Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य के सभी चिड़ियाघरों, पक्षी अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, आर्द्रभूमि और गौशालाओं में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए. एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर परिसरों की नियमित रूप से सफाई करने का आदेश दिया और केंद्र व राज्य के दिशानिर्देशों के अनुसार उपायों के तत्काल कार्यान्वयन पर ज़ोर दिया. सफाई उपायों में यदि आवश्यक हो तो ब्लो-टॉर्च का उपयोग और सभी जानवरों और पक्षियों की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच भी शामिल है. उन्होंने कहा कि जानवरों के आहार की पूरी तरह से जांच…

Read More

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भी बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश की गई इस दलील पर असहमति जताई कि चुनाव आयोग की दस्तावेज जांच प्रक्रिया ‘मतदाता विरोधी’ और बहिष्कारकारी कदम है। कोर्ट ने कहा कि बिहार में पहले किए गए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण में दस्तावेजों की संख्या सात थी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में यह 11 है, जो दर्शाता है कि SIR मतदाताओं के अनुकूल है। देश के भावी CJI जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या…

Read More

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में लावारिस कुत्तों को अलग रखने का आदेश दिया है। अदालत का कहना है कि ऐसे लावारिस कुत्तों को खुलेआम गलियों, मोहल्लों और सड़कों पर घूमने नहीं दिया जा सकता, जो किसी के लिए भी खतरा बन जाएं। शीर्ष अदालत के इस आदेश को लेकर समाज में अलग-अलग राय दिख रही हैं। एक वर्ग का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला समाज हित में है। वहीं डॉग लवर्स का कहना है कि ऐसा फैसला व्यवहारिक नहीं है। समाज से कुत्तों को अलग नहीं किया जा सकता और वे मनुष्य के आदिकाल से…

Read More

पुरी  ओडिशा के पुरी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जगन्नाथ मंदिर के पास दीवारों पर आतंकवादी हमले की धमकी भरे संदेश लिखे पाए गए। 12वीं शताब्दी के इस प्रसिद्ध मंदिर के आसपास लिखी गई यह चेतावनी ओड़िया और अंग्रेजी भाषाओं में थी। धमकी मंदिर के समीप स्थित एक अन्य छोटे मंदिर की दीवार पर लिखी मिली, जो हेरिटेज कॉरिडोर (परिक्रमा मार्ग) के पास है। संदेश में लिखा था — “Terrorists will attack and destroy the Jagannath temple” यानी “आतंकवादी जगन्नाथ मंदिर पर हमला कर उसे नष्ट कर देंगे।” धमकी भरे संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

Read More

फतेहाबाद (आगरा) आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्त पर निकले एक दरोगा जी के साथ बड़ी गड़बड़ हो गई। दरोगा जी की पिस्टल ही गिर गई। पिस्टल गिरने की सूचना से थाने में हड़कंप मच गया। थाने की पूरी फोर्स पिस्टल ढूंढने में लग गई। पिस्टल को हर जगह ढूंढा गया। बताया जा रहा है कि बड़ी मुश्किल से 18 से 20 घंटे बाद पिस्टल उटंगन नदी के किनारे मिली। पिस्टल मिलने के बाद ही दरोगा जी और फोर्स ने राहत की सांस ली। हालांकि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने इस पर रिपोर्ट…

Read More

अलवर अलवर जिले में साइबर अपराध, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब और महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नसवारी पुलिस चौकी पर सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रेलर चालक को 194 किलो 868 ग्राम अफीम और डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणगढ़ कैलाश जिंदल के सुपरविजन में की गई। गोविंदगढ़ थानाधिकारी बंसी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ की ओर जा रहे…

Read More

पटना बिहार विधानसभा चुनाव में अभी बस 2 से 3 महीने का वक्त बचा है। अक्टूबर-नवंबर में चुनाव में होने की संभावना है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में “टीम तेज प्रताप” नाम से अपना संगठन बनाने वाले पूर्व राजद नेता तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपने पहले उम्मीदवार की घोषणा की। समाजसेवी जय प्रकाश यादव, जिन्हें गांधी यादव के नाम से जाना जाता है, को जहानाबाद जिले की घोसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार…

Read More

नई दिल्ली बिहार में जारी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर जहां संसद से लेकर सड़क और सुप्रीम कोर्ट तक संग्राम मचा हुआ है और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाकर हमलावर बने हुए हैं, वहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर पलटवार किया है। भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि SIR पर हल्ला करने वाले राहुल गांधी की मां और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भारत की नागरिक बनने से पहले ही यहां की वोटर बन गईं थीं।…

Read More

चंडीगढ़ मियाद पूरी कर चुके वाहनों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से हरियाणा के जिलों के वाहन चालकों को राहत मिली है। योग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल प्रदेश के 14 जिलों में ऐसे करीब 27.50 लाख वाहन हैं। हरियाणा रोडवेज को भी इस भवन फैसले से सहूलियत होगी। अब एनसरीभार में शामिल जिलों में बीएस-4 इंजन की बसे चल सकेंगी। प्रदूषण का स्तर घटाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से सख्ती दिखा रहा है। आयोग के आदेश के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बसों में बीएस-4 के बजाय एनसीआर में शामिल जिलों…

Read More

कोटा जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंदनपुर की तत्कालीन सरपंच मीना कंवर और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ पद के दुरुपयोग और अनियमितता का मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पास पहुंच गया है। सांगोद के उप प्रधान ओम नागर अडूसा ने मामले को लेकर राज्य सरकार को शिकायत की थी। जांच के उपरांत अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उपसचिव इंद्रजीत सिंह ने एसीबी को मामला भेजा। कुंदनपुर में पिछले 10 वर्षों से मीना कंवर सरपंच हैं, जो पूर्व मंत्री भरत सिंह की पत्नी हैं। सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं और उप प्रधान ओम नागर अडूसा ने मंगलवार को…

Read More