाजों से सावधान रहें।…
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज NEET-PG 2024 परीक्षा को स्थगित करने की याचिका को खारिज कर दिया। यह परीक्षा 11 अगस्त 2024 को निर्धारित है और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा को दो बैचों में आयोजित किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई थी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। बेंच में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल थे। सुनवाई के दौरान, CJI चंद्रचूड़ ने कहा, “देश में इतनी समस्याएं हैं, अब पीजी परीक्षा को रीशेड्यूल करने की बात आ गई है।” वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े, जो याचिकाकर्ताओं…
भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि नरसिंहपुर जिले के सिविल अस्पताल गाडरवारा में इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देना हमारी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को व्यवस्थित कर उसे सुचारू रूप से बनायें रखने और मरीज़ों के उचित इलाज की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज रोगी कल्याण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गाडरवारा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं…
नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने बांग्लादेश में चल रहे हालात को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ बातचीत बनाए रखेगी ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, “बांग्लादेश में जारी हालात के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए एक…
भोपाल भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा है। मध्यप्रदेशवासी भी इस जीत का जश्न मना रहे है, क्योंकि विजयी भारतीय टीम में म.प्र. इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के इस होनहार खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज वीडियो कॉल कर विवेक और पूरी भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस लगन और…
अल्मोड़ा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा माल रोड में स्थित जीबी पंत पार्क से लेकर चौघानपाटा गांधी पार्क तक निकाली गई। इस यात्रा के दौरान शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया गया। इसमें अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी भी मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा के सम्पूर्ण होने पर गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत की आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गरीब से गरीब बहन के घर तक नारी सशक्तिकरण के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य शासन की भावना भी है और प्रतिबद्धता भी। भारतीय संस्कृति में बहनों को यश देने वाली माना गया है, वे परिवारों में सम्माननीय हैं। माता-पिता के समान प्रेम और स्नेह के साथ संस्कारों को बनाए रखते हुए परिवार के दायित्व निर्वहन की क्षमता भी उनमें है। मंत्रि-परिषद ने बहनों के सम्मान और स्नेह के प्रतीक, रक्षाबंधन पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। संपूर्ण प्रदेश में 25…
देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं को बड़ी सौगात के साथ नवाजा है। बता दें कि रक्षा बंधन के दिन राज्य की महिलाएं रोडवेज की बसों में निःशुलक सफर कर सकेंगी। इस दौरान सरकारी बसों में सफर करने पर उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं प्रदेश में धामी सरकार एक बार फिर से लोगों के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए है। इस मामले में परिवहन सचिव ब्रजेश संत द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया था कि इस नि:शुल्क यात्रा का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही परिवहन…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समय-सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट का दायरा बहुत विस्तृत है। हर कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स संचालित किये जाने चाहिए। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को जोड़ा जाये। विद्वानों का मार्गदर्शन लेकर स्किल डेवलपमेंट के कार्य किये जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की समीक्षा कर विभागीय निर्देश दे रहे थे। बैठक में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम…
