Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीl मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। मुख्‍य समारोह में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किए गए। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष डा.…

Read More

इंदौर शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर मनाया गया। इसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर और परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 14 दल परेड में शाम‍िल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। इसके अनुसार राज्य स्तर, जिला, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम हुए। जिला स्तर पर भी विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर…

Read More

भोपाल मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 अगस्त को स्‍थानीय लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सुसज्जित रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परेड का निरीक्षण किया। साथ में डीजीपी सुधीर सक्सेना रहे। परेड के बाद हर्ष फायर किया गया। समारोह में वीरता पदकों का वितरण किया गया। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को वीरता पदक दिया गया। अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने मप्र की विकास यात्रा का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार प्रधानमंत्री के अनुसार चार मिशन पर…

Read More

नई दिल्ली  दिल्ली उच्च न्यायालय ने राज्यसभा सदस्य वी विजय साई रेड्डी के खिलाफ मानहानि वाले वीडियो और पोस्ट हटाने तथा उनके ‘यूआरएल‘ ब्लॉक करने के निर्देश मीडिया घरानों को दिए हैं। उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश में कहा कि यदि मीडिया संस्थान 10 दिनों के भीतर ‘यूआरएल’ नहीं हटाते हैं तो संसद सदस्य सोशल मीडिया मंच गूगल, मेटा और एक्स आदि से संपर्क करने और अनुरोध करने के लिए स्वतंत्र होंगे, जिन्हें 36 घंटे के भीतर ‘यूआरएल’ हटाना होगा। अपनी टिप्पणी में उच्च न्यायालय ने अफवाहें फैलने पर नाराजगी व्यक्त की खासतौर पर तब जब इससे किसी महिला…

Read More

नई दिल्ली भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को लगातार 11वीं बार संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को सेना के बलिदान और साहस का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि पहले यहां आतंकवादी मारकर चले जाते थे, लेकिन अब सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। साल 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद भारतीय थल सेना और वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी। पीएम मोदी ने कहा, ‘यही देश है, जो कभी आतंकी हमें मारकर चले जाते थे। जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है,…

Read More

भोपाल  मध्य प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 24 लाख लोगों ने पुलिस को करीब 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भरा है। हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन सवार यातायात नियमों का सबसे बड़ा उल्लंघनकर्ता रहे, जिनमें से 15 लाख ने 1 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2024 तक राज्य में 44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, अगर आपको लगता है कि जुर्माने के रूप में भारी रकम वसूलने से सड़कें सुरक्षित हो गई हैं, तो आप गलत हैं। 2023 में, सड़कों पर औसतन 37 मौतें प्रतिदिन हुई हैं। इसमें सबसे…

Read More

 इंदौर  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी इंदौर) ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए विशेष प्रकार के जूते विकसित किए हैं, जो पहनकर पैदल चलने पर ऊर्जा पैदा करेंगे। सैनिक इनसे इलेक्ट्रानिक डिवाइस चार्ज कर सकेंगे। ये जूते ट्राइबो-इलेक्ट्रिक नैनोजनरेटर (टीईएनजी) तकनीक पर आधारित हैं। इन्हें आईआईटी इंदौर के संकाय सदस्य प्रोफेसर आईए पलानी के मार्गदर्शन में विकसित किया गया। संस्थान ने ऐसे दस जोड़ी जूते रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को सौंपे हैं, ताकि इन्हें सैनिकों के काम में आने लायक बनाने की अगली प्रक्रिया शुरू की जा सके। जूतों में लगा होगा जीपीएस यह जूते बिजली पैदा करने…

Read More

मालवा-निमाड़  देश में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादन करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है। राज्य में अधिकांश सोयाबीन मालवा-निमाड़ में उपजता है, किंतु इस बार सोयाबीन संकट में है। कई दिनों से क्षेत्र में तेज बारिश नहीं हुई है। इससे फसलों में इल्लियों और कीट का प्रकोप हो गया है। एक तरफ तेज बारिश न होना संकट का कारण है, वहीं रिमझिम वर्षा भी दिक्कत पैदा कर रही है। रिमझिम के कारण नमी किसानों का कहना है कि रिमझिम बारिश की वजह से फसलों पर हर समय नमी बनी रहती है। इस कारण किसान अभी खेतों में कीटनाशक का छिड़काव नहीं कर…

Read More

नई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस भारत का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है, जो हर साल 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है। इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कड़ी मेहनत और बलिदान की याद दिलाता है और एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के हमारे दायित्व को दोहराने का अवसर देता है। स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई ऐसी रोचक बाते हैं, जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए। हर साल जब हम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं…

Read More

लहसुन में पाए जाने वाले तत्व ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है. हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए खाली पेट लहसुन आप आराम से खा सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है? अगर आपके शरीर में हद से ज्यादा बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आप अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें. क्योंकि बैड कोलेस्ट्रॉल हार्थ हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है. हार्ट हेल्थ के लिए लहसुन है फायदेमंद लहसुन, हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. लहसुन खाने से हार्ट…

Read More