कोच्चि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोच्चि में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को मान न दिए जाने का आरोप लगाया। शाह आगामी महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा के राज्य नेतृत्व को तैयार करने हेतु शुक्रवार को केरल की वाणिज्यिक राजधानी कोच्चि के एक दिवसीय दौरे पर हैं। एक कार्यक्रम में शाह ने बताया कि देश को नुकसान पहुंचाने वाली स्थितियां पिछली सत्ता की देन है। उन्होंने कहा, “जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण देश के लिए नासूर जैसा है। 2014 में नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इन…
Author: Nishpaksh Mat Team
लखनऊ राजधानी लखनऊ से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर 3 नाबालिग लड़कों ने एक कुत्ते को अपनी बाइक के साथ बांध लिया और फिर उसे कई किलोमीटर तक दौड़ाया। लड़के काफी तेजी से बाइक दौड़ा रहे थे और पीछे-पीछे कुत्ता भाग रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर लोग गुस्से से भड़क गए और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाने में केस कराया दर्ज बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें तीन किशोर एक बाइक पर सवार…
166 महतारी सदन हेतु 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारी अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति, 50 से अधिक महतारी सदन पूर्ण महतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी होंगी सुविधायें रायपुर, प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 166 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया…
चंडीगढ़ लगातार दूसरे दिन सूरज निकलने से चमकी धूप के बीच बढ़े पारे और उमस ने वीरवार को गर्मी की चुभन तीखी बनाए रखी। सुबह से ही साफ खुले आसमान से निकले सूरज के साथ तापमान बढ़ता गया। 11 बजे के बाद तापमान 30 डिग्री को पार कर गया लेकिन हवा में नमी की मात्रा से बढ़ी उमस से लोगों को बेहाल किया। मंगलवार के बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया लेकिन आने वाले दिनों में शहर में अच्छी बारिश के आसार बन गए है। एक साथ 3 वैदर सिस्टम के मिलने से 22…
नई दिल्ली अमरावती रॉयल्स ने आंध्र प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने गुरुवार को तुंगभद्रा वॉरियर्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी तुंगभद्रा वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज के रूप में सीआर ज्ञानेश्वर और प्रशांत कुमार ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। प्रशांत 15 गेंदों में महज 7 बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद ज्ञानेश्वर (21) भी चलते बने। टीम 60 रन तक छह विकेट…
लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग, भाजपा और जिलाधिकारी की तिकड़ी अब तक उनके द्वारा दिये गये 18 हजार शपथ पत्रों में सिर्फ 14 के बारे में आधी अधूरी जानकारी उपलब्ध करा सकी हैै। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से लेकर जिलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी ‘आधी-अधूरी-निराधार’ सफ़ाई दे पायी है। अखिलेश यादव ने एक्सप पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ”चुनाव आयोग से लेकर ज़िलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी ‘भाजपा-चुनाव आयोग-ज़िलाधिकारी की तिकड़ी’ अभी…
नई दिल्ली जनसुनवाई में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अब एक बार फिर उनके कार्यक्रम में बड़ी घटना हुई है। शुक्रवार को गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान शख्स उनके कार्यक्रम में घुस गया और खूब नारेबाजी की। घटना उस वक्त की है जब गांधीनगर विधानसभा के विधायक अरविंदर सिंह लवली कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान शख्स कार्यक्रम में घुसा और नारेबाजी करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शख्स की पहचान गांधी नगर के अजीत नगर में रहने वाले…
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। राय ने गुरुवार को लिखे गये पत्र में कहा है “जन प्रतिनिधियों को अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए जनता और समर्थकों से निरंतर संवाद करना पड़ता है। हालांकि, किसी भी गणमान्य राजनेता का जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और उनकी सुरक्षा के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिये।” उन्होंने…
मेदिनीनगर झारखंड के पलामू जिले में 2 लोगों को 30 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर 14 दिनों तक ट्रक में उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़ित, दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मेदिनीनगर के पंडवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़ा गया। पलामू पुलिस ने एक बयान में कहा, “पीड़िता गाजियाबाद में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, जहां एक आरोपी बढ़ई का काम करता है। उसने…
