Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

ढाका पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाए जाने के बाद बांग्लादेश में बनी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने देश के सेवा प्रमुख से तीन से 20 अक्टूबर के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप के आयोजन के लिए सुरक्षा का आश्वासन मांगा है। महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश के दो शहरों सिलहट और मीरपुर में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के अभ्यास मैच 27 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। क्रिकबज के अनुसार, बीसीबी ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वेकर उज़ ज़मान को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सुरक्षा आश्वासन मांगा है। अंतरराष्ट्रीय…

Read More

पेरिस अपने ओलंपिक पदार्पण पर 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल करने के बाद अमन सहरावत चाहते हैं कि युवा भारतीय पहलवान उनके पदक से प्रेरणा लें और खेल में कड़ी मेहनत करें। 21 वर्षीय पहलवान की प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ पर 13-5 की जीत ने भारत को खेलों का पहला कुश्ती पदक दिलाया। अमन सोने का सपना लेकर ओलंपिक में उतरे थे, लेकिन उनकी कांस्य पदक जीत भी कम महत्वपूर्ण नहीं है. अमन ने आईएएनएस से कहा, “मैं बहुत खुश हूं और यह पदक देश को समर्पित करना चाहता हूं। मैं स्वर्ण जीतना चाहता था…

Read More

भाटापारा. भाटापारा में दो लोग सड़क हादसे घायल हो गए। दोनों सड़क किनारे तड़प रहे थे, आसपास लोगों की भीड़ जमा थी। इस बीच वहां से डीएम दीपक सोनी गुजरे। उन्होंने जब सड़क पर पड़े खून से लथपथ घायलों को तड़पते देखा, तो तुरंत अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा देने से दोनों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, भाटापारा बलौदा बाजार मार्ग पर अर्जुनी खमरिया के बीच बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। जिसे देखने ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लगी हुई थी।…

Read More

खंडवा मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर देखने मिल रहा है। प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश के चलते अब नर्मदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ते चला जा रहा है, ओंकारेश्वर एवं बरगी बांध में निरन्तर गेटों से नर्मदा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नर्मदा नदी के जलस्तर में निरन्तर वृद्धि हो रही है। जहां किनारे के गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, यही…

Read More

ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल से ग्वालियर आईटी और स्टार्टअप हब जल्द बनने जा रहा है. देश के 24 सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप का एक सेंटर ग्वालियर में खुलने जा रहा है. एसटीपीआई की टीम जल्द निरीक्षण करने ग्वालियर आएगी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बड़ी मांग देश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से चिट्ठी लिखकर की थी. सिंधिया ने कहा था कि आपका मंत्रालय विभाग एसटीपीई ( सॉफ़्ट्वेर टेक्नॉलजी पार्क आफ इंडिया ) द्वारा देश में 24 सेंटर आफ एंटरप्रेन्योरशिप खोलने जा रही है, आपसे निवेदन है की इसका एक केंद्र ग्वालियर में खुले. 10 दिन…

Read More

नई दिल्ली अब से ठीक 5वें दिन देश अपनी आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ऐसे में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर देश के लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने लिखा कि अब स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, ऐसे में आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाएं। बता दें कि प्रधानमंत्री ने अपने प्रोफाइल पिक्चर में भी तिरंगा लगाया और लोगों से भी ऐसा करने की और तिरंगे के साथ सेल्फी भेजने की अपील की। प्रधानमंत्री की मोदी की अपील का असर ऐसा…

Read More

जम्मू  जून-जुलाई के महीने से जम्मू रेंज में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को सीमावर्ती जिले कठुआ में 4 और आतंकियों के स्केच जारी किए. जम्मू कश्मीर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. उन्हें संदेह है कि वे कठुआ जिले के मल्हार, बानी और सियोजधार के ऊपरी इलाकों में हो सकते हैं. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कठुआ पुलिस ने 04 आतंकवादियों के स्केच जारी…

Read More

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले पहुंचे। उन्होंने चूरलमाला में पैदल चलकर आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने बताया कि मोदी कन्नूर हवाई अड्डे से वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए वायनाड पहुंचे। 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित चूरलमाला क्षेत्र में उन्होंने पैदल चलकर नुकसान का जायजा लिया। इससे पहले, पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम का हवाई सर्वे किया था। अधिकारियों के मुताबिक, हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर कलपेट्टा में एसकेएमजे विद्यालय…

Read More

खगड़िया. बीते 7 जुलाई को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा से पहले खगड़िया में सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड दिवाकर कुमार सहित गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनमें दो सदस्य नवादा जिले से हैं। इधर इस मामले में गिरोह का मास्टरमाइंड खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित नयागांव गुड़ियासी निवासी मनोज मंडल का पुत्र दिवाकर कुमार है। पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड दिवाकर बीते 7 वर्षों से इस गोरखधंधे में शामिल था, जिसके तार बिहार के कई गिरोह से जुड़े हैं। वह शिक्षण संस्थान की आड़ में यह गोरखधंधा कर रहा था।…

Read More

पटना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने करीब 900 किलोमीटर की 8 नई रेलवे लाइन बिछाने की एक महत्वाकांक्षी योजना को आज मंजूरी दे दी है जो पूर्वी भारत में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार सृजित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की इन आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी जिनकी कुल अनुमानित लागत 24,657 करोड़ रुपए है। ये परियोजनाएं पांच से छह साल में पूरी करने का लक्ष्य है। रेल, सूचना प्रसारण एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी…

Read More