Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कथित पेपर लीक के आधार पर यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, “परीक्षा रद्द हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं और अब नए सिरे से परीक्षा अगले कुछ दिनों में आयोजित की जाएगी। इस मामले को देखते हुए, वर्तमान चरण में संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका पर विचार करने से केवल अनिश्चितता बढ़ेगी और इसका परिणाम घोर अराजकता होगा।” पीठ में जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा भी शामिल थे।…

Read More

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ऑन लाइन विश्वविद्यालय अवकाश प्रबंधन प्रणाली का राजभवन में शुभारम्भ किया। उन्होंने कुलगुरु के अवकाश प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर को रिमोट का बटन दबाकर लाँच किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि व्यवस्थाओं को प्रभावी और सुचारू बनाने के लिए निरंतर नवाचार किए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने की जरूरत बताई है।राज्यपाल पटेल ने विश्वविद्यालयों के कुलगुरु से ऑन लाइन चर्चा भी कर सॉफ्टवेयर के संचालन और सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता ने…

Read More

भोपाल उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि “प्रिवेंशन इज बेटर दैन क्योर” यदि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहेंगे, नियमित जाँच करायेंगे तो हम बीमारी के दुष्चक्र से बाहर रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना और ख़तरों के प्रति सचेत रहना महत्वपूर्ण है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी नागरिकों से प्रदेशव्यापी “इंडिया फ़ाइट्स एचआईवी एंड एसटीआई” अभियान में सहभागिता की अपील की। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि एड्स के संक्रमण के कारण, बचाव एवं उपचार के प्रति नागरिकों और युवाओं की जागरूकता इसके नियंत्रण के लिए आवश्यक है। लापरवाही…

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 09 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व में जिले के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से पुराना बस स्टैण्ड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अधिकारी-कर्मचारी, एन.सी.सी. व स्काउट गाइड, पुलिस जवान शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ जिले के सभी…

Read More

उदययपुर. उदययपुर के समीप कुराबड़ थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। कुराबड़ थानाधिकारी चेन सिंह ने बताया कि कुराबड़ पंचायत समिति के पास के एक टेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाए। पुलिस के अनुसार बाइक सवार मृतकों के नाम लालपुरा निवासी अजय मीणा, बुंदेल निवासी युवराज मीण और पुष्कर मीणा है। टक्कर इतनी जोरदार कि तीनों का शरीर क्षत विक्षत हो गया।…

Read More

करौली. कुडगांव थाना क्षेत्र के सायपुर गांव के जंगल में भैंस चराने गए एक युवक की तलाई में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक यादराम चतुर्वेदी का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करा रही है। कुडगांव थानाधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि यादराम चतुर्वेदी पुत्र रघुवर चतुर्वेदी उम्र 25 साल निवासी सायपुर जंगल में भैंस चराने गया था। इस दौरान यादराम तलाई में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय युवक डूबने लगा। युवक को डूबते देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को तलाई से बाहर निकालने…

Read More

अजमेर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से एलडीसी के करीब 4200 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर किया गया था। इसमें करीब 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अलग-अलग जगह से अजमेर आए थे। बोर्ड की ओर से दो पारी में आयोजित इस परीक्षा की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों को घर लौटने में रोडवेज बसों की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा और वह बस में जगह पाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। सरकार ने भले ही प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था कर रखी…

Read More

जयपुर. प्रदेश में निरंतर बारिश का दौर जारी है। हिंडौन, करौली में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। जयपुर के कानोता बांध से भी चार लोगों के बहने की खबर सामने आई है। करौली हिंडौन में भी बारिश के कारण दो लोगों की जान जाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई। इस बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि राजस्थान के सभी नागरिकों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। आज मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में हो रही भारी बारिश के संबंध में अधिकारियों की…

Read More

हैदराबाद,  ‘‘मोर की सब्जी बनाने की विधि’’ का एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर साझा करने के आरोप में तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक यूट्यबूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक वन अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ‘यूट्यूबर’ ने अपने चैनल पर संभवत: अधिक से अधिक ‘व्यूज’ पाने के लिए ऐसा किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने चैनल पर मोर की सब्जी पकाने का वीडियो पोस्ट करने की सूचना मिलने पर वन अधिकारियों की एक टीम तंगल्लापल्ली गांव पहुंची और उस व्यक्ति के घर से सब्जी बरामद की। सब्जी के नमूने…

Read More

नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा – उप-मुख्यमंत्री शुक्ल रीवा को नशामुक्त बनाकर सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का लें संकल्प – उप-मुख्यमंत्री शुक्ल नशे के अपराध में लिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा, नशे से दूर रहने के लिए लोगों के जागरूक किया जाएगा- उप-मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। नशे के अपराध में लिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा। नशे से दूर रहने के लिए लोगों के जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा-सुधार केन्द्रों में नशे की…

Read More