लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 2019 में हुई 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की सूची नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 1 जून 2020 और 5 जनवरी 2022 की चयन सूचियां को दरकिनार कर नियमों के तहत तीन माह में नई चयन सूची बनाने के निर्देश दिए। कोर्ट के इस फैसले से राज्य सरकार को बड़ा झटका लगा है। वहीं पिछली सूची के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की सेवा पर भी संकट खड़ा हो गया है। न्यायमूर्ति ए आर मसूदी और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने आरक्षण…
Author: Nishpaksh Mat Team
नागपुर भारतीय निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। हालांकि, महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन, चुनाव आयोग ने सिर्फ जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के लिए चुनाव घोषित किए। एक सवाल के जवाब में आयोग ने कहा कि चार जगहों पर एक साथ चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती एक बड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए, अभी दो जगहों पर चुनाव की घोषणा की गई है। अब इस मामले पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…
पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी सह निर्माणाधीन स्टेडियम का भी जायजा लिया। ‘यह अकादमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से होगी लैस’ निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बचे हुए निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस खेल अकादमी में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूर्ण करें। यह अकादमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस…
नागौर. नागौर जिले की जायल पुलिस पर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने महिला अपराध अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक परिवार ने फरियाद लगाई है। परिजनों ने बताया कि जायल थाने में एक माह पहले मुकदमा दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने नामजद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। परिजनों ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार पर दबाव बना रहे हैं। एक माह बीत जाने के बाद भी जायल थाना पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले…
लंदन ब्रिटेन भारतीय दूतावास के सामने 78वें स्वतंत्रता दिवस को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाते हुए सिखों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में इंग्लैंड के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। 19 मार्च को लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले और तिरंगे के अपमान के बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में UK पुलिस को भारतीय दूतावास की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। इसके बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने फिर से खालिस्तानी झंडे लहराए और तिरंगे का अपमान किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी…
पटना बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-प्रतिवार का खेल जारी है। प्रदेश में हो रही हत्या, लूट, बलात्कार जैसी वारदातों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बार बार नीतीश कुमार और उनकी सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर तेजस्वी आंकड़े पेश करते रहते हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमला किया। इस पर जेडीयू ने पलटवार कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव अभी तक लोकसभा चुनाव में करारी हार के…
अंबेडकरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंबेडकरनगर माफियाराज से मुक्त होकर अब विकास की तरफ बढ़ रहा है। यहां उद्योग लग रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय में आयोजित रोजगार एवं ऋण मेले को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जन्माष्टमी आने वाली है। हालांकि यह जिला पहले ही अपराधिक लोगों से मुक्त हो चुका है। जो कुछ बचे होंगे वो भी कहीं लुढ़कते मिल जायेंगे। कटेहरी के लिए खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह जिला विकास की दौड़ में पिछड़ने नहीं पाएगा। अयोध्या में हो रहे…
फ्रांस फ्रांस में आयोजित एक एयरशो के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 65 वर्षीय पायलट की जान चली गई। पायलट एक फोगा मैजिस्टर जेट विमान उड़ा रहा था जो अचानक नियंत्रण खोने के बाद भूमध्य सागर में गिर गया। इस हादसे में पायलट की मृत्यु हो गई। पायलट के शव को बाद में बरामद किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एरोबेटिक विमान अचानक से संतुलन खो देता है और ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरने लगता है। वीडियो में विमान को सीधा समुद्र में गिरते हुए देखा…
लखनऊ किराया बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ में ओला, उबर जैसी कंपनियों के कैब ड्राइवरों ने शुक्रवार को हड़ताल की। ये कैब ड्राइवर ऑनलाइन सेवा प्रदाता कंपनियों से संबंद्ध टैक्सियों और बाइकों का किराया बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। हड़ताल की वजह से दिन भर बड़ी संख्या में ऑनलाइन कैब सेवाएं बाधित रहीं। आम जनता को इधर-उधर जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रवादी ड्राइवर यूनियन शक्ति के महासचिव प्रवीण विश्वकर्मा ने बताया कि सभी चालकों ने ओला, उबर, इन ड्राइवर, रैपीडो कंपनियों के शोषण के खिलाफ चक्का जाम किया। चालकों ने पीजीआई कोतवाली क्षेत्र…
उदयपुर राजस्थान के उदयपुर के स्कूल में चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपी छात्र के अवैध घर पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया है। इससे पहले घर को खाली कराया गया और घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। यह कार्रवाई वन विभाग के उस नोटिस पर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि आरोपी का मकान वन विभाग की जमीन पर बना हुआ है। वन विभाग की ओर से आरोपी को अतिक्रमण हटाने की वॉर्निंग दी गई थी। वन विभाग की टीम आरोपी छात्र के घर पहुंची। जहां अवैध निर्माण के चलते विभाग ने…