नई दिल्ली Real Money Gaming यानी RMG को ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इससे देश में सुसाइड बढ़ रहे हैं और लोअर मिडिल क्साल का इससे सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है. Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 पास कर दिया है. इसके बाद से भारत की Real-Money Gaming इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. बड़े गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स ने तुरंत अपने पैसे वाले गेम्स को बंद कर दिया है. हालांकि ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर अब भी ये ऐप्स उपलब्ध हैं. Dream11, Pokerbazi और…
– हाउसबोट सुविधा पर्यटन प्रेमियों को एक बड़ा तोहफा – 24 अगस्त को होगा उद्घाटन पटना, कैमूर जिले के दुर्गावती जलाशय स्थित करमचट डैम अब पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बनने जा रहा है। यहां जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाउसबोट सेवा की शुरुआत होने वाली है। यह हाउसबोट डैम परिसर में पहुंच चुकी है और इसका उद्घाटन आगामी 24 अगस्त को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार करेंगे। करमचट डैम पहले से ही प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए चर्चित है, लेकिन हाउसबोट सेवा की शुरू होने के बाद यह स्थल पर्यटकीय द्ष्टिकोण…
भोपाल रेलवे में यदि आप अप्रेंटिस करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशी की खबर है. पश्चिम मध्य रेलवे इस साल अप्रेंटिस कराने जा रहा है. इसके लिए 2865 पद निर्धारित किए गए हैं. रेलवे ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. अप्रेंटिस के लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आवेदन 29 सितंबर तक किए जा सकेंगे. हालांकि इसके लिए वही आवेदन कर सकेंगे, जिसकी उम्र 24 साल और उससे कम हो. अप्रेंटिस के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है. रेलवे में किस मंडल में कितने पद पश्चिम मध्य रेलवे ने युवाओं को रेलवे…
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लावारिस कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आए नए फैसला का स्वागत किया है। शीर्ष अदालत ने अपनी ही बेंच के दो जजों के फैसले को पलट दिया है और ऐसे कुत्तों को शेल्टर होम से निकालने का आदेश दिया है, जिनका टीकाकरण हो गया हो और नसबंदी कर दी गई है। अदालत का कहना है कि उन कुत्तों को वहीं छोड़ दिया जाए, जहां से उन्हें उठाया गया था। अब इस फैसले का तमाम डॉग लवर्स ने स्वागत किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसका स्वागत…
भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार का मानना है कि भगवान ‘श्रीकृष्ण’ ‘माखनचोर’ नहीं थे। कंस के प्रति विद्रोह को गलत तरीके से समझ लिया गया और उन्हें माखनचोर नाम से पुकारा जाने लगा। प्रदेश का संस्कृति विभाग अब भगवान पर लगे इस टैग को हटाने के लिए जन चेतना अभियान चलाएगा। इसमें कथावाचकों, धर्मगुरूओं, समाज के प्रबुद्धजन को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। CM खुद विभिन्न मंचों से श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का तथ्यों के साथ बखान करते रहेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के ‘माखनचोर’ टैग को…
गांधीनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा को विभिन्न विभागों के अंतर्गत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की भेंट देंगे। इनमें सड़क एवं भवन विभाग की कुल 307 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास शामिल है, जिससे उत्तर गुजरात में कनेक्टिविटी और मजबूत बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप सड़क एवं भवन विभाग गुजरात राज्य को निरंतर गतिशील रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर गुजरात में सड़क एवं भवन विभाग की कुल 6 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। कुल 307 करोड़ रुपए…
यूपी को सतत और स्मार्ट इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए योगी सरकार की पहल यूपीसीडा और सीईएल के बीच करार, सौर ऊर्जा, ई-वाहन चार्जिंग और स्मार्ट अवसंरचना पर होगा फोकस करार से पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास में योगी सरकार का नया कदम, नेट-जीरो उत्सर्जन की दिशा में उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न “सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) और सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) ने सतत (सस्टेनेबल) और…
