Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

 कोलंबो  श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वे सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप को लेकर कोलंबो स्थित सीआईडी कार्यालय में बयान दर्ज कराने गए थे, जहां उनको गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह जांच सितंबर 2023 में उनकी लंदन यात्रा से संबंधित है, जहां वे अपनी पत्नी, प्रोफेसर मैत्री विक्रमसिंघे के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। जांचकर्ताओं का दावा है कि इस यात्रा और सुरक्षा खर्चों के लिए सरकारी धन का उपयोग किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने…

Read More

भोपाल श्रमिकों के कल्याण, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में प्रदेश श्रम विभाग और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को मंत्रालय में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सचिव श्रम विभाग रघुराज राजेंद्रन, यूएनएफपीए भूटान प्रतिनिधि एंड्रिया एम. वोज्नार आदि उपस्थित थी। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य किशोरों और युवाओं के कल्याण को बढ़ावा देने और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन कौशल में सुधार करने के लिए सहयोग करना है। स्वास्थ्य प्रणालियाँ सुदृढ़ होंगी समझौता ज्ञापन के अनुसार दोनों पक्ष किशोरों और युवाओं के कल्याण को सुदृढ़ करने के अवसरों की…

Read More

नई दिल्ली  आने वाले दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन के स्क्वाड में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल नहीं करने पर बीसीसीआई ने कड़ी नाराजगी जताई है। उसने सभी राज्य संघों को आधिकारिक तौर पर लिखा है और उनसे राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों को तरजीह देने को कहा है। बीसीसीआई ने उनसे दलीप ट्रॉफी के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने को कहा है। मामले की शुरुआत तब हुई जब साउथ जोन ने 27 जुलाई को दलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान किया। उसमें केएल राहुल, मोहम्मद सिराज,…

Read More

अंबाला हरियाणा के कर्मचारी, विद्यार्थी और कारोबारियों को अंबाला छावनी से चंडीगढ़ तक जल्द ही नई यात्री रेलगाड़ी का तोहफा मिल सकता है। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच शुरू कर दी गई है। अंबाला छावनी और चंडीगढ़ के बीच प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई, इलाज और व्यापार के सिलसिले में सफर करते हैं। फिलहाल इनकी निर्भरता बस सेवाओं और निजी वाहनों पर है। इससे समय भी ज्यादा लगता है और जेब पर भी बोझ पड़ता है। नई रेल सेवा शुरू होने से…

Read More

नई दिल्ली/ मॉस्को  रूस दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और उसके बाद वो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिले. विदेश मंत्री का 19-21 अगस्त का रूस दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इस दौरान उन्होंने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन और यूरोप को खरी-खरी सुनाया. विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने रूस दौरे में साफ कर दिया कि रूस से व्यापारिक संबंधों को लेकर भारत को टार्गेट करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में भारत पर दबाव काफी…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में हुए जंगल सत्याग्रह के जनजातीय गौरव एवं महान क्रांतिकारी कोवा गोंड एवं बूचा कोरकू के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1930 में आज ही के दिन बैतूल में ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध जनजातीय नायक श्रद्धेय गंजन सिंह कोरकू के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह आरंभ हुआ था, जिसने अंग्रेजों को पीछे हटने को मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और अन्याय के विरुद्ध यह सत्याग्रह सदैव मातृभूमि के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने…

Read More

लखनऊ  एस जी पी जी आई के नियोनेटोलॉजी विभाग द्वारा आईएपी नियोनेटोलॉजी चैप्टर के सहयोग से, आईएपी नियोनेटोलॉजी चैप्टर के 16वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन (आईएपी नियोकॉन 2025) के एक भाग के रूप में, 22 अगस्त 2025 को डी.के. छाबड़ा सभागार  में एनआईसीयू में उन्नत क्रिटिकल केयर मॉनिटरिंग पर एक सम्मेलन-पूर्व कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस व्यावहारिक कार्यशाला में बालरोग विशेषज्ञों, नियोनेटोलॉजिस्ट और इंटेंसिविस्ट को नवजात शिशु की क्रिटिकल केयर में अत्याधुनिक निगरानी तकनीकों और इसमें हुई प्रगति का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों में अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. धर्मेश शाह (सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया) और डॉ. सनोज…

Read More

जयपुर स्मार्ट मीटर पर बढ़ते जन विरोध के चलते सरकार की बिजली कंपनी डिस्कॉम अब बैकफुट पर आ गई है। प्रदेश में पारंपरिक मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की योजना का जबरदस्त विरोध सामने आया। इसे लेकर कई जगहों पर बिजली कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच जबरदस्त झड़पें भी देखने को मिली। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया। एक सितंबर से प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में विरोध को ठंडा करने के लिए डिस्कॉम की तरफ ने स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।…

