झुंझुनू. झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कि काजड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के भांपर में शनिवार सुबह घर से साइकिलिंग पर निकले सेना के जवान पर एक युवती ने एसिड फेंक दिया। घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उपचार के लिए उसे जयपुर ले गए हैं। एसिड से झुलसा युवक कुम्हारों का बास निवासी अरुण कुमार खांटीवाल (25) पुत्र विरेन्द्र खांटीवाल है। अरुण सेना में सिपाही के पद पर कार्यरत है। इस समय वो घर छुट्टी पर आया हुआ है। वह सुबह अपने घर से साइकिलिंग करता हुआ सूरजगढ़ से काजड़ा जा रहा था। इस दौरान भापरा गांव की एक…
Author: Nishpaksh Mat Team
कोरबा/अंबिकापुर/बीजापुर. रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के कोरबा से अंबिकापुर और गढ़चिरौली से बचेली (व्हाया-बीजापुर) नई रेल लाइन के लिए फाइनल सर्वे को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कोरबा से अम्बिकापुर (180 किमी) एवं गढ़चिरौली से बचेली (व्हाया-बीजापुर) (490 किमी) नई रेल लाइन निर्माण के लिए फाइनल सर्वे व डीपीआर(विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने के लिए रेल मंत्रालय की ओर से 16.75 करोड़ रुपए की राशि भी मंजूर की गई है। दोनों नई रेल लाइन के लिए फाइनल सर्वे की मंजूरी पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है। छत्तीसगढ़ में इस समय…
रांची चंपाई सोरेन के घर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का झंडा हटा दिया गया है। बगावत की अटकलों के बीच इस खबर ने सियासी पारा हाई कर दिया है। दरअसल, चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि वह निजी वजहों से दिल्ली आए हैं। वह भाजपा में शामिल और झामुमो से नाराजगी वाले सवाल को बार-बार टालते रहे। इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि उनके गांव वाले घर से…
रायपुर, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेश मूणत और विधायक श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।उन्होनें प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। Source : Agency
कोलकाता कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए रेप विक्टिम की पहचान उजागर करने पर बड़ा ऐक्शन लिया है। महिला चिकित्सक की पहचान उजागर करने और अफवाह फैलाने के आरोप में भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी और दो प्रसिद्ध चिकित्सकों को समन जारी किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तीन लोगों के अलावा पुलिस ने घटना के बारे में गलत सूचना फैलाने के आरोप में 57 अन्य लोगों को भी समन जारी किया है। उन्होंने बताया कि डॉ. कुणाल सरकार और डॉ. सुवर्ण गोस्वामी को समन जारी कर रविवार…
बीकानेर. रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद से हनुमानगढ़ जा रही बस को रोककर 835 लीटर घी जब्त किया। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 3 कार्रवाईयां की गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गंगाशहर में हंसा गेस्ट हाउस के पास शर्मा ट्रेवल्स की बस को रुकवाया गया। बस में श्री करनी ब्रांड घी जो कि अहमदाबाद से पीलीबंगा हनुमानगढ़ जा रहा था,…
रायपुर जीएसटी विभाग द्वारा फर्जी फर्मों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। 16 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। जीएसटी अफसरों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्मों पर कार्रवाई करना है। अभी भी विभाग के पास फर्जी फर्मों की बहुत सी शिकायतें आ रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी मई 2023 में भी जीएसटी चोरों के खिलाफ दो माह का विशेष अभियान शुरू किया गया था। जीएसटी अफसरों का कहना है कि इस अभियान के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले, उनके खिलाफ टैक्स व जुर्माना…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार आज मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ रुद्राभिषेक करते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। Source : Agency
रायपुर. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने रायपुर के बीटीआई मैदान में 17वें ‘दिव्य कला मेला’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रायपुर में जमीन मिलने पर दिव्यांगजन पार्क निर्माण कराने की घोषणा की। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में इस पार्क के निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। रायपुर में ‘दिव्य कला मेला’ 16 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। यह सुबह 10 से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि…
नई दिल्ली भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर एक दिवसीय दौरे पर रविवार को कुवैत पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आज कुवैती नेतृत्व के साथ होने वाली बैठकों का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “नमस्ते कुवैत! विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। आज कुवैती नेतृत्व…
