हरियाणा हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D के नए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। 2023 में भर्ती हुए और 24 दिसंबर, 2024 तक पोस्टिंग प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को नौकरी जॉइन करने में हुई देरी के कारण रुकी हुई सैलरी एक साथ दी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिस दिन कर्मचारियों को पुराने ऑफिस से रिलीव किया गया था, वही उनकी जॉइनिंग डेट मानी जाएगी, जिससे उनकी नौकरी पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 2023 में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-D के 13,536 पदों के…
Author: Nishpaksh Mat Team
बमियाल पिछले 2-3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद जहां ब्यास नदी में पानी का स्तर बढ़ता नजर आ रहा है, वहीं सरहदी सेक्टर बमियाल के पास बहने वाली जालालिया नदी में पानी की बड़ी मात्रा आने से बाढ़ जैसी स्थिति बनती दिख रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे इस नदी में पानी का स्तर काफी ऊंचा दिखाई दिया। इसके बाद पूरे इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। बताया जा रहा है कि नदी के किनारे लगी सारी फसलें लगभग तबाह हो गई हैं। इसके अलावा गांव अनियाल के रिहायशी इलाकों में…
नई दिल्ली मानसून एक बार फिर पूरे जोर के साथ सक्रिय हो गया है। देश के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली है, लेकिन कई जगहों पर जलभराव और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित भी हो रहा है। खासकर दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना, लेकिन बढ़ी परेशानियां राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बीती…
नई दिल्ली दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ‘व्यापार युद्धविराम’ की घड़ी खत्म होने को है। आज यानी 12 अगस्त, वैश्विक बाजारों और निवेशकों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। अगर आखिरी समय में कोई समझौता नहीं हुआ, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी आयात पर भारी-भरकम टैरिफ फिर से लागू कर सकते हैं, और इसके जवाब में चीन भी पलटवार करने को तैयार है। इस कदम से न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में हलचल मच सकती है। अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ‘व्यापार संघर्षविराम’ (US-China trade truce)…
*छत्तीसगढ़ को सप्लाई प्लान के अतिरिक्त डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन आबंटन * कृषि मंत्री श्री नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री से दिल्ली में की मुलाकात रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य को यूरिया और डीएपी खाद की…
मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एशिया कप में खेलने को लेकर अभी तक साफ तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। वहीं अब एक रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को एशिया कप के लिए शामिल किया जा सकता है और इसके बाद उन्हें आराम दिया जा सकता है। एशिया कप अगले माह सितंबर में खेला जाएगा। इसमें एशिया की 8 टीमें भाग लेंगी। भारत की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच दुबई और अबू धाबी में किया जाएगा। इसमें. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग, यूएई और…
क्रिस्प का तीन विश्वविद्यालयों के साथ हुआ एम.ओ.यू क्रिस्प का 29वां स्थापना दिवस समारोह भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि क्रिस्प प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के उद्योगों में रोजगार की मांग का आकलन कर उसके अनुसार कौशल विकास के कार्यक्रम डिजाइन करे। स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप स्थानीय विद्यार्थियों का कौशल विकास करें, जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में ही रोज़गार प्राप्त हो सकें। राज्यपाल श्री पटेल कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सेंटर फॉर रिसर्च एण्ड इंडस्ट्रियल स्टॉफ़ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) के 29वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्रिस्प के 29 वें स्थापना दिवस के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 13 अगस्त को राज्य स्तरीय वृहद् नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में प्रात: 11.30 बजे से होगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद रहेंगे। नशामुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प को सशक्त करना है। सरकार ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और “नशे को पहली बार ना, और…
लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। वहीं, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं दिग्गज भाजपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने इसे नकारते हुए सरकार पर ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सपा नेता माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा, “सुरेश खन्ना का यह आरोप गलत है कि समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन नहीं चलने देते। सरकार स्वयं जानबूझकर नहीं चाहती कि विधानसभा व्यवस्थित ढंग से चले। वह नई बाधाएं खड़ी करके विधानसभा की कार्यवाही बाधित करती है और…
सीपत-नवाडीह चौक का नामकरण शहीद विनोद सिंह कौशिक के नाम पर करने की घोषणा 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और उनकी मेहनत, लगन एवं संकल्प से प्रदेश और देश नई ऊँचाइयों को छुएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर अत्यंत गर्व और…
