बीजिंग चीन की जनसंख्या में लगातार तीसरे साल कमी आयी है. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक 2023 में चीन की कुल जनसंख्या 1.408 अरब थी. जिसमें 2022 की तुलना में 20.8 लाख की गिरावट दर्ज की गई. यह गिरावट पिछले छह दशकों में सबसे तेज है. यह भी ध्यान देने योग्य है कि 2022 में भी 13.9 लाख की कमी आई थी. यह दिखाता है कि चीन में जन्म दर, मृत्यु दर से लगातार कम हो रही है. जिससे देश की जनसंख्या में गिरावट आ रही है. इस स्थिति से निपटने के लिए अब चीन की सरकार कदम…
Author: Nishpaksh Mat Team
मेष (Aries) इस सप्ताह आपका ध्यान प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने पर केंद्रित रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में भरोसा और गहराई आएगी. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और मेहनत का फल मिलने लगेगा. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. सेहत सामान्य रहेगी, बस खानपान में सावधानी रखें. वृषभ (Taurus) रचनात्मक सोच और नए विचार इस सप्ताह आपको नई दिशा देंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और सम्मान मिलने के योग हैं. प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी, हालांकि छोटे-मोटे मतभेद से बचना जरूरी होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और…
इंदौर अहिल्या की नगरी में जगदगुरु भगवान कृष्ण के जन्म का उल्लास विभिन्न पंथ और मत को मानने वाले 15 एवं 16 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाएंगे। हर मत-पंथ की अपनी-अपनी अनूठी मान्यता और परंपराए है। कहीं ग्रंथ को राधा-कृष्ण के रूप में पूजा जाता है तो कही मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई तर्ज पर बांके बिहारी मंदिर में मीरा की तरह आराधना की जाती है। साथ ही कृष्ण जन्म मनाने के लिए कहीं तिथि की महत्ता देखी जाती है तो कहीं सूर्योदय में रोहणी नक्षत्र के होने को महत्व दिया जाता है। इसके चलते कृष्ण जन्म मंदिरों…
नई दिल्ली भारत सरकार ने लोकसभा में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस समय दुनियाभर की जेलों में कुल 10,574 भारतीय नागरिक बंद हैं। इनमें से कई दोषी करार दिए जा चुके हैं, कुछ मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं और कुछ ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है लेकिन उन्हें अब तक रिहा नहीं किया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने यह जानकारी संसद में एक लिखित उत्तर के जरिए दी। उनके मुताबिक, कुछ भारतीय नागरिकों को विदेशों में फांसी की सजा भी सुनाई गई है। किन देशों में सबसे ज्यादा भारतीय…
नई दिल्ली हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है कि हमारा खानपान और लाइफस्टाइल सही हो। जरा सी लापरवाही आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकती है। इन दिनों लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारी आम हो गई है। किडनी की ही बात करें तो ये हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है। ये खून को पंप करता है और शरीर ही सफाई करता है। अगर किडनी में जरा सी भी खराबी आ जाए तो ये अपने काम नहीं कर पाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी हेल्दी रहे तो आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव…
धनबाद आपको जानकर अचरज होगा कि झारखंड के धनबाद में भगवान का भी ट्रीटमेंट हो रहा है। जी हां, धनबाद के हाउसिंग कालोनी में एक ऐसा भी बुटिक है जिसमें कान्हा जी का ट्रीटमेंट होता है। अभी जन्माष्टमी पर तो काफी संख्या में लड्डू गोपाल ट्रीटमेंट कराने के लिए पहुंचे हैं। सांवरिया बुटिक के माध्यम से बडस गार्डन स्कूल राजगंज स्कूल की शिक्षिका अर्चना सिंह अपनी अनूठी सेवा भावना से श्रीकृष्ण की सेवा से लोगों के दिल जीत रही हैं। बुटिक संचालिका अर्चना सिंह बीते सात वर्षों से लड्डू गोपाल यानी कान्हा जी का ‘ट्रीटमेंट’ कर रही हैं। यह सेवा…
पटना इंडिया गठबंधन की 10 अगस्त से शुरू होने वाली वोट अधिकार यात्रा को पुनर्निर्धारित किया गया है। यात्रा की शुरुआत अब 17 अगस्त से सासाराम से होगी। यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित गठबंधन के घटक दलों के अन्य नेता शामिल होंगे।राहुल गांधी अब 17 अगस्त को सासाराम आएंगे। वोट अधिकार यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम आज कल में जारी हो जायेगा। सूत्रों के अनुसार राज्य में हो रही बारिश, कई जिले में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति और शहरों में जलजमाव को देखते हुए गठबंधन ने यह निर्णय लिया है।…
भोपाल प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में गिरावट का सबसे बड़ा कारण सिर्फ संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि शिक्षकों की भी भारी कमी है। मप्र सरकार कॉलेज खोलने की दौड़ में तो आगे है, लेकिन उन कॉलेजों में पढ़ाने के लिए प्राध्यापकों की भर्ती करने में नाकाम साबित हो रही है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं, प्रदेश में इस समय करीब 7 हजार से ज्यादा सहायक प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। पिछले तीन सालों में कुल 16289 पद रिक्त रहे, लेकिन सरकार और एमपीपीएससी मिलकर भी सिर्फ 22 फीसदी यानी 3599 पदों पर ही भर्ती निकाल पाए। 2022 में 3,715…
नई दिल्ली आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर और लैपटॉप के सामने बैठकर काम करना आम बात हो गई है, लेकिन लंबे समय तक एक ही पोज़ीशन में बैठने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले रही हैं। हाल ही में डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि ऑफिस वर्क करने वाले युवा और खासकर महिलाएं फ्रोजन शोल्डर यानी कंधों के जाम होने की समस्या का तेजी से शिकार हो रही हैं। यह समस्या न केवल आपके कंधों बल्कि गर्दन, कमर और रीढ़ की हड्डी को भी प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं इस दर्द के कारण, लक्षण और बचाव…
राउरकेला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) राउरकेला के शोधकर्ताओं ने मानव शरीर में पाई जाने वाली प्राकृतिक शर्करा जैसे अणु हड्डियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जिम्मेदार प्रोटीन, बोन मॉर्फोजेनेटिक प्रोटीन-2 के व्यवहार को कैसे प्रभावित कर सकती है? इसका पता लगाया है। प्रतिष्ठित पत्रिका बायोकैमिस्ट्री में प्रकाशित इस शोध के निष्कर्षों का उपयोग हड्डी और उपास्थि पुनर्जनन के उन्नत उपचार, बेहतर इम्प्लांट और अधिक प्रभावी प्रोटीन-आधारित दवाओं के विकास में किया जा सकता है। प्रोटीन मनुष्य के शरीर में विभिन्न कार्य करते हैं। टिश्यू के निर्माण और रासायनिक प्रतिक्रियाओं में सहयोग देने से लेकर कोशिकाओं के बीच संकेतों के…
