नई दिल्ली मास्टरकार्ड कथित तौर पर व्यापक पुनर्गठन पहल के तहत अपने वैश्विक कार्यबल में 3 प्रतिशत की कटौती करने की तैयारी कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य परिचालन को सुव्यवस्थित करना और कंपनी को मौजूदा बाजार स्थितियों के साथ बेहतर ढंग से संरेखित करना है। नियोजित छंटनी से दुनिया भर में कई कर्मचारियों के प्रभावित होने की उम्मीद है, जो मास्टरकार्ड के अपने रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों को समायोजित करने के प्रयास को दर्शाता है। रिपोर्टों के अनुसार, नौकरी में कटौती 30 सितंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, पिछले…
Author: Nishpaksh Mat Team
रामल्ला युद्ध प्रभावित गाजा में वर्षों बाद पोलियो का पहला मामला सामने आया है। दीर अल-बलाह शहर में 10 माह के एक बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बच्चे में पोलियो के लक्षण दिखाई देने के बाद जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बच्चे को पोलियो रोधी टीके की एक भी खुराक हासिल नहीं हुई थी। यह संक्रमण आम तौर पर पांच साल के कम उम्र के बच्चों में होता है और दूषित जल आदि से फैलता है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ऐसे देश हैं,…
मुंबई अभिनेत्री निकिता दत्ता ने एक्शन फिल्मों में अपनी रुचि व्यक्त करते हुये कहा कि वह हमेशा से ही एक्शन रोल करना चाहती थी।गोल्ड, कबीर सिंह और द बिग बुल जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली निकिता दत्ता दर्शकों को आकर्षित करना जारी रखती हैं। हाल ही में, उन्होंने घराट गणपति में अपनी पहली फिल्म के साथ मराठी सिनेमा में कदम रखा, जिसमें उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें सरहाना और प्रशंसा मिली।हाल ही में एक इंटरव्यू में, निकिता ने नई जॉनर, विशेष रूप से एक्शन के लिए अपने उत्साह को साझा किया। उन्होंने खुलासा…
नई दिल्ली भारत ने जीआई-टैग पुरंदर अंजीर से बने पहले रेडी-टू-ड्रिंक अंजीर जूस पोलैंड को निर्यात किया है। यह कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से भेजा गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि भारत से कृषि उत्पादों के शिपमेंट को बढ़ाने की अपनी पहल के तहत पोलैंड को अंजीर के रस की पहली खेप निर्यात की गई है। एपीडा ने पहले रेडी-टू-ड्रिंक अंजीर जूस के निर्यात की सुविधा प्रदान की है, जिसे जीआई-टैग वाले पुरंदर अंजीर से बनाया गया है। मंत्रालय ने बताया कि ये शिपमेंट वैश्विक बाजारों…
नई दिल्ली कई बार ऐसा होता है कि आपके पास बहुत सारे क्रेडिट कार्ड (Credit Card) हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने कुछ कार्ड बंद करवा दें तो इससे आपका खर्चा कुछ कम हो सकता है. आप जिस कार्ड को बंद करवाना चाहते हैं, अगर उस पर कोई सालाना फीस (Credit Card Annual Fees) नहीं लगती है तब तो आप उसे बंद ना भी करवाएं तो कोई दिक्कत नहीं. वहीं अगर कार्ड पर हर साल चार्ज लग रहा है और आप उसे इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं तो आपको उसे बंद करवाने पर विचार करना चाहिए. ऐसा…
नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। परंपरा के मुताबिक, संसदीय व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाली समिति लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए बुलेटिन पार्ट -2 के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 के लिए केसी वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति का सभापति नियुक्त किया है। इस समिति में लोकसभा से 15 और राज्य सभा से 7 सांसद यानि कुल मिलाकर अध्यक्ष सहित 22 सांसद शामिल हैं।…
अंबाला हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा सत्ता में है। इस दौरान इसने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जेल भेजने की बात कही। इस पर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा कभी कानून तोड़कर कार्रवाई नहीं करती, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर रही है। पंजाब व दिल्ली से नेता कमान संभाल रहे हैं। इस पर अनिल विज ने कहा ‘आप’ का दिया बुझ चुका है। पंजाब और दिल्ली में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। विज ने कहा…
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान क्यों नहीं किया गया ? चुनाव आयोग सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया है। आनंद दुबे ने कहा कि चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, जबकि आपको पता है कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। वायनाड की एक सीट पर उपचुनाव होना है। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। साथ ही दिल्ली में भी साल 2025 में विधानसभा चुनाव होना…
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई में नवनिर्मित अत्याधुनिक भारतीय तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) भवन का रविवार को उद्घाटन करेंगे। तट रक्षक बाल के प्रवक्ता ने बताया कि सिंह दो अतिरिक्त सुविधाओं, चेन्नई क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (आरएमपीआरसी) और पुड्डुचेरी में तटरक्षक एयर एन्क्लेव (सीजीएई) का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय समन्वय में एक बड़ी प्रगति को उजागर करता है, जो भारतीय समुद्र तट पर समुद्री सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चेन्नई में नया एमआरसीसी प्रतिष्ठित संस्थान बनने के लिए…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई…
