अनूपपुर (दिलीप चौधरी)। गेवरा क्षेत्र में 12 अगस्त को हुए एक विशाल प्रदर्शन में हजारों श्रमिकों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। गेट मीटिंग के रूप में आयोजित इस प्रदर्शन में श्रमिकों ने ‘एमडीओ मॉडल’, ‘शेयरिंग मॉडल’ और ‘फिक्स टर्म अपॉइंटमेंट’ जैसे मुद्दों पर गहरी चिंता जताई। श्रमिक नेताओं ने कहा कि इन नीतियों से कोयला उद्योग में काम करने वाले मजदूरों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। ठेका श्रमिकों के शोषण पर भी प्रकाश डालते हुए श्रमिकों ने मांग की कि सरकार कोयला उद्योग को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाए। कमरेड जनाराम…
Author: Nishpaksh Mat Team
टीकमगढ़। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सावन के चौथे सोमवार पर यहां पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के बीच एक 12 वर्षीय बालक कुंड में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक अपने दोस्तों के साथ बिना किसी को बताए कुंड में नहाने लगा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के गोताखोरों को मौके पर भेजा गया। डूबे बालक का नाम अभय राजा है और वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के रहने वाला है। उसके…
मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार बनने के लगभग सात महीने बाद, मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंप दिए गए हैं। सोमवार देर रात लिस्ट जारी की गई। इसमें सीएम डॉ. यादव ने इंदौर जिले का प्रभार अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सागर और शहडोल जिले का प्रभार सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री राकेश सिंह को नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा जिलों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। जबलपुर के विधायक और चार बार के सांसद रह चुके राकेश सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी राजनीतिक साख और नर्मदापुरम…
मेष राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। आपको बिना बात के चिंता महसूस हो सकती है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। परिजनों के सलाह पर ध्यान दें। आज लग्जरी आइटम पर बड़े अमाउंट में पैसे खर्च न करें। खर्चे पर कंट्रोल रखें। सोच-समझकर फाइनेंसशियल डिसीजन लें। लव लाइफ के इश्यूज को समझदारी से हैंडल करें। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। वृषभ राशि : आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि, ऑफिस के कुछ कार्यों में…
महासमुंद. राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत नियंत्रक के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से औषधि निरीक्षक श्री अखिलेश पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति भानु के द्वारा ग्राम बेलसोंडा में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर चालानी कार्यवाही की गई। औषधि निरीक्षक श्री अखिलेश पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति भानु के द्वारा कोटपा एक्ट 2003 की धारा 04 में सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध, 06 अ नाबालिकां के तंबाकू उत्पाद के उपयोग व बिक्री पर प्रतिबंध व धारा 06 व शैक्षणिक…
महासमुंद. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अभियान की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर पूर्वान्ह 9:00 बजे विकसित भारत का मंत्र भारत को नशे से स्वतंत्र की थीम पर समस्त विधार्थियों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारी/अधिकारियों एवं जन सामान्य को नशामुक्त की प्रतिज्ञा/शपथ करने का कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री श्री विरेन्द्र सिंह एवं राज्यमंत्री रामदास अठावले भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में भारत देश के समस्त जिले वर्चुअल रूप से जुड़े जिसमें देशभर में 10 हजार स्थानों से कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर…
नई दिल्ली दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में आरोप तय करने पर सुनवाई टाल दी है। एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को सुनवाई का आदेश दिया। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि इससे जुड़ा मामला दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई लंबित है, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 30 सितंबर को करने का आदेश दिया। सेशंस कोर्ट ने 13 दिसंबर 2023 को एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट…
आकलैंड, न्यूजीलैंड ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने एक टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम में पांच स्पिनरों को जगह दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट भारत में ग्रेटर नोएडा में नौ से 13 सितंबर तक खेला जायेगा। वहीं श्रीलंका में दो टेस्ट 18 और 26 सितंबर से शुरू होंगे। अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी कप्तान होंगे जबकि टीम में केन विलियमसन, डेवोन कोंवे, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी भी हैं। कोच गैरी स्टीड ने कहा ,‘‘उपमहाद्वीप के टेस्ट दौरे के लिये कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं।…
मैनचेस्टर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता हंड्रेड में खेलते समय चोटिल हो गए जिससे उनके श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में भाग लेने पर सवालिया निशान लग गया है। नॉर्दर्न सुपर चार्जस की तरफ से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेलते हुए तेजी से रन चुराने के प्रयास में 33 वर्षीय स्टोक्स के बाएं पांव की मांसपेशियां खिंच गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वह दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। अभी तक उनकी चोट की गंभीरता का पता नहीं लगा है और उनके सामने जल्द ही पूरी तरह से फिट होने की…
गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को करीमगंज जिले के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसने से रोका। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोतिउर शेख, मुशियार मुल्ला, तानिया मुल्ला और रीता मुल्ला के रूप में पहचाने गए बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर करीमगंज सेक्टर के रास्ते देर रात डेढ़ बजे भारत में घुसने का प्रयास किया।’’ शर्मा ने बताया कि हालांकि, पुलिस ने प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप किया और उन्हें तुरंत पीछे धकेल दिया, जिससे अनधिकृत रूप से घुसने की उनकी…
