Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

मुंबई सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला भारत का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 17 का आगाज हो चुका है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां खिलाड़ियों को उनके दाम और नॉलेज पर लाखों-करोड़ों रुपए जीतने का मौका प्रदान करता है, या उनके ज्ञान, बुद्धि और विवेक की परीक्षा होती है। यहां देश के हर एक कोने से प्रतिभागी पहुंचते हैं, जिनकी किस्मत अच्छी होती है, वह करोड़ों रुपए भी अपने नाम कर जाते हैं। कुछ खिलाड़ियों की किस्मत थोड़ी खराब भी होती है, जो हॉट सीट तक पहुंचकर भी अच्छी रकम नहीं ले पाते। इस…

Read More

बालोद ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “लखपति दीदी” पहल की संकल्पना की गई है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार द्वारा इस परिकल्पना को पूर्ण करने हेतु सार्थक कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत शासन के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विशेषकर महिलाओं एवं परिवारों को कौशल विकास एवं योजनाओं के अभिसरण से सूक्ष्म प्लान तैयार कर आय वृद्धि पर फोकस किया जा रहा है। इसमें कृषि एवं कृषि संबद्ध गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके कुछ बेहतर उदाहरण…

Read More

2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को रफ्तार देगी नई औद्योगिक आस्थान प्रबंधन नीति -CM योगी  योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद नीति का विस्तृत ड्राफ्ट हुआ जारी    लीज/ई-ऑक्शन के माध्यम से होगा औद्योगिक भूखंडों का आवंटन  नीति के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए क्षेत्रवार आरक्षित कीमत तय कुल भूखंड/शेड का 10% एससी/एसटी वर्ग के उद्यमियों को होगा आवंटित बड़ी इकाइयों और एंकर इंडस्ट्री के लिए नीति में किए गए विशेष प्रावधान लखनऊ  योगी सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने के लिए “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम औद्योगिक आस्थान प्रबंधन नीति” को…

Read More

मंडला  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती पर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का किसानों के खाते में अंतरण करेंगे। इस योजना से प्रदेश के 83 लाख किसान हितग्राही लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है। इस योजना में लाभांवित किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है। मार्च 2025 तक 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को 17,500 करोड़ का वित्तीय समर्थन दिया गया है।  कार्यक्रम…

Read More

 कुशीनगर उत्‍तर प्रदेश में पिछले एक महीने से बारिश का दौर चल रहा है. यहां के कई जिले भी बाढ़ से प्रभावित हैं. करीब 500 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं. फैजाबाद-अयोध्या के इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं. आलम ये है कि पीने का पानी लेने के लिए भी लोगों को 2 किलोमीटर तक दूर जाना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज के लिए पूर्वांचल और तराई के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 29 जिलों में येलो अलर्ट है. 14 अगस्त से पूर्वी यूपी में बारिश की तीव्रता कम…

Read More

जम्मू उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकिवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया है। घुसपैठिए की पहचान की जा रही है। सोमवार शाम करीब छह बजे हीरानगर सेक्टर की बीओपी चांदवां और बीओपी कोठे पोस्ट के…

Read More

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं, जहां वे न्यूयॉर्क सिटी में होने वाली यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) की बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की योजना बनाई जा रही है. भारत-अमेरिका रिश्तों में हाल के तनाव के बीच यह संभावित मुलाकात अहम मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी अन्य वैश्विक नेताओं से भी उच्च-स्तरीय बैठकें करेंगे, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हो सकते हैं. UNGA का शिखर सम्मेलन सितंबर में होगा और विश्व नेता…

Read More

नई दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम देर रातआया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने एक बार फिर चुनाव में शानदार जीत हासिल की. उन्होंने अपने पार्टी के ही नेता और पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराया. 700 से ज्यादा सदस्यों ने वोटिंग की. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेता मतदान में शामिल हुए. बीते 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पर राजीव प्रताप रूडी का दबदबा कायम हैं. वह 25…

Read More

रायपुर : स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में स्वच्छता दीदियों का अमूल्य योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में स्वच्छता दीदियों का अमूल्य योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान स्वच्छता में प्रथम रैंक लाने वाले नगरीय निकाय को मिलेगा एक करोड़ का पुरस्कार मुख्यमंत्री ने 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने पोर्टल का हुआ शुभारंभ रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘स्वच्छता संगम’ में शहरों को…

Read More

स्थानीय उद्योग जगत की आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप पाठ्यक्रमों का संचालन करने की बनाएं कार्ययोजना : मंत्री परमार उद्योग जगत की आवश्यकता अनुरूप पाठ्यक्रम संचालन के लिए राज्य स्तर पर अकैडमिक रिव्यू बोर्ड बनाएं: मंत्री परमार रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के शासी निकाय एवं साधारण सभा की 23वीं बैठक हुई भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के शासी निकाय (संचालक मंडल) एवं साधारण सभा की 23वीं बैठक हुई। प्रस्तावित कार्यसूची के अनुरूप विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। शासी निकाय (संचालक मंडल)…

Read More