Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

जगदलपुर केके रेललाइन पर भारी बारिश के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से आंध्र प्रदेश के अरकू और ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। भूस्खलन का खतरा रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश से भूस्खलन  का खतरा बढ़ गया है। इसी कारण अगले दो दिन यानी 18 और 19 अगस्त को विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस को विजयनगरम और रायगढ़ा मार्ग से संचालित किया जाएगा। इसके…

Read More

बिलासपुर न्यायधानी बिलासपुर के कोनी थाने से बलात्कार का आरोपी फरार होने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है. ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर आरक्षक शंकर जगत और प्रदीप पाव को सस्पेंड कर दिया गया है. क्या है पूरा मामला ? आपको बता दें कि सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह को गुरुवार को कोनी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था. शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे स्वरित सिंह ने हथकड़ी खिसकाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दे दिया और थाने से भाग निकला. इस घटना के बाद…

Read More

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भले ही गेंद से अच्छा योगदान नहीं दिया हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में रविंद्र जडेजा ने 516 रन बनाए और कई मौकों पर भारतीय टीम को मुश्किलों से उबारने का काम किया। 5 अर्धशतक और एक शतक उनके बल्ले से निकला। लगभग हर मैच की दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने कमाल किया। जडेजा के इसी प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली ने उनको दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर बताया है। एक सलाह…

Read More

लखनऊ   लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर रिंकू सिंह की पहचान भले ही फिनिशर की हो, लेकिन बीती रात उन्होंने गेंद से भी कमाल कर दिया. अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया. 17 अगस्त से यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत हुई, जिसके ओपनिंग मैच में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स और समीर रिजवी की अगुवाई वाली कानपुर सुपरस्टार्स की टक्कर थी. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की.  आते ही विकेट ले गए रिंकू सिंह…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ आज से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने जा रहा है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी ने तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए कहा कि मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा. संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी ने बताया कि नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, 27% वेतन वृद्धि जैसी मांगों पर शासन के द्वारा 13 अगस्त को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. इस बैठक के मिनट्स आज तक जारी नहीं किए गए हैं. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों…

Read More

रायपुर प्रदेश के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में शामिल 28 आबकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी अब जल्द तय मानी जा रही है। राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने चार्जशीट दाखिल करने और राज्य सरकार द्वारा सभी आरोपितों को निलंबित किए जाने के बाद अब गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन अधिकारियों ने गिरफ्तारी की आशंका के चलते पिछले महीने विशेष न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसमें खुद को निर्दोष बताते हुए पूछताछ में सहयोग देने और स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया गया था। हालांकि, अदालत ने सभी की याचिकाएं खारिज कर…

Read More

उज्जैन  बाबा महाकाल की नगरी में आज श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी निकाली जाएगी, जिसमें देशभर से 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सवारी शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 10 बजे मंदिर परिसर में वापस आएगी। इस बार सवारी में 10 ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। सवारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सेल्फी लेने पर रोक रहेगी। सात किलोमीटर लंबा रहेगा रूट श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी श्रावण-भाद्रपद माह में निकाली जाती है। इस बार यह सवारी…

Read More

वाशिंगटन व्हाइट हाउस में पिछली दफे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की की हॉट टॉक भरसक आपको याद हो. एक बार ऐसी ही बहस के लिए व्हाइट हाउस में स्टेज फिर से तैयार है. लेकिन प्रेसिडेंट जेलेंस्की इस बार बातचीत की टेबल पर ट्रंप के सामने अकेले नहीं होंगे. इस बार जेलेंस्की की पैरवी के लिए ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी साथ होंगे. अमेरिका पहुंचने वालों में फिनलैंड के  राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल हैं.…

Read More

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दो टूक कहा है कि न्यायपालिका यह तय नहीं कर सकती कि राष्ट्रपति कब और किस विधेयक के मामले में शीर्ष अदालत से सलाह ले सकते हैं। विधेयकों की संवैधानिकता पर राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय की राय लेने के लिए बाध्य करने वाले फैसले पर आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि अदालतें राष्ट्रपति को यह निर्देश नहीं दे सकतीं कि राष्ट्रपति अपने पूर्ण विवेक का प्रयोग करते हुए कैसे और कब और किन मुद्दों पर सर्वोच्च न्यायालय की राय लें। इसके साथ ही केंद्र ने कहा कि राज्य विधानसभा में…

Read More

मेरठ मानसून की रफ्तार बढ़ाने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। भादो के महीने में बारिश ने सावन सी झड़ी लगा दी है। सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।   मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो दिन तक मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह से ही इंद्र देवता की मेहरबानी के चलते झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक कहीं पर बारिश तेज तो कहीं…

Read More