आज, 13 अगस्त को हम सब विश्व अंगदान दिवस मना रहे हैं, और यह दिन हमें एक ऐसे दान की याद दिलाता है जो किसी भी अन्य दान से बड़ा है, यह है जीवन का दान. हमारी मृत्यु के बाद जब शरीर मिट्टी में मिल जाता है, तब भी हमारे अंग किसी और के शरीर में धड़ककर उसे एक नई जिंदगी दे सकते हैं. एक व्यक्ति के अंगों से कई लोगों को जीवन मिल सकता है. उदाहरण के लिए, एक मृत दाता के अंगदान से हृदय, फेफड़े, गुर्दे, यकृत, अग्न्याशय और आँखें (कॉर्निया) दान की जा सकती हैं. इसका मतलब…
Author: Nishpaksh Mat Team
मुंबई ICICI बैंक के बाद अब HDFC बैंक ने भी सेविंग अकाउंट के नियम बदल दिए हैं। 1 अगस्त 2025 से नया खाता खोलने वाले ग्राहकों को अब मेट्रो, शहरी और अर्ध-शहरी शाखाओं में हर समय कम से कम ₹25,000 बैलेंस रखना होगा। पहले यह सीमा शहरी क्षेत्रों में ₹10,000 और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ₹5,000 थी। अगर बैलेंस तय सीमा से कम हुआ तो बैंक हर महीने चार्ज वसूलेगा। ग्रामीण शाखाओं में भी बदलाव किया गया है- पहले ₹5,000 रखना जरूरी था, अब यह बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया गया है। सैलरी अकाउंट और BSBDA (बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट) पर…
हिमाचल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते मंगलवार को सराज विकास खंड की रोड़ पंचायत के जरोल क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड में बह जाने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब 63 वर्षीय पूर्ण चंद एक अस्थायी लकड़ी की पुलिया पार कर रहे थे। यह परिवार के लिए एक और बड़ा झटका है, क्योंकि उन्होंने कुछ ही समय पहले 30 जून को आई बाढ़ में अपने एक और सदस्य को खो दिया था। खड्ड में गिरने से हुई दर्दनाक मौत मंगलवार शाम पूर्ण चंद बाजार से…
सिवनी नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हादसे में मौत के बाद पत्नी का शव बदहवास अवस्था में बाइक से 80 किलोमीटर तक ले जाने वाला नागपुर का युवक सदमे से उबर नहीं पा रहा है। 19 साल की बेटी नीतू 12वीं कक्षा में है। बेटी के सिर से मां का साया छिन चुका है। वहीं, आंखों के सामने ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत से मिला दर्द अमित शायद ही कभी भूल पाए, लेकिन हाईवे पर किसी से मदद न मिलने की संवेदनहीनता ने उसे झकझोर दिया है। वह सदमे में है। अमित का कहना है कि हादसे के बाद…
जयपुर जयपुर के हाथी गांव में मंगलवार को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां पहली बार देश में हाथियों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें 15 हाथियों ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक और चांदी के आभूषण पहनकर 50 मीटर लंबे कार्पेट पर रैंप वॉक किया। कार्यक्रम की शुरुआत हाथी गांव के इकलौते मेल हाथी ‘बाबू’ ने की, जिसने 62 लाख रुपये की चांदी से बनी ऐतिहासिक ज्वेलरी श्री, कंठा और पायजेब पहनी थी। बाबू की साथ हथिनी ‘हेमा’ भी रैंप पर उतरी, जिसके महावत ने भी पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहन रखे…
नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते हैं। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने साथ लेना चाहती है। सीएसके को भारत के इस स्टार में महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने की संभावना दिख रही है। इसके लिए वह राजस्थान रॉयल्स से डील की कोशिश में लगी है। रिपोर्ट्स आई थीं कि आरआर सैमसन के बदले में सीएसके के दो खिलाड़ी चाहती है। आखिर कप्तान ही फ्रेंचाइजी को क्यों छोड़ना चाहते हैं? इसे लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने उन संभावित वजहों और फैक्टर को समझाया…
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान सुशील कुमार की जमानत रद्द कर दी है। वे जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या के मुख्य आरोपी हैं। न्यायमूर्ति संजय करोल और प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने 4 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत के फैसले को रद्द करते हुए सुशील कुमार को एक सप्ताह के भीतर सरेंडर करने के लिए कहा है। यह आदेश सागर के पिता अशोक धनखड़ की याचिका पर आया, जिसमें उन्होंने हाईकोर्ट के जमानत के आदेश को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट में अशोक…
कराची सिंधु जल समझौता अस्थायी रूप से स्थगित होने के बाद से पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तड़प रहा है. पाकिस्तान की बौखलाहट अब खुलकर सामने आ रही है. पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पानी को लेकर भारत को गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हक के पानी की एक भी बूंद भारत नहीं छीन पाएगा. वहीं दूसरी ओर भारत ने चिनाब नदी पर नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है. यह प्रोजेक्ट जम्मू कश्मीर के सिंधु गांव…
बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ H5 एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के संभावित खतरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बोले मुख्यमंत्री- प्राणी उद्यान, पक्षी विहार, नेशनल पार्क और वेटलैंड क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए मुख्यमंत्री ने कहा- संरक्षित पशु-पक्षियों के आहार व स्वास्थ्य की गहन जांच अनिवार्य रूप से हो बोले मुख्यमंत्री- कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध कराने के साथ ही उनको प्रशिक्षित भी किया जाए मुख्यमंत्री ने कहा- पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप विशेष निगरानी आवश्यक है बोले मुख्यमंत्री- संक्रमण के मानव…
दौसा राजस्थान में मंगलवार को दौसा भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, 9 गंभीर घायलों का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में ज्यादातर छोटे बच्चे हैं। इसी हाईवे पर 5 दिन पहले टैंकर और कार की टक्क्र में 5 लोगों की मौत हो गई थी। दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि यह हाईवे जानलेवा हो चुका है। स्थानीय लोग इसे किलर रोड कहते हैं। मुरारी लाल मीणा का कहना है कि बीते एक साल में इस हाईवे पर ऐसे कई बड़े हादसे हुए…
