भोपाल मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में जमकर बादल बरस रहे हैं तो कुछ जिलों को बारिश की फुहारें भिगा रही हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के दो जिलों में अति भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, इनमें बैतूल और बुरहानपुर जिले शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश के 13 जिलों नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा में भारी बारिश के आसार हैं। यहां बिजली गिरने की चेतावनी इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर,…
Author: Nishpaksh Mat Team
नारायणपुर नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के ओरछा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोगे के आश्रित ग्राम बिना गुंडा के स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया। इस स्कूल में माओवादियों का शहीद स्मारक के ऊपर ही तिरंगा झंडा फहराया गया। यहां स्कूल भवन नहीं है। झोपड़ी में शाला लगती है। बताया जा रहा है कि यह पहले माओवादियों का गढ़ था। यहां उनका शहीद स्मारक बना हुआ है। आज उसी पर गांव वालों ने तिरंगा फहराया है। सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में कई ऐसे गांव है जहां आजादी के बाद पहली बार शान से तिरंगा…
चित्तौड़गढ़ वैश्विक आस्था के केंद्र चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व आज शनिवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जन्माष्टमी के मौके पर सांवलियाजी मंदिर में भक्तों की भीड़ वर्षभर की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती है। इस वर्ष भी राजस्थान ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त…
भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त को राजधानी भोपाल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने राहुल गांधी को मोटी चमड़ा का बताया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कोर्ट से बार-बार लताड़ लगने के बाद भी राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि भारत के विभाजन और उसके जिम्मेदारों पर बात की जाए। जनता सब देख रही है। अपनी हरकतों की वजह से ही कांग्रेस हाशिए पर चली गई है। सीएम डॉ. यादव ने यह बात रवींद्र भवन में आयोजित आजादी का महापर्व कार्यक्रम…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं और खतरनाक चाकुओं की खुलेआम व आनलाइन बिक्री को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मीडिया में प्रकाशित खबर कि शहर में पान दुकानों, जनरल स्टोर्स और गिफ्ट शाप में 100 से 500 रुपये में डिजाइनर, बटन और फोल्डिंग चाकू बिना किसी पूछताछ के आसानी से खरीदे जा सकते हैं। कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पक्षकार बनाया और व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा कि, ऑनलाइन व खुलेआम ये खतरनाक चाकू कैसे बिक…
नई दिल्ली इरफान पठान IPL 2025 की कमेंट्री से क्यों बाहर हुए? क्या इसके पीछे रोहित शर्मा और विराट कोहली कारण थे? अभी तक यह सिर्फ अटकलें थी, मगर अब इस मुद्दे पर पूर्व भारतीय हरफनमौला और मौजूदा एक्सपर्ट इरफान पठान ने खुद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खुलासा किया कि विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, बल्कि हार्दिक पांड्या उनकी ऑन-एयर आलोचना को लेकर चिंतित थे। द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में पठान ने स्थिति स्पष्ट की और एक प्रसारक के रूप में अपनी भूमिका का बचाव करते हुए पांड्या के लिए अपने पिछले समर्थन पर चर्चा की। पठान…
नई दिल्ली में हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी पुष्टि की। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक, सिम्पसन ने 1957 से 1978 के बीच 62 टेस्ट मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 46.81 की औसत से 4869 रन बनाए और 71 विकेट लिए। उन्होंने 39 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की, जिसमें से 12 में उन्हें जीत मिली। एक खिलाड़ी के रूप में, सिम्पसन को अपना पहला शतक बनाने के लिए 30वें टेस्ट तक का समय लगा, लेकिन उन्होंने इसे 311 में बदल दिया और ओल्ड ट्रैफर्ड में लगभग 13 घंटे तक…
पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Youth Yojana) ने युवाओं को साधने के लिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। सीएम नीतीश ने घोषणा की है कि अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत किए गए वादे के क्रम में उनकी सरकार ने अब तक 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। अब इस संख्या को दोगुना कर अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं को स्वरोजगार और उद्योग लगाने…
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित “आजादी की गढ़-गाथा” फोटो प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय की आर्ट गैलरी में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, राज्य खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, केशकला बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने फोटो प्रदर्शनी की सराहना करते हुए…
रायपुर बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून एक बार फि सक्रिय हो गया है। बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रदेश के अन्य संभागों में बारिश की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जबकि दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में…
