चंडीगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद 24 घंटे के भीतर जननायक जनता पार्टी के चार विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं। पूर्व राज्यमंत्री एवं उकलाना के विधायक अनूप धानक ने चुनाव की घोषणा होते ही शुक्रवार को जजपा छोड़ दी थी, जबकि शनिवार को पूर्व पंचायत मंत्री एवं टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली, शाहबाद के विधायक रामकरण काला और गुहला चीका के विधायक चौधरी ईश्वर सिंह ने जजपा से इस्तीफा दे दिए। जजपा पूरी तरह से हाशिये पर आ गई है। विधायकों ने मनोहर लाल से की थी मुलाकात जजपा में अब दुष्यंत चौटाला तथा उनकी माता…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल कौशल विकास और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल की पहल पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के लिए विश्व स्तरीय ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल और प्रदेश के सभी आईटीआई में कई एडवांस कोर्सेस प्रारंभ किए गए हैं। विश्वस्तरीय संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए एडवांस ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी,एडवांस मैकेनिकल टेक्नोलॉजी, एडवांस मैकाट्रोनिक्स एवं एडवांस मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल सर्विसेज सहित अन्य कई नवीनतम पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर कई क्षेत्रों में रोजगार और स्व-रोजगार के मार्ग प्रशस्त होंगे। पहले…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शुरू की गई डिजिटल बस से भोपाल जिले के 10 सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर साक्षरता की बेसिक जानकारी दी जायेगी। इन विद्यालयों के चयनित 2775 विद्यार्थियों को नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। डिजिटल बस प्रत्येक स्कूल में एक माह में 3 बार जायेगी, जिसमें सभी कक्षाओं के छात्रों को कम्प्यूटर चलाने के बारे में जानकारी दी जायेगी। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि डिजिटल बस सेवा श्रीराम फाइबर फाउण्डेशन की मदद से शुरू हुई है। डिजिटल बस में 20 कम्प्यूटर स्थापित हैं। इसमें…
नई दिल्ली दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच भारत में इसकी स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मंत्रालय ने कहा कि भारत में फिलहाल इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि मंत्रालय ने बीमारी को फैलने से रोकने और नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने की बात कही है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार समीक्षा बैठक के दौरान आने वाले हफ्तों में कुछ मामलों का पता चलने की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया, लेकिन यह आकलन किया गया कि वर्तमान में भारत के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम मुख्यमंत्री निवास में पद्मभूषण श्री एम. (मुमताज अली खान) ने सौजन्य भेंट की। श्री एम. ने मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की सराहना की। द सत्संग फाउंडेशन के संस्थापक श्री एम. भारत भवन भोपाल में आज प्रारंभ हुए दो दिवसीय एकात्म पर्व में भागीदारी के लिए पधारे हैं। पद्मभूषण श्री एम. का आज शक्ति एवं अद्वैत वेदांत पर सारस्वत प्रबोधन भी हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट के दौरान श्री एम. ने फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री एम. के आगमन…
लखनऊ 69 हजार शिक्षकों की भर्ती मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आरक्षण विरोधी है। इस मामले में उच्च न्यायालय की एकल पीठ और खंडपीठ ने सरकार के आरक्षण विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को कहा कि दलितों और पिछड़ों के हक के लिए सिर्फ जुबानी जमा खर्च करने वाली भाजपा सरकार हर कदम पर उनके साथ छल करती है। यह सरकार दलितों और पिछड़ों को उनके जायज हक से महरूम रखने का हरसंभव प्रयास करती है।…
सिंगरौली सिंगरौली बैढन नगरीय क्षेत्र भर मे विगत कई वर्ष पूर्व मे कई जगहों पर अमृत नल जल के तहत निःशुल्क व शुल्क के साथ मे नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा नल कई वर्ष पूर्व घर- घर नल के माध्यम से हर घर मे पीने योग्य फ़िल्टर पानी नल का कनेक्शन दिया था जो कई जगहों पर पानी की बर्बादी नहीं देखा जा रहा था और नल का पानी सड़क व नाली मे बहता था टोटी तक नहीं लगाते थे। वही कईयो कनेक्शनधारियों के द्वारा नल पानी का मासिक भुगतान तक नहीं किया गया है जो मात्र घरेलू लोगो…
नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार का इतिहास काला है और यह नेशनल हेराल्ड से लेकर कर्नाटक के मैसूरु भूमि घोटाले तक जारी है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं द्वारा कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के खिलाफ जारी बयानबाजी की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि नेशनल हेराल्ड से लेकर मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटाले तक कांग्रेस के भ्रष्टाचार की विरासत जारी है। उन्होंने कांग्रेस को तल्ख शब्दों में नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को इस फैसले (…
जोधपुर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम को जोधपुर एम्स से छुट्टी मिल गई है। पुलिस आसाराम को शनिवार को पूरी सुरक्षा के साथ जोधपुर एम्स से सेंट्रल जेल ले गई। आसाराम पिछले कुछ दिनों से जोधपुर एम्स में भर्ती थे। शनिवार को जोधपुर एम्स से डिस्चार्ज किए जाने के बाद आसाराम को देखने के लिए अस्पताल के गेट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल के गार्ड और पुलिस जवान कड़ी मशक्कत से आसाराम को एंबुलेंस में बैठाकर एम्स से बाहर निकले। आसाराम की कुछ दिनों पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने राजस्थान हाई…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक…
