रायपुर राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज शनिवार को आयोजित फ्लैगिंग ऑफ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने SBI साइबर सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह कार्यक्रम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “आज SBI और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से साइबर सतर्कता रथ का फ्लैग ऑफ किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और आज एक और नई कड़ी जुड़ रही है.” मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज…
Author: Nishpaksh Mat Team
रोहतक पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसलिए मंदिरों और बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। रोहतक के प्राचीन दुर्गा भवन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं मंदिर में लगी झांकियां लोगों का मन मोह रही है। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र इन झांकियां में मुख्य केंद्र ऑपरेशन सिंदूर और पर्यावरण से संबंधित झांकियां भी लगाई गई हैं, जो मुख्य केंद्र का आकर्षण बनी हुई है। झांकियों में भगवान कृष्ण की लीला को दर्शाया गया है। बचपन…
छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा, आज़ादी की लड़ाई में प्रदेश की भागीदारी और शासन की उपलब्धियों का प्रभावशाली चित्रण 15 से 21 अगस्त तक प्रातः 10:30 से रात 8:00 बजे तक कर सकेंगे अवलोकन रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के जीवन पर आधारित यह प्रर्दशनी हमारे युवाओं और विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे उन्हें…
नवांशहर पंजाब रोडवेज पनबस तथा पी.आर.टी.सी. कंट्रेक्ट वर्करज यूनियन ने लगातार तीसरे दिन हड़ताल करके बसों का चक्का जाम रखा। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बस अड्डे पर रोष धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यूनियन के प्रधान नरिन्दर पंडोरी तथा महासिंह रोडी ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब रोडवेज पनबस वर्कर्ज की मांगों को लेकर गंभीर नही है तथा लगातार उनकी जायज मांगों को लटकाती आ रही है जिसके चलते समूह वर्कर्ज में सरकार खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत 14 अगस्त से शुरु की गई तीन दिवसीय हडताल में यदि…
जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज किश्तवाड़ ज़िले के चासोटी गांव पहुँचे. यहाँ उन्होंने बाढ़ (Kishtwar Cloudburst) से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और राहत कार्यों की स्थिति का आकलन किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान भारतीय सेना के जवानों से ब्रीफिंग ली और वर्चुअल रियलिटी हेडसेट की मदद से प्रभावित क्षेत्रों का आभासी दौरा भी किया. प्रभावित गांवों में राहत कार्यों का लिया जायजा “चासोटी गांव पहुँचते ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सबसे पहले स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और भारतीय सेना की टीमों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य के निर्माता हैं। अटल जी का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य का स्वरूप देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान…
पंजाब आज पूरे देश भर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं पंजाब में भी मंदिरों में धूम लगी हुई है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग कृष्ण जन्माष्टमी पर सजे हुए मंदिरों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। जहां सभी मंदिरों को सुंदर लाइटों से सजाया गया है वहीं सभी भक्त कृष्ण लल्ला को झूला झुलाने की इच्छुक हैं। वहीं पंजाब अमृतसर से कुछ आकर्षित तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें जिले के दुर्ग्याना मंदिर से आई हैं, जिसे खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। इसके…
शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक बस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी काशी विश्वनाथ से दर्शन कर गुजरात जा रहे थे। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है। हादसा सुरवाया थाना क्षेत्र में हुआ है। दरअसल, गुजरात के रहने वाले श्रद्धालु दर्शन करने काशी विश्वनाथ गए थे। लौटने के दौरान अमोला घाटी के पास शिवपुरी-झांसी फोरलेन सड़क में उनकी मिनी बस की मेटाडोर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना इतनी भयावह थी कि एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। 12…
प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1. आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। अंग्रेजी साम्राज्यवाद से लड़ते हुए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर हमें स्वतंत्रता का उजाला सौंपा। आज स्वतंत्रता दिवस की इस प्रभात बेला में हम अपने सभी वीर सपूतों को कृतज्ञता से नमन करते हैं। 2. देश के उन्यासीवें (79वें) स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ हम छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षाें की विकास यात्रा को ’’छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’’ के रूप में मना रहे हैं। मुझे आपसे यह बात…
भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में पुष्पांजलि अर्पित की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उका भावभीना स्मरण किया। ठाकरे जी ने कई लोगों को खड़ा किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की मंगलकामना की। कहा- श्रीकृष्ण की अगर बात करें कहां उनका जन्म हुआ यह पता नहीं है। बालपन में ही उन्होंने अपने कार्यों को पहचाना और कंस का वध किया। श्री कृष्णा…
