भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। दिल्ली पहुंचकर वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में सीएम मोहन यादव देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। शाह से सीएम की इस मुलाकात से प्रदेश में सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। एमपी में निगम, मंडलों में नियुक्तियों की कवायद के बीच सीएम मोहन यादव की अमित शाह से भेंट की खबर से कई बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है…
Author: Nishpaksh Mat Team
ग्वालियर एमपी के ग्वालियर शहर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम होने के बावजूद लोगों को चिपचिपी गर्मी का अहसास कराता रहा। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश थमते ही उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां मौसम वैज्ञानिकों का कहना…
मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान स्वच्छता में प्रथम रैंक लाने वाले नगरीय निकाय को मिलेगा एक करोड़ का पुरस्कार मुख्यमंत्री ने 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने पोर्टल का हुआ शुभारंभ रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ‘स्वच्छता संगम’ में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अहम योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया। बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित…
गोहाना गोहाना में बीते 5 अगस्त से चल रही वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई है। यह हड़ताल पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद सिटी थाना के एसएचओ समेत 15 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने बाद यह हड़ताल वालिस ले ली गई है। इस मामले में गोहाना के एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में एसआईटी भी गठित की गई है। जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को अंकित जो कि जूनियर वकील है, वह शाम को अपनी बाइक पर घर जा रहा था। जब वह मुगलपुरा के पास पहुंचा तो पुलिस वालों ने उसको…
नागपुर नागपुर-मध्य प्रदेश हाईवे पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत होने के बाद, पति मदद के लिए राहगीरों से गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। आखिरकार, हताश होकर पति ने अपनी पत्नी के शव को मोटरसाइकिल पर बांधा और करीब 80 किलोमीटर दूर अपने गांव तक अकेला ले गया। यह घटना न केवल मानवीय संवेदनहीनता, बल्कि हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को भी उजागर करती है। कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा? यह दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई,…
300 से अधिक प्रतिभागी हुए सम्मिलित भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मंगलवार को भोपाल में तिरंगा यात्रा–वॉकाथॉन का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे बोट क्लब से हुई, जिसका शुभारंभ मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडवेंचर) श्री एस. के. श्रीवास्तव ने किया। यह उत्साहपूर्ण यात्रा मुख्यमंत्री निवास से होकर पुनः बोट क्लब पर समाप्त हुई। यात्रा में पारंपरिक भारतीय परिधान में सजे लगभग 9 कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर भाग लिया…
नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान एक के बाद एक गिरी हुई हरकतें कर रहा है। पाकिस्तान ने अब इस्लामाबाद में रह रहे भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों में गैस की सप्लाई रोकने के आदेश दे दिए है। साथ ही स्थानीय गैस सिलेंडर सप्लायर्स को भी भारतीय उच्चायोग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को गैस सिलेंडर बेचने से मना कर दिया गया है। गैस के साथ साथ डिप्लोमैट्स को मिनरल वाटर और न्यूजपेपर की सप्लाई देने पर भी पाक ने प्रतिबंध लगा दिया है। वियना कन्वेंशन का घोर उल्लघंन भारतीय डिप्लोमैट्स की बुनियादी जरूरतों पर पाकिस्तान रोक लगा रहा है…
रेवाड़ी सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और नशे में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने सोमवार रात ड्रंक एंड ड्राइव का विशेष अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुंजीत कपूर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) हरदीप सिंह दून और पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर 926 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नशे की हालत में वाहन चला रहे 32 चालकों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य नशे में…
हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भाजपा के एमएलसी ऋषिपाल सिंह के बेटे और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच एक तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह विवाद सासनी कोतवाली क्षेत्र के निकट एक चौराहे पर हुआ, जहां ट्रैफिक जाम लगने के कारण कहासुनी हुई। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा एमएलसी के बेटे का नाम है चौधरी तपेश। वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर बाजार जा रहा था। रास्ते में उसने अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर दी, जिससे रास्ता जाम हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब उससे गाड़ी हटाने को कहा तो तपेश…
उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में 415 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के आकांक्षी एवं उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की नियुक्ति से ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। आमजन को समय से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्ण समर्पण और निष्ठा से कार्य करें। स्वास्थ्य सेवा एक श्रेष्ठ मानवीय सेवा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कर्तव्य केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं है, अपितु…
