मुंबई, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजेश मापुस्कर का कहना है कि दर्शक सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी से जुड़ाव महसूस करेंगे। सोनी सब का हाल ही में लॉन्च हुआ शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और सहज किरदारों के कारण दर्शकों का दिल जीत रहा है। सोमवार से शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होने वाला यह शो अन्विता (सुम्बुल तौक़ीर खान) की कहानी बयां करता है। एक ऐसी युवा लड़की, जो जीवन की कठिनाइयों के बावजूद छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ लेती है। इस शो की रचनात्मक दिशा-निर्देशन की कमान राजेश मापुस्कर ने…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक लहजे में कहा है कि किसी को भी कमाई करने के मकसद से किसी का भी मजाक उड़ाने की आजादी नहीं दी सकती और उसे अभिव्यक्ति की आजादी के तहत संरक्षण नहीं दिया जा सकता है। कोर्ट ने इस मामले में तल्ख टिप्पणी की कि जब आप अपने भाषण का व्यवसायीकरण कर रहे हैं, तो आप इसके जरिए किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचा सकते। शीर्ष अदालत ने इसके साथ ही कॉमेडिन समय रैना और अन्य हास्य कलाकारों को विकलांग व्यक्तियों का मज़ाक उड़ाने वाले चुटकुलों के लिए कड़ी फटकार लगाई।…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने EOW की कार्रवाई को गलत करार देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। सोमवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने उनकी याचिका को छूट (लिबर्टी) के साथ खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि यदि चैतन्य को राहत चाहिए तो वे फ्रेश आवेदन पेश करें, जिसमें केवल अपने मामले से संबंधित ही प्रार्थना हो। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े, जबकि एन. हरिहरन और हर्षवर्धन परगानिया ने चैतन्य की ओर…
मुंबई, बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री अनीत पड्डा ने पार्श्वगायन किया है। अनीत पड्डा बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं। उन्होंने फिल्म सैयारा में अपनी शानदार अभिनय कला से भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबका दिल जीत लिया है। कल रात उन्होंने अपनी गायकी की झलक दिखाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। सैयारा में अनीत ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया है। उन्होंने कल रात एक अनप्लग्ड वर्ज़न अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कृष कपूर (अहान पांडे द्वारा निभाया गया किरदार) के लिए लिखी अपनी कविता सैयारा गाई।सुबह तक यह वीडियो 7.8 मिलियन व्यूज़, 8.71 लाख लाइक्स, 14.3 हज़ार कमेंट्स…
रांची रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी बाबूराज पी.पी. ने कहा, ‘‘सोमवार 15 जिलों के लिए और मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 12 जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिन से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें जलमग्न…
जालंधर वेस्ट हलके में स्थित सर्जिकल कॉप्लैक्स के मैट्रो मिल्क फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक हो गई। इस घटना में कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से दीवार तोड़कर कर्मियों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान 30 लोग अंदर फंसे हुए है, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल…
भोपाल देशभर में पाठ्यक्रम बदलने को लेकर चल रही बहस के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इतिहास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने एक सार्वजनिक मंच से कहा कि भोपाल सिर्फ मुसलमानों का नहीं है, यह सम्राट अशोक, राजा भोज और रानी कमलापति का भोपाल है। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल का 1000 साल का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सम्राट अशोक का भोपाल है, परमार वंश के राजा भोज का भोपाल है और रानी कमलापति का भोपाल है। शर्मा का यह बयान सामने आते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़…
रांची झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है इसलिए उनका दावा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता में परिवर्तन निश्चित रूप से होकर रहेगा। डॉ. अंसारी ने यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि उन्हें गांधी की इस यात्रा के दौरान काफी समय उनके साथ बिताने और नजदीक से जानने का मौका मिला। उनकी मेहनत, संघर्ष और समर्पण अद्वितीय है। वह दिन- रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं और हर समस्या को नजदीक से…
चंडीगढ़ पंजाब में राशन कार्डों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि केंद्र की ओर से पंजाब में 8 लाख राशन कार्ड काटने की साजिश रची जा रही है। इसके कारण राज्य के लाखों लोगों को मुफ्त राशन नहीं मिल सकेगा। इससे पहले भी 23 लाख लोगों को इस सुविधा से वंचित किया जा चुका है। अब सरकार की इस साजिश से कुल 55 लाख लोग इस सुविधा से वंचित हो जाएंगे। पंजाब सरकार का कहना है कि केंद्र द्वारा राशन कार्ड काटने के मानदंड गलत…
