जम्मू ‘जॉली LLB 3’ फेम अक्षय कुमार की कार जब्त कर ली गई है क्योंकि 12 अगस्त को उन्होंने जम्मू में ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया था। ट्रैफिक अथॉरिटीज ने उनकी कार, जो कि पब्लिक इवेंट के लिए इस्तेमाल की जा रही है, में मोटल वेहिकल एक्ट के तहत तय सीमा से ज्यादा काले शीशे पाए, जिसके कारण उन्होंने उनकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन नंबर वाली अक्षय कुमार की रेंज रोवर SUV को डोगरा चौक पर ट्रैफिक पुलिस के SI ने काले शीशे लगे होने के कारण जब्त कर लिया है। इस कार से ही…
Author: Nishpaksh Mat Team
वाशिंगटन अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के भारत एवं पाकिस्तान दोनों के साथ संबंध ‘‘अच्छे” हैं और राजनयिक ‘‘दोनों देशों को लेकर प्रतिबद्ध” हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका का दोनों देशों के साथ मिलकर काम करना क्षेत्र और विश्व के लिए अच्छी बात है तथा इससे लाभकारी भविष्य को बढ़ावा मिलेगा। ब्रूस ने कहा, ‘‘दोनों देशों के साथ हमारे रिश्ते जैसे पहले थे, वैसे ही बने हुए हैं जो अच्छी बात है और यही एक ऐसे राष्ट्रपति होने का फायदा है जो सबको जानते हैं,…
कोलकाता, बंगाली सिनेमा की दिग्गज और लोकप्रिय अभिनेत्री बसंती चटर्जी का कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 88 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और हाल के महीनों में उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। उनकी विदाई न सिर्फ एक वरिष्ठ कलाकार का खोना है, बल्कि बंगाली फिल्म जगत के एक सुनहरे युग का अंत भी है। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरी इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। बसंती चटर्जी ने अपने शानदार और लंबे…
नई दिल्ली ‘कच्चा बादाम गर्ल’ से मशहूर हुईं सोशल मीडिया की सनसनी अंजलि अरोड़ा हाल ही में सोनू निगम के गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ को लेकर चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकीं अंजलि का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो नीली और गुलाबी साड़ी में बारिश में भीगते हुए डांस कर रही हैं। अंजलि सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ के गाने ‘भीगी साड़ी’ पर अपने कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। श्रेया घोषाल और सचिन जिगर के इस गाने पर लाजवाब डांस दिखाने…
यूक्रेन हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस ने यूक्रेन युद्ध जीत लिया है और यूक्रेन पराजित हो चुका है। ओर्बन का कहना है कि अब असली सवाल यह है कि पश्चिमी देश कब और किन परिस्थितियों में इस सच्चाई को स्वीकार करेंगे। ओर्बन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन होने वाला है। हंगरी के प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि वह यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के खिलाफ हैं, क्योंकि इससे…
नई दिल्ली आपने वायरल वीडियोज या फिल्मों में देखा होगा कि गाड़ियां बिना ड्राइवर के ही चल रही हैं। अब ये बात महज फिल्मों तक सीमित नहीं है। असल लाइफ में भी ऐसी तकनीक विकसित हो गई है, जो व्हीकल को ड्राइवरलेस बना देगी यानी गाड़ी को चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं रहेगी। इस बार यह तकनीक बाहर के किसी देश में नहीं, बल्कि भारत में विकसित हुई है। इसे IIT हैदराबाद ने AI की मदद से बनाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस तकनीक को आजमाने के लिए एक ड्राइवरलेस बस भी तैयार कर ली है, जिसका…
हरियाणा आखिरकार हरियाणा में 11 साल बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए। कांग्रेस हाईकमान ने बीती देर रात हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। हाईकमान की ओर से पत्र जारी किया है। यह पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है। जिसमें में कुल 32 नाम हैं। वहीं अब कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में फेरबदल किया गय़ा है। अब हिसार के ग्रामीण जिला अध्यक्ष के बृज लाल खोवाल के नाम की जगह बृज लाल (बहबलपुर) को बनाया गया है। इसकी जानकारी AICC के…
वाशिंगटन अमेरिका के टेक्सास में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है, जहां यूनियन पैसिफिक ट्रेन के करीब 35 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा गॉर्डन कस्बे के पूर्व में हुआ, जो फोर्ट वर्थ से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हालांकि, इस भयावह दुर्घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की लोकेशन और हालात गॉर्डन के पास यह हादसा तब हुआ जब यूनियन पैसिफिक की मालगाड़ी ट्रैक पर से फिसल गई। इस भीषण derailment के बाद घटनास्थल पर डिब्बों का ढेर लग गया, कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हुए नजर…
लुधियाना जेल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के दावों के बीच एक बार फिर प्रबंधों को सेंध लगाते हुए जेल में फिर मोबाइल फोन पहुंच गए हैं। जेल के अंदर से समय-समय पर मोबाइलों की बरामदगी कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान भी खड़े करती है। जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 6 कैदियों से 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि 8 मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। सहायक अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है, जिसके बाद जेल अधिनियम की धारा के…
अंबाला आज ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे हो गए हैं. इस मौके पर पहली बार अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से खास रिपोर्ट लाई है. यह वही जगह है, जहां से ‘गोल्डन एरो’ स्क्वाड्रन के राफेल लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और पाकिस्तान में आतंकवादी कैंपों और हवाई अड्डों पर जोरदार हमले किए. इन हमलों ने इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया. आइए, जानते हैं कि राफेल ने कैसे कमाल दिखाया और यह भारत की हवाई ताकत को कैसे मजबूत कर रहा है. ऑपरेशन सिंदूर क्या था? ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को शुरू हुआ था, जब भारत…
