Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

जबलपुर शहर प्रदेश में तेज बारिश के चलते सड़कों की खराब हालत को लेकर आए दिन मीडिया में खबरें आ रही हैं। ख़राब सड़कों की हालत को लेकर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने लोक निर्माण विभाग और एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। राकेश सिंह ने बताया की जिस प्रकार से मीडिया में सड़कों को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उन सड़कों पर कार्य हो रहा था, अभी सड़क पूर्णतः बनी नहीं है।भारी बारिश को लेकर हुई समस्या मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते इन सर्विस रोड पर कुछ समस्या हुई…

Read More

 चंबल दिल्ली के लाल किले पर हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न जोर-शोर से मनाया जाएगा. हर बार की तरह इस बार का जश्न भी कुछ खास होगा. इस साल मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की दो ‘ड्रोन दीदियों’ सुनीता शर्मा और खुशबू लोधी को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. इससे उत्साहित स्व-सहायता समूह की दोनों ‘ड्रोन दीदियां’ प्रधानमंत्री समूह संवाद में अवसर मिलने पर आजीविका मिशन को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा करेंगी. जिले के लिये यह गौरव का विषय है कि सामान्य घरेलू ग्रामीण महिला से ‘ड्रोन दीदी’ बनने…

Read More

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 साल की डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में हाई कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। अदालत ने मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को छुट्टी पर जाने को कहा है। बेंच ने कहा कि आप बहुत ताकतवर हैं और आपके रहते हुए निष्पक्ष जांच हो पाना मुश्किल होगा। डॉ. घोष ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कुछ ही घंटों के अंदर उन्हें कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बना दिया गया था। इसे लेकर भी हाई…

Read More

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने योगगुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ अवमानना का केस बंद कर दिया है। रामदेव और बालकृष्ण ने लिखित में माफी मांगी और कहा कि आगे से गुमराह करने वाले विज्ञापनों और पतंजलि के उत्पादों को लेकर भ्रामक दावे नहीं किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना ​​नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने उन…

Read More

बैतूल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैतूल के भैंसदेही में आदिवासी संस्कृति का अध्ययन केंद्र खोलने की घोषणा की है। यहां सरकारी कालेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम से किए जाने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने भैंसदेही या भीमपुर में 100 बेड के सिविल अस्पताल खोले जाने की भी घोषणा की है।’कांग्रेस को सिर्फ वोट की चिंता’ बैतूल के भैंसदेही में आयोजित लाडली बहना के आभार सह उपहार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर कहा कि इसकी कांग्रेस ने चिंता नहीं की, उन्हें गाजा…

Read More

जैसलमेर. स्थान के जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित मानव-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफलतापूर्वक फील्ड परीक्षण किया। इसके बाद सेना के शस्त्रागार में इसे शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस हथियार प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने डिजाइन और विकसित किया है। पूर्ण रूप से स्वदेश में विकसित मानव-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल के सफलतापूर्वक फील्ड परीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि समग्र प्रणाली में एमपीएटीजीएम, लांचर, लक्ष्य प्राप्ति उपकरण और एक अग्नि नियंत्रण इकाई शामिल है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इन सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और…

Read More

राजनांदगांव. राजनांदगांव के बसंतपुर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी के पास पार्षद के घर पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पार्षद राजेश उर्फ चम्पू गुप्ता और एक अन्य आरोपी फरार, जुआ के फाड़ से 10 लाख 5 हजार 500 रुपए नगद सहित तास की पत्ती जप्त,बसंतपुर पुलिस ने घर में की छापामार कार्रवाई। राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्षद के घर में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे थे जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस ने कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम के…

Read More

वाशिंगटन  प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क ने कहा है कि अमेरिका के लिए यह जरुरी है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2024 का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतें।मस्क ने  ट्रम्प साथ लाइव बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है, वास्तव में यह जरूरी है कि आप देश की भलाई के लिए यह चुनाव जीतें।” उन्होंने कहा, “यह मेरी निजी राय है।”सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से आधिकारिक प्रसारण के दौरान  ट्रंप के साथ  की बातचीत को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के 2024 अभियान टीम ने कहा है कि मस्क…

Read More

जयपुर. राजस्थान के सरकारी स्कूलों मोबाइल फोन ले जाने पर बैन नहीं होगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में स्पष्टिकरण मंगलवार को जारी कर दिया जाएगा। डिजिटल शिक्षा की अनिवार्यता को देखते हुए यह निर्णय किया गया है कि शिक्षक स्कूलों में मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि कक्षा लेते वक्त मोबाइल की घंटी बजने से शिक्षा बाधित होती है। इसे देखते हुए कक्षा में पढ़ाते वक्त शिक्षकों को मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखना होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बयान दिया था कि, “अब सरकारी स्कूलों…

Read More

औरंगाबाद. औरंगाबाद के दाउदनगर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार सोन नहर में जा गिरी। हादसे के समय तेज आवाज को सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन पता नहीं चला कि कार किधर चली गई। जब तक कार को पानी से निकाला जाता, कार सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी। सभी मृतक पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चार युवकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के करीब होगी, जबकि मरने वालों में एक 16 वर्षीय नाबालिग भी था। मरने वाले पटना के राजीव नगर के बाशिंदे बताए जा रहे हैं। विस्तृत पहचान अभी सामने…

Read More