सिनसिनाटी दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने 3 घंटे 9 मिनट तक चले सिनसिनाटी ओपन के संघर्षपूर्ण फाइनल में ब्रिटेन की एम्मा रादुकानु को हराकर खिताब जीता। रादुकानु एक बार फिर से सबालेंका के खिलाफ लगातार हार के सिलसिले को तोड़ने में नाकामयाब रहीं। पहले सेट में रादुकानु ने शानदार खेल दिखाया और पहले नौ अंक जीतकर जोरदार शुरुआत की। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, उनकी पकड़ कमजोर होती गयी। उनकी सर्विस कमजोर पड़ने लगी। वहीं, सबालेंका ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी की और टाई-ब्रेक में पहला सेट 7-6 (3) से जीता। दूसरे…
Author: Nishpaksh Mat Team
पटना चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार की अंतिम मतदाता सूची में कोई भी योग्य मतदाता छूटने ना पाये और कोई भी अयोग्य मतदाता जुड़ने न पाये। इसलिए मतदाता सूची प्रारूप में जिनका नाम छूट गया है तो वह कैंप में जाकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। बिहार मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद सियासत जारी है। विपक्षी दल लगातार कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठा रहे हैं। कह रहे हैं कि मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद कई लोगों के नाम कट गए। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि मतदाता सूची प्रारूप…
नई दिल्ली IPL 2025 के सीजन में कई बड़े टीमें पॉइंट्स टेबल में नीचे रहीं। मेगा ऑक्शन के बाद ये पहला सीजन था। ऐसे में अब मिनी ऑक्शन और भी दिलचस्प होगा। नवंबर-दिसंबर में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित हो सकता है। इससे पहले आर अश्विन ने बताया है कि इस आने वाले मिनी ऑक्शन में कौन सबसे महंगा खिलाड़ी हो सकता है। अश्विन खुद ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। इस समय वह ट्रेड विंडो की गपशप का केंद्र बने हुए हैं। अश्विन आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनको रिलीज किए…
प्रिटोरिया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच डार्विन में मंगलवार को टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका के लिए जीत बेहद जरूरी होगी। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच 17 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में अगर साउथ अफ्रीकी टीम दूसरा मैच भी गंवा बैठी, तो उसके लिए सीरीज जीतना असंभव होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में टिम डेविड की शानदार पारी के दम पर 178 रन बनाए थे। डेविड ने 52 गेंदों में आठ छक्कों और चार चौकों की मदद से 83 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर…
रायपुर : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्यायालय और रायगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष का किया लोकार्पण रायपुर: मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्यायालय और रायगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्यायालय एवं रायगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण — मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का न्यायालयीन बुनियादी ढांचा हो रहा बेहतर: मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा रायपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में न्यायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम…
भोपाल मध्यप्रदेश में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास फलीभूत होते दिखाई दे रहे हैं। इस आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार संकल्पित है। दरअसल, मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2019 – ओबीसी आरक्षण की संवैधानिक वैधता को लेकर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने तर्क दिए थे। इन तर्कों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार से सहमत हुई। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में अंतिम सुनवाई के लिए सहमत है। इस मामले को 23…
भोपाल उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवात का असर इन दिनों मध्य प्रदेश में भी नजर आ रहा है। चक्रवात से आ रही नमी के कारण सोमवार को प्रदेश के सात जिलों में बारिश हुई, जिसमें छतरपुर के नौगांव में सबसे ज्यादा 59 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को भी यह प्रभाव जारी रहेगा। प्रदेश के करीब 14 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। सात जिलों में बारिश सोमवार को नौगांव में 59 मिमी, सिवनी और खजुराहो में 10-10 मिमी, पचमढ़ी में 7 मिमी, दमोह…
रणथंभौर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर अभयारण्य में पहुंची कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता ‘ज्वाला’ को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू कर लिया गया। रेडियो कॉलर की मदद से लोकेशन ट्रैक करते हुए कूनो की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके पहले कूनो से रणथंभौर नेशनल पार्क में मादा चीता “ज्वाला” की एंट्री से लोगों की चिंता भी बढ़ गई थी। देर शाम ज्वाला को रणथंभौर पार्क क्षेत्र में देखा गया, जो एक दिन पूर्व मानपुर और काशीपुर (मध्यप्रदेश) में देखी गई थी। बताया जा रहा है कि देर शाम उसकी लोकेशन रामेश्वर त्रिवेणी संगम क्षेत्र में दर्ज हुई…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व हाथी दिवस पर प्रदेशवासियों से हाथियों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाथी वन्य जीवन का अद्वितीय संरक्षक है, जिसका हमारे पारिस्थितिकी तंत्र (ईको सिस्टम) में अहम योगदान है। शक्ति और सामर्थ का प्रतीक हाथी, हमारी जैव विविधता को भी मजबूती प्रदान करता है। Source : Agency
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि युवा ही हमारे राष्ट्र की शक्ति हैं। भारत की समृद्ध गौरवशाली विरासत को आत्मसात करते हुए सभी युवा आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। Source : Agency