रोज़गार महाकुंभ 2025 यूपी में लगेगा सैकड़ों कंपनियों का जमावड़ा, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के सुनहरे अवसर सीएम योगी का संकल्प “हर हाथ को काम, हर युवा को सम्मान” भरने जा रहा है नई उड़ान युवाओं को मिलेगा उद्योग जगत से जुड़ने का सीधा मौका, सपनों को मिलेगी उड़ान – 100 से अधिक दिग्गज कंपनियां 50 हजार से अधिक युवाओं के देगी रोजगार के अवसर – तीन दिन में तीन मंच से युवाओं के सपने होंगे साकार, कंपनियों को मिलेगा नई ऊर्जा और स्किल्ड टैलेंट लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प “हर हाथ को काम, हर युवा को सम्मान”…
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को राज्य अतिथि (State Guest) का दर्जा दिया है. सरकार की ओर से उन्हें न केवल राज्य अतिथि का सम्मान दिया गया है, बल्कि उनकी सुरक्षा और ठहराव से जुड़े सभी इंतजाम भी पुख्ता कर दिए गए हैं. शुभांशु शुक्ला को राजधानी लखनऊ स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रोका गया और प्रोटोकॉल के तहत उनका पूरा ख्याल रखा गया. जानकारी के मुताबिक, सरकार ने शुभांशु शुक्ला की ओवरऑल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी एक डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है. यह अधिकारी उनकी हर गतिविधि पर नजर रखेगा और उनकी सुरक्षा…
नई दिल्ली एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को बड़ा झटका लगा है. ड्रीम11 (Dream11) ने बीसीसीआई को ये सूचित कर दिया है है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम को अब स्पॉन्सर नहीं करेगा. संसद ने हाल ही में प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पास किया है. इस बिल के तहत भारत में रियम मनी गेमिंग पर रोक लग गई है, जिसके कारण ड्रीम11 का बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम11 के प्रतिनिधि मुंबई स्थित बीसीसीआई ऑफिस आए और सीईओ हेमांग अमीन को इस फैसले की जानकारी दी. अब…
मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी एक बुरी खबर सामने आई है। केजीएफ स्टार दिनेश मंगलुरु अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। फिल्म में उन्होंने बॉम्बे डॉन का किरदार निभाकर लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं, 55 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन लंबी बीमारी से हुआ है। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहा है। कन्नड़ एक्टर और ऑर्ट डायरेक्टर दिनेश मंगलुरु का लंबी बीमारी से…
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से पांच साल में 2317 बच्चों को मिला नया जीवन मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना: पांच साल में 2317 बच्चों की धड़कनें फिर से हुईं मजबूत पांच साल की सफलता: सीएम बाल हृदय योजना से हजारों बच्चों को जीवनदान पटना बिहार सरकार की मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी बनकर उभरी है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के माध्यम से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की पहचान कर उनका निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2021 से अब तक कुल…
बिहार बन रहा पुलों का प्रदेश, गंगा-सोन-गंडक-कोसी पर पुलों का हो रहा तेजी से निर्माण बिहार में पुलों की क्रांति: गंगा, सोन, गंडक और कोसी पर तेज़ी से हो रहा निर्माण बदलती तस्वीर: बिहार बन रहा पुलों का प्रदेश, नदियों पर जुड़ रहे नए सफर पटना बिहार अब पुलों का प्रदेश बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 में सत्ता संभालने के बाद से पुल निर्माण में ऐतिहासिक तेजी आई है। पिछले दो दशकों में गंगा, सोन, गंडक और कोसी नदियों पर 15 बड़े पुल बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 21 पुलों का निर्माण कार्य तेजी से…
कैथल हरियाणा के कैथल जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जहां जिले के क्योड़क गांव के पास बठिंडा से कुरुक्षेत्र जा रही एक कार हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले थे मृतक जानकारी के मुताबिक मृतक लोग पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले थे। वे कार से कुरुक्षेत्र…
इंदौर इंदौर शहर में सोमवार को एक महिला को एक करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. अपराध निवारण शाखा के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने अहिरखेड़ी इलाके में आरोपी सीमा नाथ के घर से 516 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया. उन्होंने बताया कि महिला पिछले कई सालों से नशीले पदार्थों का कारोबार कर रही थी.पुलिस ने उसके घर से 48.5 लाख रुपए नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है. राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा…
