ग्वालियर ग्वालियर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 60 मिडी ई बसें शहर में आ रही हैं। ये दस रूटों पर चलेंगी, लोगों को राहत देंगी। ये लाइन पढ़ने में काफी अच्छी लग रही है। सवाल ये उठता है कि जिस शहर में कार सही तरीके से नहीं चल पा रही, ऑटो, ई रिक्शा ने धमाचौकड़ी मचा रखी है, सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य है, ऐसे में ये बसें कहां और किन हालातों में चल सकेंगी। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना चुनौती होगा। सड़कें ठीक करनी होंगी, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ऑटो और ई…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी हो गई। कई दिग्गजों को दरकिनार करते हुए खंडेलवाल को कुर्सी दी गई है। वे आरएसएस की पसंद हैं। उन्हें कुर्सी थमाने वाले वीडी शर्मा आने वाले प्रदेशाध्यक्ष के लिए विरासत में कई कठिनाइयां छोड़ गए हैं। उधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव भी डेढ़ बरस से कुछ ज्यादा समय के बाद भी कम्फर्ट नहीं हो सके हैं। दिग्गजों को साध नहीं पाये हैं। दरअसल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के अनेक दिग्गज दावेदारों को दरकिनार करते हुए, हेमंत खंडेलवाल को यह कुर्सी सौंपें जाने की एक बड़ी वजह मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद को पूरी दुनिया का ‘चौधरी’ समझते हैं। इन दिनों वो टैरिफ के तीरों से दुनिया को डराने की कोशिश में लगे हुए हैं। जो देश उनके मन की बात नहीं करता उस पर टैरिफ ठोक देते हैं। भारत पर ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। लेकिन ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ वाली दादागीरी अब उनके लिए ही बोझ बन रही है। BRICS देशों भारत, चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ ने इन ‘पांच पांडवों’ को एकजुट कर दिया है, जो अब ट्रंप के खेल को पलटने की तैयारी…
मेष: आज 13 अगस्त के दिन करियर में सफल होने के लिए आने वाली हर चुनौती को पूरी शिद्दत से हल करें। पैसों की समस्या आपके और आपके पार्टनर के बीच दरार पैदा कर सकती है। अच्छे श्रोता बनें और अपने साथी के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहने वाला है। कर्क: आज 13 अगस्त के दिन आपको अपने साथी के साथ बात करने में आसानी होगी। बेहतर भविष्य के लिए रचनात्मक योजनाएं बनाएं ताकि आप अपना ख्याल रख सकें। कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आपको अपने निजी समय का त्याग करना होगा। सिंह: आज 13 अगस्त…
दक्षिणी दिल्ली जल प्रदूषण देश की बड़ी समस्या है और सरकार भी नदियों को निर्मल बनाने के लिए तमाम योजनाएं ला रही है। इसी बीच दिल्ली के एक स्कूली छात्र ने इसका बेहतरीन समाधान खोजा है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, पुष्प विहार में कक्षा 11वीं के छात्र अधिराज कुमार चौहान ने नदियों और तटों पर फैले कचरे को साफ करने के लिए खास मानवरहित रोबोट तैयार किया है। यह रोबोट एआई संचालित अनमैम्ड मरीन व्हीकल (यूएमवी) नदियों में जलीय जीवों को नुकसान पहुंचाए बिना कचरा साफ करने में सक्षम है। साथ ही, औद्योगिक और मानव अपशिष्ट सहित कचरे का पता लगाने,…
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जैसा कि पहले ही 6 परियोजनाएं पहले ही स्वीकृत हैं और आज इसमें चार नई परियोजनाएं जोड़ी गई हैं। ये ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में हैं। इन पर 4,594 करोड़ रुपये का निवेश होगा। सरकार ने कहा कि SiCSem, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया (CDIL), 3D ग्लास सॉल्यूशंस और एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज (ASIP) टेक्नोलॉजीज की परियोजनाओं से अनुमानित 2,034 स्किल बेस्ड नौकरियां और कई अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी। इसके साथ, मिशन के…
लखनऊ मोदी कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो के फेज-1B को मंजूरी दे दी है, जिससे पुराने लखनऊ को भी मेट्रो सेवा का लाभ मिल सकेगा। इस विस्तार में 11 किलोमीटर का नया रूट तैयार होगा, जिसमें 12 स्टेशन शामिल होंगे। यह नई लाइन लखनऊ के ऐतिहासिक और घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ेगी, जिसमें अमीनाबाद, चौक, यहियागंज, पांडेयगंज, केजीएमयू, इमामबाड़ा, और रूमी गेट जैसे प्रमुख स्थान कवर होंगे। लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और इसे लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात बताया। इस परियोजना…
अलीगढ़ जिरौली डोर गांव में बिजली विभाग की टीम के साथ मंगलवार को ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव कर लिया और उन्हें खरीखोटी सुनाई। विरोध के चलते गांव से टीम वापस लौट आई। शुक्रवार को जिरौली डोर गांव के 129 उपभोक्ता घरों पर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर लाल डिग्गी कार्यालय में जमा कर आए थे। साथ ही ग्रामीणों ने धरना भी दिया था। सोमवार को गांव में स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाने के लिए बिजली विभाग की टीम पहुंच गई। अधिशासी अभियंता कैलाश चंद्र, एसडीओ सारसौल व जेई में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर…
पटना बक्सर में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में डुमरांव में बिहार बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और शिक्षा-रोजगार के लिए वोट करेगी। पीके ने कहा कि लोग अब लालू, नीतीश और मोदी से छुटकारा चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा और सत्ताधारी पार्टियां गरीब, प्रवासी बिहारियों का नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश कर रही हैं। वो जानते हैं कि आनेवाले चुनावों यह लोग उनके खिलाफ वोट डालने वाले हैं।…
नई दिल्ली बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संसद से सड़क तक विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने SIR को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। SC की टिप्पणी सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि अगर बिहार मतदाता सूची में अवैधता साबित हो जाती है, तो SIR के परिणामों को सितंबर तक रद किया जा सकता है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की मतदाता पुन: सत्यापन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जो बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रही है। याचिककर्ताओं ने उठाए सवाल …
