मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल त्रिपाठी ने की सौजन्य भेंट डॉ. यादव से मुलाकात में एडमिरल त्रिपाठी ने व्यक्त किया सौहार्द मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल त्रिपाठी की औपचारिक सौजन्य भेंट भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सपत्नीक सौजन्य भेंट की। एडमिरल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल त्रिपाठी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और एडमिरल त्रिपाठी ने तिरंगा हाथ में लेकर सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के लावारिस कुत्तों को 8 सप्ताह के भीतर शेल्टर में भेजे जाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस विचार करने को सहमत हो गए हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई ने इस मामले को खुद देखने का भरोसा दिया है। सोमवार को सर्वोच्च अदालत की एक बेंच ने दिल्ली-एनसीआर के सभी कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर में डालने का आदेश दिया था, जिसको लेकर समाज के कई तबगों से निराशा जाहिर करते हुए दोबारा विचार की मांग की जा रही है। बुधवार को इस मुद्दे को एक वकील ने सीजेआई बीआर गवई के…
खूंटी झारखंड के खूंटी में सड़क हादसा हो गया जिसमें 1 युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के खूंटी-तोरपा पथ पर भगत सिंह चौक पेट्रोल पंप के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि बुलेट ने खड़े पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी जिससे बुलेट सवार युवक घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो…
चंडीगढ़ हरियाणा में किसानों को अब आईडी होने पर ही पीएम किसान सम्मान निधि मिल पाएगी। सरकार पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य करने जा रही है। इससे पीएम किसान योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक पहुंचना सुनिश्चित होगा। साथ ही फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। किसान आईडी बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज और बैंक डिटेल जैसे जरूरी कागजात साथ लेकर जाएं। किसान सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के लिए स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। वित्तायुक्त…
वाशिंगटन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के हालिया अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए परमाणु युद्ध के धमकी भरे बयान के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उसका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ संबंधों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिकी कूटनीतिक दल दोनों देशों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध है। जनरल मुनीर बीते दो महीनों में दूसरी बार अमेरिका पहुंचे थे। उसने वॉशिंगटन से बयान देते हुए भारत पर परमाणु हमला करने और आधी दुनिया को तबाह करने की धमकी दी थी। यह माना…
रांची भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले बुधवार को यहां ‘तिरंगा यात्रा’ में भाग लिया। करीब दो किलोमीटर की यह रैली रांची के मोरहाबादी इलाके से भाजपा की युवा शाखा ने निकाली। यह रैली कचहरी चौक और शहीद स्मारक चौक सहित शहर के कई इलाकों से गुजरी और अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई। रैली का मुख्य आकर्षण 940 फुट लंबा तिरंगा झंडा था। भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट, पेशेवर और आम लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए। झारखंड…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान में मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास से की डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान में दिया संदेश प्रदेशवासियों से किया अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आहवान प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ जारी है हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास पर स्वयं तिरंगा फहराया और सेल्फी भी ली। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दिए संदेश में मुख्यमंत्री डॉ.…
मुजफ्फरपुर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ईडी की रेड से खलबली मच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले में सकरा प्रखंड के बिशनपुर वघनगरी मॉडल पंचायत की मुखिया बबीता देवी के आवास पर छापेमारी शुरू की है। टीम सुबह करीब छह बजे पहुंची थी। मुखिया के घर पर मौजूद दस्तावेज, बैंक खातों, प्रॉपर्टी डीड और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अवैध शराब तस्करी से अर्जित काले धन के मामले में छापेमारी हो रही है। मुखिया पति बबलू मिश्रा और उनके भाई पर पहले ही शराब तस्करी के कई मामले…
चंडीगढ़ पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा है कि राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं को सरल और अधिक सुलभ बना दिया है, ताकि श्रमिक वर्ग को उनका लाभ तेज़ी और सुविधा के साथ मिल सके। सौंद ने बताया कि पंजाब बिल्डिंग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की ‘शगुन योजना’ के अंतर्गत अब तहसीलदार द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब केवल धार्मिक स्थल पर हुए विवाह की तस्वीर और दोनों परिवारों द्वारा दिया गया स्व-घोषणा पत्र पर्याप्त होगा। इस योजना के तहत सरकार 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसी…
चाईबासा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ आज सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता इलाके में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान हुई। कोल्हान के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने कहा, ‘‘माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया।” कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। Source : Agency
