अलवर दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। गोविंदगढ़ के पास गौतस्करों से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में 32 वर्षीय एक गौतस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 वर्षीय दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पिकअप से मिले तीन गोवंश, दो की मौत हादसे के दौरान पिकअप में तीन गोवंश और एक बछड़ा मिला। इनमें से दो गोवंश की मौत हो गई, जबकि एक…
Author: Nishpaksh Mat Team
वाशिंगटन अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का वेलकम किया तब उन दोनों के ऊपर B-2 न्यूक्लियर स्टील्थ बॉम्बर ने उड़ान भरी. अमेरिका ने अपने सबसे घातक हथियार, B-2 स्पिरिट न्यूक्लियर स्टील्थ बॉम्बर को दिखाया. B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर: अदृश्य विनाशक रडार से छिपा हुआ: इसकी खास डिजाइन और कोटिंग की वजह से यह दुश्मन के रडार पर आसानी से नहीं दिखता. इसका आकार और सतह ऐसी बनाई गई है कि यह रडार तरंगों को वापस नहीं करती. शक्तिशाली हमला: यह विमान 16 परमाणु बम या 80 सामान्य बम…
नई दिल्ली दिल्ली के एक बड़े गैंगस्टर सलमान त्यागी ने मंडोली जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सलमान का शव सेल में चादर से लटका मिला है। वह पश्चिमी दिल्ली का बड़ा गैंगस्टर था और नीरज बवाना से लॉरेंस बिश्नोई तक के लिए काम कर चुका था। मकोका केस में बंद सलमान त्यागी पर लूट और हत्या जैसे दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। यह घटना दिल्ली की जेल नंबर 15 में हुई जहां उसकी लाश एक फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सलमान त्यागी ने आत्महत्या की या उसकी मौत…
अलवर दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। गोविंदगढ़ के पास गौतस्करों से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में 32 वर्षीय एक गौतस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 वर्षीय दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पिकअप से मिले तीन गोवंश, दो की मौत हादसे के दौरान पिकअप में तीन गोवंश और एक बछड़ा मिला। इनमें से दो गोवंश की मौत हो गई, जबकि…
नई दिल्ली इंग्लैंड ने अगले महीने डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम का कप्तान जैकब बेथेल को बनाया गया है। अगले महीने 17 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज के पहले मुकाबले में जैसे ही बेथेल कप्तानी के लिए उतरेंगे तो वह इतिहास रच देंगे। इंग्लैंड के 148 साल के क्रिकेट इतिहास में वह टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बनेंगे। जैकब बेथेल महज 21 साल के हैं। वह इंग्लैंड के पिछले युवा कप्तान मोंटी बोडेन का 136 साल पुराना रिकॉर्ड…
अमृतसर मौसम में बदलाव को देखते हुए बी.एस.एफ. अधिकारियों ने संयुक्त चेक पोस्ट अटारी बॉर्डर पर बी.एस.एफ. द्वारा आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी परेड का समय बदल दिया है। इस फैसले से पर्यटकों को काफी सुविधा होगी, क्योंकि समारोह का समय आधा घंटा आगे बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, परेड का समय अब शाम 6.30 बजे की बजाय शाम 6 बजे कर दिया गया है और परेड शाम 6.30 बजे तक होगी। पहले परेड शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक होती थी। Source : Agency
जगदलपुर कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम नालाझार में जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस हमले में नक्सली तो भाग गए, लेकिन सर्चिंग में जवानों को नक्सली साहित्य सहित दो बंदूक भी बरामद हुई है। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए डीएसपी नक्सल सतीश भार्गव ने बताया कि जवानों को नक्सलियों की सूचना में रवाना किया गया था। जहां नक्सलियों को जवानों के आने की खबर लग गई। दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो रुक रुककर काफी देर तक होती रही। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों मुंहतोड़ जवाब दिया। जिससे कि नक्सली…
रतनपुर रतनपुर में गुमशुदा नाबालिग की हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया है. मोबाइल गेम खेलने की नीयत से आरोपी युवक फोन छीनना चाहता था, जिसका विरोध करने पर उसने अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक का शव बंद स्कूल के कमरे से बरामद किया, और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी को पकड़कर कार्रवाई कर रही है. पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ने 1 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग भतीजा चिन्मय सूर्यवंशी 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे घर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया था। वे संगठन के कुशल शिल्पकार थे, जिनकी सांगठनिक दक्षता ने हजारों-लाखों व्यक्तियों को राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और जनसंघ से जोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. ठाकरे जी का यह विचार कि राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि है, आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जीवन…
पटना बिहार में आज राजस्व महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 20 सितंबर तक यह महा अभियान चलाने की घोषणा की है। मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि राजस्व महा अभियान 2025 राज्य सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी पहल है। इससे लाखों रैयतों को लाभ होगा। अभियान के प्रत्येक चरण में समयबद्धता, पारदर्शिता और नागरिक सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अभियान का उद्देश्य भूमि संबंधी दस्तावेजों में पारदर्शिता लाना और जनता को जमीन से जुड़ी जरूरी सुधारों की सुविधा सीधे उनके द्वार तक पहुंचाना है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग…
