जन्माष्टमी का व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस विशेष दिन के लिए लोग लंबे समय से तैयारी करते हैं मंदिर को सजाते हैं और व्रत करते हैं. साल 2025 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 16 अगस्त, शनिवार के दिन रखा जाएगा. भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था.साल 2025 में भगवान श्री कृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा. जन्माष्टमी के…
Author: Nishpaksh Mat Team
न्यूयॉर्क दिग्गज टेनिस स्टार वीनस विलियम्स दो साल के अंतराल के बाद ग्रैंड स्लैम टेनिस में वापसी करने जा रही हैं। 45 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी को बुधवार को यूएस ओपन के सिंगल्स मुकाबलों में खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड आमंत्रण मिला है। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के अनुसार, वह 1981 में रेनी रिचर्ड्स (47 वर्ष) के बाद टूर्नामेंट में खेलने वाली सबसे उम्रदराज सिंगल्स खिलाड़ी होंगी। विलियम्स को यूएस टेनिस एसोसिएशन पहले ही अगले हफ्ते होने वाले मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों के लिए वाइल्ड कार्ड दे चुका है। सिंगल्स मैच न्यूयॉर्क में 24 अगस्त से शुरू होंगे। वीनस के नाम सात ग्रैंड…
चेन्नई बिजली की खपत कम करने और पर्यावरण अनुकूल शहरी प्रकाश व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए, कोयंबटूर सिटी कॉर्पोरेशन ने पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित मोशन सेंसर स्ट्रीट लाइटें लगाना शुरू कर दिया है। सौर पैनलों से सुसज्जित इन लाइटों का उद्देश्य कार्बन और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करते हुए बिजली बोर्ड पर निर्भरता कम करना है। एक पायलट परियोजना के तहत, पांच स्थानों पर 122 मोशन सेंसर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, और अतिरिक्त 100 यूनिट के लिए स्थानों की पहचान करने की योजना चल रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल का…
पुणे भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ को 18 अगस्त से 9 सितंबर तक चेन्नई में खेले जाने वाले अखिल भारतीय बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। अंकित बावने को महाराष्ट्र टीम का कप्तान बनाया गया है। यह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साव का पहला टूर्नामेंट होगा जो वह महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे। वह सत्र की शुरुआत से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र में शामिल हो गए थे। पिछले सत्र में मुंबई के साथ खराब प्रदर्शन के बाद खराब फिटनेस और अनुशासन के आधार पर टीम से बाहर किए…
रांची झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का 4 अगस्त को निधन हो गया था। 16 अगस्त को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में उनका श्राद्ध कर्म कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्राद्ध कर्म कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गांव के सभी संताल समाज के लोगों के साथ बैठक कर श्राद्ध कर्म के हर विधि- विधान पर चर्चा कर उसका सपरिवार निर्वहन कर रहे हैं। श्राद्ध भोज में बनने वाले भोजन के बारे में भी लोगों से परामर्श ले रहे…
जयपुर राजधानी जयपुर में दुर्गापुरा से मानसरोवर व बी टू बॉयपास जाने वाले यात्रियों को अब लंबा चक्कर लगाकर नहीं जाना होगा। मानसरोवर-दुर्गापुरा काे जोड़ने वाली द्रव्यवती पर बनी महारानी फार्म पुलिया का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसी महीने के अंत तक इसे शुरू किया जा सकता है। मानसून में यहां पुलिया के उपर से होकर द्रव्यवती का पानी जाता था जिससे कई बार बड़े हादसे होते बचे। इसी के चलते पुलिया को ऊंचा करने का काम शुरू किया गया था। निर्माण कार्य के चलते यहां से निकलने वाले वाहनों काे बी-टू बायपास और रिद्धी-सिद्धी से…
नई दिल्ली भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए देश की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। भारत ने अहमदाबाद को मेजबान शहर बनाते हुए 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहले ही रुचि पत्र जमा कर दिया है, लेकिन भारत को 31 अगस्त की समय सीमा से पहले अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव जमा करने होंगे। कनाडा के इस दौड़ से बाहर होने के साथ, भारत के 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के अधिकारियों का एक…
मुंबई मां और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। यह एक ऐसा बंधन है जो समय, दूरी और जीवन की सीमाओं से परे जाकर भी अपना असर बनाए रखता है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनकी मां, दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी के बीच भी ऐसा ही एक अनमोल रिश्ता था, जिसकी झलक हाल ही में जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दिखाई। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने बचपन की कुछ भावुक कर देने वाली तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं।…
सिडनी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, मैक्सवेल एक प्रभावी स्पिनर भी हैं। वह कई बार अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला चुके हैं। आगामी टी20 विश्व कप में भी वह बतौर गेंदबाज टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं। मैक्सवेल ने गुरुवार को केर्न्स में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए पावरप्ले में गेंदबाजी करना चाहता हूं। इसके लिए तैयारी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि उपमहाद्वीप में पारी…
मुंबई भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही मुंबई के येलो अलर्ट जारी की गई है। आज तडक़े से मुंबई में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। विभाग ने आज 16 और 17 अगस्त के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे के घाट, कोल्हापुर और सतारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे इन क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों के जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने का भी निर्देश दिया है। हालांकि सोलापुर में पिछले तीन…
