कटरा जम्मू-कश्मीर के कटरा में अर्धकुंवारी के पास माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बीच हुए भीषण भूस्खलन में अभी तक 34 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग जख्मी हो गए. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच रेस्क्यू टीम सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. वहीं, झेलम नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचाई है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई. जम्मू में, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा, पुल ढह गए और बिजली की लाइनें…
Author: Nishpaksh Mat Team
वाशिंगटन अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने सिएटल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को बताया कि यह कार्यालय ऐतिहासिक ‘फेडरल रिजर्व बिल्डिंग’ में 1015 सेकंड एवेन्यू पर स्थित है। इसमें बताया गया कि इमारत की पहली मंजिल पर सार्वजनिक सेवाओं के लिए वाणिज्य दूतावास अनुभाग है और 11वीं मंजिल पर प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक शाखाएं हैं। इस इमारत में 1951 से 2008 के बीच सैन फ्रांसिस्को के फेडरल बैंक की सिएटल शाखा थी। यह 2013 से अमेरिका के ऐतिहासिक स्थलों के राष्ट्रीय रजिस्टर में सूचीबद्ध है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम…
भिंड भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा चर्चा में हैं, जहां उन्होंने कलेक्टर बंगले के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों के साथ नारेबाजी की। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार किया था। विधायक ने कलेक्टर को सुनाई खरी-खरी बाद में वे गेट के पास खड़े होकर विधायक से बात कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए कुशवाहा ने गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया। कलेक्टर ने भी कहा कि मैं चोरी नहीं चलने दूंगा। इस बात पर तनातनी बढ़ गई। …
– एमनेस्टी पॉलिसी के बाद अब बीआईपीपी पॉलिसी-2025 लागू पटना, उद्योग विभाग की ओर से बुधवार को विभाग अंतर्गत नव-स्वीकृत बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज 2025 के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने की। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने नीति ढांचे और निवेश प्रोत्साहनों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने पैकेज के प्रमुख प्रावधानों, जैसे मुफ्त भूमि आवंटन, वित्तीय प्रोत्साहन, और कारोबारी माहौल को मजबूत करने वाली पहलों के बारे में विस्तार से बताया। श्री सिंह ने यह भी रेखांकित किया कि यह पैकेज…
इंफाल मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने 49 वर्षीय एक महिला के घर से 10 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को सोमवार को जिले के एस मुन्नुअम इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास से 1,200 नशीली गोलियां जब्त की गईं, जिन्हें ‘याबा टैबलेट’ के नाम से जाना जाता है। उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।’’ याबा टैबलेट में मेथामफेटामीन और कैफीन का मिश्रण होता है। इसे ‘क्रेजी ड्रग’…
सिवनी जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर सिवनी-बालाघाट मार्ग में 26-27 अगस्त की रात पेट्रोल-डीजल टैंकर तथा कौड़िया-घीसी गांव में संचालित संतोष ढाबा में हुई भीषण आगजनी में एक युवक पंकज पुत्र नरेन्द्र पटले (23) जिंदा जल गया। जबकि कौड़िया गांव निवासी मृतक का बड़ा भाई राहुल पटेल (27) झुलस गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी का लगभग 14 हजार लीटर तीव्र ज्वलनशील ईंधन से भरा टैंकर (वाहन क्र. एमपी 14 एचसी 5013) जबलपुर से बालाघाट जा रहा था, जो कौडिया के संतोष ढाबे में रूका था। टैंकर में फैली आग से ड्राइवर अरविंद परिहार (45) बरगी जबलपुर निवासी के…
पटना, आज दिनांक 27.08.2025 को प्रधान सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग श्री पंकज कुमार की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक की गई। आज की समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एवं जिला प्रबंधक BSFC वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। आज की समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि लक्षित जनवितरण प्रणाली दुकानों की रिक्तियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र भरा जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी निदेश प्रधान सचिव ने दिया। प्रधान सचिव ने CMR चावल से संबंधित…
जामनगर गुजरात के जामनगर स्थित सरकारी डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल को ओरल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरुक करने और तंबाकू से होने वाले नुकसानों को लेकर चलाए गए अभियानों के लिए सम्मानित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जामनगर के सरकारी डेंटल कॉलेज को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी खुशी जताई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ संस्थान के लिए, बल्कि पूरे गुजरात के लिए गौरव की बात है। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट…
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा में हुए प्राकृतिक आपदा की चपेट में आये मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने कालकवलित हुए उत्तरप्रदेश के निवासी समस्त मृतक परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता के दिये निर्देश। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को मृतकों के शव उनके घर पहुंचाए जाने की व्यवस्था करने के भी दिये निर्देश। Source : Agency
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दो दशक से अधिक समय के बाद प्रतिष्ठित फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी करना भारत के लिए प्रसन्नता की बात है। मोदी ने कहा कि शतरंज युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस टूर्नामेंट में रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे और दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिष्ठित फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी करना भारत के लिए प्रसन्नता की बात है और वह भी दो दशक से अधिक समय के बाद।’’ फिडे शतरंज विश्व कप…
