दुर्ग महिला थाना जिला दुर्ग की बड़ी कार्रवाई में नौ माह के मासूम को अपहरण कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार को पटना, बिहार से और एक महिला आरोपित को पूर्व में कोण्डागांव से पकड़ा गया था।पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर मां के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, घटना 20 जून 2025 की है, जब पीड़िता को उसके रिश्तेदार संगनी बाई और संतोष पाल ने फोन कर दुर्ग से बहला-फुसलाकर कोरगांव, जिला कोण्डागांव ले गए। वहां से पीड़िता को पटना के जगनपुरा स्थित किराए के मकान में…
Author: Nishpaksh Mat Team
ग्वालियर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री और ग्वालियर के लाडले सपूत अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज शिंदे की छावनी स्थित उनके पैतृक निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीजेपी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की मौजूदगी में अटल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीजेपी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती: CM डॉ मोहन बोले- श्रीकृष्ण के समान ही ठाकरे जी ने संघर्ष किया अटल स्मारक समय सीमा में पूरा नहीं हो पाया कांग्रेस ने अटल की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि भाजपा अटल को सिर्फ उनकी…
नई दिल्ली नोएडा में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए एक परिवार को बंधक बनाकर जानलेवा रफ्तार में कैब दौड़ाने वाला आरोपी ड्राइवर अपनी असली पहचान छुपाकर बुकिंग लेता था। आरोपी का असली नाम नासिम है। इतना ही नहीं पुलिस को उसके पास से अलग-अलग नाम से दो आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। आरोपी कैब चालक पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने के डर से दिल्ली जा रहे दंपती और उनकी बच्ची को गुरुवार को जानलेवा रफ्तार में सड़क पर ही घुमाता रहा। परिवार कैब रोकने के लिए चीखता रहा। काफी मिन्नतें करने पर वह उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में छोड़कर…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर आगामी 6 फरवरी 2026 तक पूरे 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह महोत्सव केवल शासकीय आयोजन न होकर हम सभी प्रदेशवासियों का महोत्सव है, जिसमें राज्य के हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जन सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब विकसित छत्तीसगढ़ और…
ग्वालियर ग्वालियर के फूलबाग स्थित 105 साल रियासतकालीन गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाई जा रही है। मंदिर में विराजित श्वेत संगमरकर की राधा-कृष्ण की मूर्तियों का बेशकीमती गहनों से शृंगार किया जाएगा। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज ग्वालियर महापौर की अध्यक्षता वाली कमेटी कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल बैंक के लॉकर से आभूषणों निकालकर लाएगी। इसके बाद भगवान का शृंगार कर आभूषण पहनाकर पूजा-अर्चना होगी, उसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए भगवान के पट खोल दिए जाएंगे। रात 12 बजे…
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच मतभेदों की अटकलों को खारिज करते हुए पार्टी और संघ के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि दोनों संगठन एक ही वैचारिक परिवार के अंग हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, “ये अटकलें समय-समय पर लगाई जाती हैं। अगर किसी को कोई मुद्दा नहीं मिलता, तो RSS को बीच में लाकर कहा जाता है कि RSS और BJP में तनाव है। RSS और BJP एक वैचारिक परिवार से जुड़े हुए दो संगठन हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी…
वाशिंगटन दुनिया की निगाहें अलास्का की बहुप्रतीक्षित बैठक पर टिकी थीं। उसका नतीजा अब सभी के सामने है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट किया कि यूक्रेन पर हमला जारी रहेगा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोई ठोस समझौता कराने में नाकाम रहे। बैठक की शुरुआत गर्मजोशी भरे स्वागत से हुई। पुतिन और ट्रंप एक ही बुलेटप्रूफ लिमोजिन में बैठे, मुस्कुराते और हाथ मिलाते दिखे। लेकिन इस सौहार्द का असर बैठक के नतीजों पर नहीं पड़ा। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा कि रूस को युद्ध के मूल कारणों को खत्म करना है। यानी नाटो की सीमा पर…
उज्जैन धर्मधानी उज्जैन में आज इस्कान, सांदीपनि आश्रम व गोपाल मंदिर में एक साथ जन्माष्टमी मनाई जा रही है। सालों बाद शैव व वैष्णव मत के धर्मावलंबी एक साथ मिलकर श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मना रहे हैं। मंदिरों में रात 11 बजे से बाल गोपाल का महाअभिषेक होगा। रात 12 बजे शंख, मृदंग व घंटे घड़ियाल की मंगल ध्वनि के साथ महाआरती की जाएगी। भक्तों को पंजेरी महाप्रसादी का विरतण होगा। मंदिरों में सुबह से ही कान्हा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। इस्कॉन मंदिर सुबह नूतन पोशाक में भगवान के मनोहारी दर्शन हो रहे हैं। दिनभर भजन…
मुंबई मुंबई में जोरदार बारिश से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जलभराव की वजह से परिवहन ठप हो गया है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले शामिल हैं। वहीं नासिक, पुणे, सतारा, जलगांव और गढ़चिरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में कुरला, अंधेरी सबवे, चेंबूर, मिलान सबवे, गांधी मार्केट और किंग्स सर्कल समेत कई प्रमुख स्थानों पर जलजमाव हो गया है। गांधी मार्केट इलाके में वाहनों…
वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति को लेकर उनके घर में ही सवाल उठते रहते हैं। ट्रंप जबसे राष्ट्रपति बने हैं, तब से ही यूक्रेन में युद्धविराम करवाने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि उनका तरीका किसी को रास नहीं आ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ रूस से व्यापार करने के लिए भारत पर टैरिफ थोप रहे हैं तो दूसरी तरफ खुलकर यूक्रेन का भी समर्थन नहीं कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई बैठक भी बेनतीजा ही रही। अमेरिका की फॉरेन अफेयर्स कमेटी ऑफ डेमोक्रेट्स ने कहा है कि भारत पर 50…
