नई दिल्ली हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के लेकर बीजेपी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये रिपोर्ट देश में आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश है। बीजेपी नेता ने इसे हार के बाद विपक्ष की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह देश को आर्थिक रूप से बर्बाद करने की कोशिश है। उन्होंने सीधे-सीधे कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी ने कहा कि रिपोर्ट में जो आरोप लगाए गए सेबी प्रमुख ने उसका जवाब दे दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हिंडनबर्ग के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टूलकिट…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए कठिन संघर्ष और उनके बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हम एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है, भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने और मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए…
पटना. बिहार के चर्चित आईपीएस विकास वैभव द्वारा चलाए जा रहे, लेट्स इंस्पायर बिहार, गार्गी अध्याय द्वारा उद्यमी सखी सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पटना के कुर्जी में संपन्न हुआ, जिसमें पटना के अलावा अन्य जिलों की महिलाओं उद्यमियों ने स्टॉल लगाए। इस कार्यक्रम के द्वारा महिला उद्यमियों को एक मंच मिला, जिससे उनके हुनर को रोजगार मिला ताकि वेलोग आत्मनिर्भर बन सकें। इसमें हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे मसाला, सत्तू, ऑर्गेनिक आचार, सूट, साड़ी, कुकीज के साथ-साथ महिलाओं द्वारा मेंहदी, मधुबनी पेंटिंग और जुट क्राफ्ट्स के सामान भी उपलब्ध थे। इस वर्ष का थीम “राष्ट्र निर्माण में महिलाओं…
भोपाल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुार एम.पी. ट्रांसको मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के गोविंदपुरा भोपाल स्थित परिसर एवं भोपाल के विभिन्न एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों में पौधारोपण किया गया। एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में एम.पी. ट्रांसको के सभी 42 ट्रांसमिशन लाइन मेटेनेन्स (टी.एल.एम.), 416 एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों तथा प्रदेश में एम.पी. ट्रांसकों के सभी कार्यालयों में करीब 19 हजार से अधिक पौधो का रोपण किया जा रहा है। भोपाल में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में श्री राजेश शांडिल्य, श्री डी.एस. बिसेन, श्री जे.एन. श्रीवास्तव, श्री अतुल नावर, श्री अशोक श्रीवास्तव, श्री…
जयपुर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है। राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जयपुर में कल दोपहर बाद से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में सोमवार को सुबह लगभग पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश रुक रुक कर नौ बजे तक जारी थी। इससे अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में स्कूलों…
रीवा को नशामुक्त बनाकर सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का लें संकल्प भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। नशे के अपराध में लिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा। नशे से दूर रहने के लिए लोगों के जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा-सुधार केन्द्रों में नशे की लत से छुटकारा दिलाने का कार्य किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है।…
वायनाड केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में अपना सब कुछ खो चुके लोगों के सरकारी दस्तावेज उन्हें दोबारा दिलाने के लिए सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एक विशेष शिविर शुरू किया गया। लापता लोगों की खोज के लिए भी अभियान जारी है। स्थानीय स्वशासन विभाग, जिला प्रशासन और केरल सूचना प्रौद्योगिकी मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र/दस्तावेज दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यहां मेप्पाडी के चुनिंदा स्कूलों में ये शिविर आयोजित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा कि भूस्खलन में जीवित बचे…
भोपाल सियोल, दक्षिण कोरिया – 18 सितंबर, 2024 को, HWPL विश्व शांति शिखर सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ दक्षिण कोरिया और दुनिया भर के लगभग 50 देशों में विभिन्न स्थानों पर मनाई जाएगी। ‘क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति समुदाय का निर्माण’ विषय के तहत, यह कार्यक्रम वैश्विक नेताओं और नागरिकों की शांति के प्रति प्रतिबद्धता को याद करता है जो एक दशक तक चली, साथ ही वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए भविष्य की रणनीतियों पर भी नज़र रखता है। 2014 में, स्वर्गीय संस्कृति, विश्व शांति, प्रकाश की बहाली (HWPL), एक अंतरराष्ट्रीय शांति संगठन, ने राजनीति, धर्म, महिला…
सिरोही. आबूरोड सदर पुलिस द्वारा ओर फोरलेन हाईवे पर एक महीने पूर्व ट्रेवल्स बस में डकैती के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में टीम ने निचलागढ़ पीएस आबूरोड सदर निवासी दिनेश पुत्र सिंघाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत माह 10 जुलाई 2024 की रात में मुख्य आरोपी ने अपने पांच अन्य सहयोगियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। फोरलेन हाईवे पर खराब हुई एक निजी ट्रेवल्स बस में सवार यात्रियों के साथ मारपीट की…
लगभग 50 करोड़ का रेल राजस्व अर्जित किया जबलपुर वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समनव्य से पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान चलाये जाते रहे हैं। महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री ओमप्रकाश के निर्देशन पर तीनों मण्डलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से जुलाई 2024 तक यानि चार माह में कुल 07 लाख 42 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 49 करोड़ 99 लाख रूपए…