Read More

मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने पुरुष (सीनियर और जूनियर) तथा महिला चयन समितियों के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीसीसीआई की अधिसूचना के अनुसार, उसने सीनियर पुरुष चयन समिति के लिए दो राष्ट्रीय चयनकर्ता पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये चयनकर्ता टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) का चुनाव सभी प्रारूपों में करेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर शाम 5 बजे तक है। चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। सभी पदों पर बीसीसीआई के नियमों और आचार संहिता का पालन जरूरी होगा। सीनियर पुरुष चयनकर्ता बनने के लिए…

Read More

बिलासपुर क्रमोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर 300 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिका लगाई है. जिस पर एकसाथ सुनवाई हुई, इस दौरान राज्य शासन की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारियों ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा. इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब पहले से ही सुनवाई की तारीख तय थी, तो तैयारी अधूरी क्यों रही. हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार को अंतिम मौका देते हुए 15 सितंबर तक जवाब पेश करने का निर्देश दिया है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग और DPI ने समान…

Read More

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साहित्य की व्यंग्य विधा के माध्यम से समाज की विसंगतियों पर गहरी चोट करने वाले प्रख्यात साहित्यकार श्री हरिशंकर परसाई की जयंती पर उनका स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परसाई जी की ‘भोलाराम का जीव’ और ‘सदाचार का ताबीज’ जैसी कालजयी रचनाएं सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी।   Source : Agency

Read More

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुनील जाखड़ फाजिल्का के रायपुर गांव में केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, राशन कार्ड योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने पहुंचे थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गुरुवार को ही ऐलान किया था कि वे बलुआन क्षेत्र के इस गांव में आएंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को वे रायपुर गांव के लिए निकले थे। हालांकि, उन्हें अबोहर-डबवाली नेशनल हाईवे पर पुलिस ने रोक लिया। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने…

Read More

गौतमबुद्धनगर और श्रावस्ती आईजीआरएस संतुष्ट फीडबैक में सबसे आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश हुई जुलाई माह की आईजीआरएस रिपोर्ट जनसुनवाई में जनता की संतुष्टि पर योगी सरकार का फोकस, अफसरों की जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) को बेहतर और पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जुलाई माह की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी स्तर पर गौतमबुद्धनगर ने सबसे अधिक संतुष्ट फीडबैक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि…

Read More

 फरीदाबाद  फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार धर दबोचा है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ में इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने 17 अगस्त को गुरुग्राम में एल्विश यादव के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर एक पिस्तौल से आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर…

Read More

गया/ नवादा विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे के दौरान नवादा से राष्ट्रीय जनता दल की वर्तमान विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर पीएम मोदी के मंच पर दिखाई दिए। इसके बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। दोनों विधायक जल्द ही सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड का दामन थामने जा रहे हैं। दोनों को विशेष तौर पर पीएम मोदी के मंच पर बुलाया गया था। हालांकि, जदयू की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा अब तक नहीं की गई…

Read More

नई दिल्ली दिल्ली के विवेक विहार में लुटेरों ने CBI अधिकारी बनकर एक व्यवसायी के घर छापा मारा और 2.3 करोड़ रुपए लूट लिए. पुलिस के मुताबिक, जब व्यवसायी पैसे लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी कार से आए बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया. उन्होंने पहले कैश से भरा बैग छीना और फिर घर के अंदर जाकर बाकी रकम भी उड़ा ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित व्यापारी मनप्रीत, गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के रहने वाले हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग व कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं. उन्होंने अपनी कमाई के 2.3 करोड़…

Read More

बाड़मेर पश्चिमी राजस्थान के दिग्गज जाट नेता और पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और “कर्नल सोनाराम अमर रहें” के नारों के बीच हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी। चार बार सांसद और एक बार विधायक रहे कर्नल चौधरी का बुधवार को नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया था। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से बाड़मेर लाया गया और आवास पर अंतिम दर्शन…

Read More

चंडीगढ़    हरियाणा सरकार की उन्नत रोवर-आधारित तकनीक से भूमि अभिलेखों को आधुनिक बनाने की महत्वाकांक्षी योजना अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, जबकि 2023 में लगभग 10 लाख रुपये प्रति रोवर की लागत से खरीदे गए लगभग 300 जीपीएस-सक्षम रोवर तहसील और उप-तहसील कार्यालयों में बिना इस्तेमाल के पड़े हैं।हरियाणा वृहद मानचित्रण कार्यक्रम का हिस्सा, यह पहल, भूमि सीमांकन के सदियों पुराने मैनुअल तरीकों, जैसे कि चेन या टेप माप – राजा टोडरमल के समय से चली आ रही तकनीकें – को बदलने के लिए थी, जिससे अक्सर गलतियाँ और भूमि विवाद होते थे।अधिकारी इस देरी के पीछे…