मुंबई उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-शरद गुट से एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात की और उनसे उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल (सीपी राधाकृष्णन) की उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया। उपराष्ट्रपति चुनाव गैर-पक्षपातपूर्ण होता है, जिसमें कोई व्हीप नहीं होता है।…
रांची झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। यह बजट राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि यह अनुपूरक बजट उन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लाया गया है जो मुख्य बजट में शामिल नहीं हो सकीं या जिनके लिए अतिरिक्त धन की जरूरत महसूस की गई। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं…
कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में गड़बड़ी के आरोप में चार अधिकारियों और एक अस्थायी डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की है, लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. यह निलंबन मुख्य सचिव मनोज पंत के नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश होने के एक हफ्ते बाद हुआ है, जहां उन्हें कथित तौर पर 21 अगस्त की समय सीमा दी गई थी कि वे अधिकारियों को निलंबित करें और प्राथमिकी दर्ज कर आपराधिक कार्यवाही शुरू करें. आज उस आदेश के पालन का आखिरी दिन था. राज्य ने चुनाव…
जोखिमग्रस्त बच्चों के पुनर्वास में वल्नरेबिलिटी मैपिंग बनेगी प्रभावी आधार भोपाल आयुक्त महिला एवं बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने कहा कि ‘वल्नरेबिलिटी मैपिंग’ बच्चों के सामने आने वाले खतरों और चुनौतियों का व्यवस्थित आकलन है, जो बाल संरक्षण योजनाओं को मजबूत बनाता है और विभागीय समन्वय को सुनिश्चित करता है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं बाल कल्याण समितियों को निर्देशित किया कि चिन्हित बच्चों को योजनाओं से जोड़कर सुरक्षित पारिवारिक वातावरण प्रदान करें और ‘स्ट्रीट चिल्ड्रन पालिसी-2022’ के अनुसार सड़क पर रहने वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ें। उल्लेखनीय है कि ‘वल्नरेबिलिटी मैपिंग’ ऐसे बच्चों का…
हरियाणा हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में ‘राज्य तिलहन मिशन’ (स्टेट ऑयलसीड्स मिशन) का गठन किया है।मिशन का उद्देश्य तिलहन उत्पादकता बढ़ाने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर लागू करना है। इसके लिए राज्य स्तरीय एजेंसियों, जिला स्तर की संस्थाओं और केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभाग के अतिरिक्त…
बिलासपुर सीबीआई के स्पेशल कोर्ट द्वारा पीएफ राशि निकालने में रिश्वतखोरी के आरोप पर दी गई सजा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता एसईसीएल कर्मियों को सशर्त जमानत भी दी है. कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर होने की स्थिति में याचिकाकर्ताओं को उपस्थित होना पड़ेगा. प्रकरण के अनुसार, शिकायतकर्ता कर्मचारी ने अपनी सीएमपीएफ राशि जारी करने के लिए अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ कार्मिक प्रबंधक, एसईसीएल सुराकछार कोलियरी को आवेदन प्रस्तुत किया था. उन्होंने संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया तो उनके आवेदन पर कार्रवाई करने के…
रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संसद में पेश 130 वें संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र खत्म करने वाला कदम बताया। भट्टाचार्य ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इसे एंड ऑफ डेमोक्रेसी नाम दिया और कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार और अन्य राज्यों में चुनावी गड़बड़यिों के बाद अब भाजपा ने विपक्षी नेताओं को जेल में डालने और 30 दिनों तक कैद रखकर उनकी राजनीति समाप्त करने की योजना बनाई है। उन्होंने…
नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा है कि चुनाव आयोग को आधार कार्ड स्वीकार करना ही होगा। कोर्ट ने शुक्रवार को साफ किया कि वोटर लिस्ट के लिए चल रही एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान वोटर्स द्वारा दिए जाने वाले 11 डॉक्युमेंट्स या फिर आधार को मानना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि हम बिहार के लिए आधार कार्ड या किसी अन्य स्वीकार्य दस्तावेज के साथ हटाए गए मतदाताओं के दावों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अनुमति देंगे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम…
रायपुर नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 273.19 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त हेरोइन की कीमत 27.88 लाख रुपए बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं. पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी. हाल ही में रायपुर पुलिस ने नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को भी 6.42 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) के साथ रंगेहाथ पकड़ा था. एक…