कोलकाता तुलसीदास का साहित्य लोकमंगल और लोकहित का साधक है । तुलसी लोकजीवन में पैठे हैं। उनका साहित्य आत्म दैन्य से जूझते व्यक्ति के लिए संजीवनी का काम करता है – ये उद्गार हैं भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि, भोपाल के पूर्व कुलपति प्रो. संजय द्विवेदी के जो सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय द्वारा आयोजित ‘तुलसी जयंती समारोह’ में बतौर प्रधान वक्ता बोल रहे थें । प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि कविता तुलसी को पाकर महान हो गई। उन्होंने तुलसी के मानस को जीवन जीने का सहारा बताया। तुलसी का…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 17 साल की नाबालिग के साथ पहले कई दिनों तक हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने नाबालिग का पहले किडनैप किया, फिर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को उसने करीब 20 दिनों तक अत्याचार का शिकार बनाया। वह उसे इस दौरान दूसरे राज्य भी ले गया। आरोपी का नाम नीरज बताया जा रहा है। वह 17 साल की नाबालिग के साथ मारपीट भी करता था। पीड़िता को धमकी देता था कि अगर उसने किसी…
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने पीएचडी परीक्षा में फेरबदल किया है, जिसके बाद विद्यार्थियों में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि इस बदलाव से प्रवेश परीक्षा को लेकर आसानी होगी. दरअसल, डीएवीवी की हर साल होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा इस बार कुछ चुनिंदा विषयों के लिए ही होगी. जिन विषयों में यूजीसी नेट नहीं होता है, उनमें पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी. बाकी सभी विषयों में पीएचडी के लिए नेट क्वालीफाई शोधार्थी को मौका मिलेगा. यूजीसी ने बीते मार्च में पीएचडी एडमिशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है. उसे…
कबीरधाम. सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति व महिला के आशिक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इन दोनों आरोपियों ने दृश्यम फिल्म देखकर वारदात को अंजाम दिया है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने 20 जुलाई को थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस तहरीर में रामखेलावन साहू ने बताया कि उनकी बेटी ग्वालिन साहू (28) पत्नी लुकेश साहू 18 जुलाई को घर से पेशी के लिए कवर्धा जा रही थी। सुबह…
कोलकाता/ नई दिल्ली पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में आज रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल है. रेजिडेंट डॉक्टरों के देशव्यापी संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) से हड़ताल का ऐलान किया है. दिल्ली सहित देश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टरों ही देखते हैं. ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. एक दिन पहले ही देश की राजधानी के एम्स अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध में…
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर में हिंदूवादी संगठन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यह पैदल मार्च शहर के खुदीराम बोस स्थल से सरैयागंज टावर तक निकाला गया। इस दौरान मार्च में शामिल लोगों ने हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। इस विरोध मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि बीते एक सप्ताह से बांग्लादेश में हिंदू समाज को लक्ष्य बनाया जा रहा है। मंदिरों को लक्ष्य करते हुए लोगों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय जो कि पाक की खुफिया एजेंसी ISI और अन्य…
श्योपुर जिले में पिछले 20 घंटे से झमाझम बारिश की वजह से चोरों तरफ पानी-पानी हाे गया । अब बारिश किसानों व आम लोगों के लिए आफत की बारिश बनती जा रही है। बारिश की वजह से सीप नदी उफान पर आ गई है। बंजारा डैम आवरफ्लो हो चल रहा है। पुराना गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पानी में डूब गया। पार्वती नदी उफान पर आने से फिर से श्योपुर- काेटा मार्ग बंद हो गया है। उधर राजस्थान के छाण गांव के पास श्योपुर-माधोपुर हाइवे पर पानी आने की वजह से श्योपुर का सवाई माधोपुर से भी संर्पक कट गया है। विजयपुर…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी भागों में बारिश की गतिविधि कम हो गई है। वही सरगुजा संभाग में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के अधिकांश जगहों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर श्री गंगानगर, दिल्ली, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के सरगुजा संभाग में गरज चमक के साथ भारी बारिश…
बड़वानी बड़वानी जिले में कक्षा 5वी और 8वी में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम कम देने वाली संस्थाओं के संस्था प्रमुख शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बोर्ड पैटर्न आधारित वार्षिक मूल्यांकन किया गया था। इस वार्षिक मूल्यांकन में जिले की 24 शालाओं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक न होने के चलते उनके संस्था प्रमुख को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसके प्रतिउत्तर उनके द्वारा प्रस्तुत…
करौली. जिले में हो रही लगातार बारिश के बीच कल शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महू पुल के नीचे से 1 बुजुर्ग नदी में बह गया है, जिसकी पहचान जगमोहन पुत्र रामेश्वर गुर्जर, तिघरिया थाना, नई मंडी के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह, निरंजन सिंह व करतार मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के बचाव के लिए काफी प्रयास किए लेकिन बहाव तेज होने के कारण बुजुर्ग बहकर खेडली गांव के पास नदी में पहुंच गया। बुजुर्ग ने हिम्मत रखकर नदी में पेड़ के तना को पकड़ रखा था, बाद में…
