रीवा में नवजात बच्चों की देखभाल एवं किशोर स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मातृ मृत्यु दर व नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने में समन्वित प्रयास आवश्यक है। रीवा जिले में इस चुनौती को अवसर के तौर पर लेना होगा। जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य व महिला बाल विकास के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी लोगों को जागरूक करें तथा मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को न्यून करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर जिला प्रशासन…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि “रिश्ता” योजना न केवल युवाओं के कौशल को निखारने का माध्यम है, बल्कि प्रदेश एवं देश की अवसंरचना विकास यात्रा में उनके योगदान को सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। यह योजना, इंडस्ट्री रेडी दक्ष एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगी। मंत्री श्री परमार ने रविवार को शुजालपुर स्थित मां शारदा सांदीपनि विद्यालय में, युवाओं को रोज़गारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ किए गए “रिश्ता (RISHTA : Recruiting Industries Supporting Holistic Training with Alignment)”…
सतना कभी मुसाफिरों को मंज़िल तक पहुँचाने वाली ट्रेन, आज किसी की ज़िंदगी की शुरुआत की गवाह बन गई। सूरत से भागलपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन रविवार सुबह एक अनोखी और भावुक घटना की साक्षी बनी, जब ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर कर रही 21 वर्षीय गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह क्षण न केवल मानवीय संवेदना से भरपूर था, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि संकट की घड़ी में अनजान मुसाफिर कैसे अपनों से बढक़र बन जाते हैं। मैहर और सतना के बीच हुई प्रसव पीड़ा ट्रेन संख्या 22947 में सवार…
नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली अब कोचिंग की दुनिया में नजर आएंगे। गांगुली को आगामी SA20 सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जो 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। गांगुली इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे जो फ्रैंचाइजी क्रिकेट में मुख्य कोच के रूप में उनका पहला कार्यकाल होगा। कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि गांगुली की नियुक्ति से टीम की किस्मत बदलेगी। SA20 के पहले सीजन में ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद फ्रैंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ फाइनल में…
नई दिल्ली रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने अपने 34वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूस के कुर्स्क क्षेत्र के परमाणु संयंत्र में ड्रोन हमला कर वहां आग लगा दी। हालांकि, आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और रेडिएशन का स्तर सामान्य रहा। रूसी अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन हमलों में कई बिजली और ऊर्जा केंद्र को निशाना बनाया गया था। परमाणु संयंत्र में आग से एक ट्रांफफॉर्मर को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फ्यूल टर्मिनल के पास भी लगी आग अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा कि उन्हों…
भीकनगांव नगर से 8 किलो मीटर तक ग्राम लाल खेड़ा में मुक्ति धाम नहीं होने से परिजनों एवं ग्रामीणों ने की ग्राम पंचायत लालखेड़ा के गेट पर अंतिम संस्कार की तैयारी गेट पर ही लकड़ियों से चिता सजा दी। गांव में नहीं है कोई मुक्तिधाम दरअसल, ग्रामीण मयंक कुशवाह ने बताया कि आज सुबह ग्राम की उर्मिला बाई पति बाबूलाल का निधन हो गया है ग्राम में मुक्ति धाम नहीं है और जो है वह जीर्ण शीर्ण की हालत में है ऊपर तीन शेड भी लगा हुआ है वर्षा काल का समय से बारिश आ रही है। कई बार…
बिलासपुर महिला के साथ ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला से 59 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को मध्य प्रदेश की महू पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी देशभर में लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने फ्राड करते हुए रुपये जमा कराने के लिए 10 खातों का उपयोग किया। इसके अलावा 15 अन्य खातों की भी जानकारी मिली है। अब तक इस प्रकरण में प्रारंभिक स्तर पर 10 आरोपित मिले हैं। पुलिस से मिली…
रायपुर ओसाका (जापान) में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बन गया। उद्घाटन दिवस पर 22 हजार से अधिक दर्शकों ने यहाँ पहुँचकर छत्तीसगढ़ की विरासत, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक का अनुभव किया। भारत सरकार के इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के आमंत्रण पर 24 से 30 अगस्त 2025 तक भारत पैवेलियन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। आज इस भव्य पैवेलियन का विधिवत शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ : संस्कृति, उद्योग और अवसरों का संगम पैवेलियन को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह आगंतुकों को एक…
कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में कांग्रेस नेता राजेश सिंह के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ने से हड़कंप मच गया है। पुलिस यहां खुद ग्राहक बनकर पहुंची है। उसे इसके बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारकर कमरों से सात युवतियों, चार युवकों और मैनेजर को पकड़ा है। इस मामले पर कांग्रेस नेता राजेश सिंह ने बताया कि होटल उनका है, लेकिन उन्होंने उसे दो लोगों को किराये पर दे रखा है। पुलिस को लगातार मिल रही थीं शिकायतें सैक्स रैकेट को लेकर पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद…
सीएम योगी ने गोरखपुर में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि हर विकास परियोजना को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। हर परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी बनाया जाए जो कार्य की नियमित निगरानी करें। यदि किसी परियोजना में ठेकेदार की लापरवाही मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। किसी विकास परियोजना में कोई खामी मिली, गुणवत्ता से समझौता किया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई तय है। हर परियोजना के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री, रविवार को दोपहर…