नई दिल्ली मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी E Vitara को जल्द लॉन्च करने जा रही है. पीएम मोदी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर प्लांट में इस कार की प्रोडक्शन लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे. मेड इन इंडिया इस इलेक्ट्रिक वाहन का निर्यात 100 से ज्यादा देशों में किया जाएगा. E Vitara में एडवांस्ड फीचर्स और लंबी रेंज के साथ भारतीय बाजार में भी बड़ा उत्साह पैदा करने की तैयारी है. पीएम मोदी मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV E Vitara को हंसलपुर प्लांट में हरी झंडी दिखाएंगे. इस अवसर पर वे प्रोडक्शन लाइन की शुरुआत में मौजूद…
पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के लिए 1024.77 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास / कार्यारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिले के लिए की गई घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के अंतर्गत योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ किया जा रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) में आमलोगों को काफी फायदा होगा तथा बेहतर जनसुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज कार्यभार संभालते ही शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई है. शिक्षा मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विभागीय बैठक है. इस बैठक में शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय, SCERT, समग्र शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी बैठक में मौजूद हैं. शिक्षा मंत्री यादव विभागीय अधिकारियों से शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं. इसके साथ ही प्रदेश में बेहतर शिक्षा के लिए रणनीति तैयार की जा रही है. बता दें, कार्यभार संभालने से पहले आज शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दूधाधारी…
एमसीबी मनेंद्रगढ़ विकासखंड में 23 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत एक विशेष पहल के रूप में घरौंदा केंद्र में रह रहे आश्रित मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं फॉलोअप जांच जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. नम्रता चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी हितग्राहियों की स्वास्थ्य स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया और उन्हें निरंतर उपचार व देख-रेख की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत कार्ड भी बनाए गए। इस कार्ड के माध्यम से भविष्य में उन्हें गुणवत्तापूर्ण व नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा जिससे…
बूंदी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना की त्वरित कार्रवाई ने ग्रामीणों को नई उम्मीद दी है। 17 राजपूताना राइफल्स (सवाईमान) की बाढ़ राहत टुकड़ी रविवार सुबह खटकड़ के पास बड़ा डांढला कस्बे में पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार पिछले 3–4 दिनों से कई ग्रामीण एक छोटे द्वीप पर फंसे हुए थे और भोजन की भारी कमी से जूझ रहे थे। सेना की इंजीनियर टीमों के सहयोग से तीन बचाव दल तैनात किए गए, जिन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित कुल 41 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत दल ने ग्रामीणों को बाहर निकालने के…
कुरुक्षेत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को ₹2100 मासिक सहायता देने की तैयारी कर रही है। इस योजना के लिए पहले बजट में ₹5,000 करोड़ का प्रावधान किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि दूसरे बजट से इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी कुरुक्षेत्र में कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन–2025’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओसाका (जापान) में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 के भारत मंडपम के अंतर्गत स्थापित छत्तीसगढ़ पैवेलियन पहुंचे. यहाँ उन्होंने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उल्लेखनीय है कि उद्घाटन दिवस पर ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शक पहुँचे. यहाँ आने वाले लोग प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी लोककला, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक देखकर उत्साहित हुए. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपनी परंपरा और आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ दुनिया के सामने उभर रहा है. “हमारी पहचान केवल धरोहर…
इंदौर मध्यप्रदेश का पहला क्रिकेट म्यूजियम इंदौर के होलकर स्टेडियम में तैयार किया गया है. यह म्यूजियम करीब 1200 स्क्वायर फीट में बना है और इसकी डिजाइन भोपाल के आर्किटेक्ट हुजूर नंद चौधरी ने की है. इस म्यूजियम को बनाने में लगभग 6 साल का समय लगा है. बाहर का एरिया लॉईस के पवेलियन स्टाइल में और अंदर कोलोनियल आर्किटेक्चर स्टाइल में तैयार किया गया है. म्यूजियम में प्रवेश करते ही कर्नल सीके नायडू का स्टैच्यू और उनके 30 किलो वजन वाला लोहे का किट बैग नजर आता है. म्यूजियम की बालकनी में कपिल देव का स्टैच्यू रखा गया है,…