Read More

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सीनियर मेन्स, वूमेन्स और जूनियर मेन्स चयन समिति में सेलेक्टर्स के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कुल 7 पद खाली हैं जिसके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे. 10 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है. शॉर्टलिस्टिंग और स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. बीसीसीआई की ओर से आवदेन करने के लिए लिंक भी शेयर किया गया है. मेन्स सेलेक्शन कमेटी में 2 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस समिति में शामिल सदस्य का…

Read More

डेका ने जीवन में सफलता के लिए दिया मार्गदर्शन  रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर के निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री डेका ने बच्चों को जीवन और कैरियर में सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने राज्यपाल की बातों को पूरे उत्साह से ध्यानपूर्वक सुना।           राज्यपाल ने विद्यार्थियों से उनके सपनों और हॉबी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और धैर्य सफलता की कुंजी हैं। यदि किसी परीक्षा में सफलता न मिले तो उसके विकल्प तैयार रखें। विद्यार्थी यूपीएससी…

Read More

बेहतरीन नगरीय अवस्थापना का मानक बनेंगी जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएँ: मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं में गौरव पथ, स्मार्ट क्लासरूम, ईवी स्टेशन व डिजिटल सेवाएँ विकसित होंगी: मुख्यमंत्री हब-एंड-स्पोक मॉडल से नगर पालिकाओं को जोड़कर मिलेगी आधुनिक निगरानी व सुरक्षा: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने की नगर विकास विभाग की समीक्षा, कहा सभी नगरीय निकायों के हो अपना भवन मुख्यमंत्री का निर्देश, नगर निगम कर बकाये की विसंगतियों पर अभियान चलाकर कराएं त्वरित समाधान लखनऊ-कानपुर रुट पर शीघ्र बढ़ेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, अन्य नगरों में 650 बसें खरीदने की योजना बोले मुख्यमंत्री, इलेक्ट्रिक बसों को प्रोत्साहन के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

Read More

 उदयपुर जिले में मतदाता सूचियों में फर्जी नाम जुड़ने का बड़ा मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में कलेक्टर नमिता मेहता की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में यह शिकायत बड़गांव पंचायत के प्रशासक संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने दर्ज करवाई है। एक ही मकान से सैकड़ों मतदाता दर्ज शिकायत में बताया गया कि गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र-149 की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी है। बांडीनाल क्षेत्र के भाग संख्या 267 के मकान नंबर 111 में करीब 700 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जबकि वास्तविकता में वहां इतने लोग निवास ही नहीं करते। इसी तरह मकान नंबर…

Read More

झज्जर  हरियाणा की बेटी तपस्या गहलावत कुश्ती के अंडर-20 मुकाबलों में नई विश्व चैंपियन बन गई हैं।  बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 19 वर्षीय तपस्या ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को 5-2 से हराया। मूलरूप से झज्जर के गांव खानपुर कलां की रहने वाली तपस्या ने दादा के सपनों और पिता की जिद को हकीकत में बदलते हुए कुश्ती की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। हालांकि इस प्रतियोगिता के समय उनके घर में दुख का माहौल था क्योंकि उनके दादा सेवानिवृत्त सैनिक राम मेहर सिंह…

Read More

नई दिल्ली  पीएम नरेंद्र मोदी ने गंभीर आरोपों में गिरफ्तार होने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पद स्वत: छिन जाने वाले विधेयक को शुक्रवार को तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसा विधेयक लाने में आखिर क्या गलती है। पीएम मोदी ने कहा कि जब जेल जाने पर क्लर्क की नौकरी चली जाती है तो फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी क्यों बचनी चाहिए। सरकार ने हाल ही में मॉनसून सेशन में 130वां संविधान संशोधन पेश किया था, जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि यदि पीएम, सीएम या फिर किसी मंत्री को गंभीर आरोपों में 30 दिन या उससे ज्यादा…

Read More

भिवानी  भारतीय मूल के प्रख्यात ब्रिटिश उद्योगपति और परोपकारी लॉर्ड स्वराज पॉल का गुरुवार देर रात लंदन में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से भारत और ब्रिटेन दोनों देशों में शोक की लहर दौड़ गई है। अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यूके में उद्योग, परोपकार और सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान और भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके अटूट समर्थन को हमेशा याद किया जाएगा। पंजाब के जालंधर में हुआ जन्म लॉर्ड स्वराज पॉल का जन्म 18 फरवरी 1931 को…

Read More