पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज श्री चमकौर साहिब के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री चमकौर साहिब में एक नए सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सब-डिवीजन अस्पताल का उद्घाटन किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चमकौर साहिब कुर्बानियों की धरती है। चमकौर साहिब में मांग पत्र नहीं, अधिकार पत्र दीजिए। विरोधियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विपक्षी दलों ने लोगों के घर तक उजाड़ दिए हैं। विरोधियों ने कई लोगों के घरों के चिराग बुझा दिए। उन्होंने कहा कि जनता के…
Author: Nishpaksh Mat Team
रांची झारखंड के रांची में ऑल चर्चेस कमेटी रांची के द्वारा छत्तीसगढ़ में दो धर्म बहनों के साथ घटित घटना के विरोध में शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हुई। शिल्पी नेहा तिर्की ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ईसाई धर्मावलंबी हमेशा से ही गांव – घर में अपनी सेवा देते आए है। इनका सामाजिक कल्याण में विश्वास, इनके सेवा भाव को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीते दिनों जिस तरह से दो धर्म बहनों को सुनियोजित साजिश के…
भोपाल कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना मुद्दे के मुद्दा बनाने की कोशिश करते हैं। चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो हलफनामा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपनी हार को देखते हुए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रही है। बता दें कि चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी द्वारा लगाए वोट चोरी के आरोप को निराधार बताया और कहा कि चुनाव पूरी तरह से नियम और कानून के तहत हुए…
चंडीगढ़ इस वर्ष मई में उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिसार के रायपुर रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन सेवा शुरू की। हालांकि, हिसार रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफार्म न होने के कारण ट्रेन रायपुर स्टेशन से चल रही है। रायपुर स्टेशन शहर से दूर और अलग-थलग है, साथ ही ट्रेन की टाइमिंग भी रात 2:25 बजे है। इसके कारण यात्री इस ट्रेन में आने के लिए परहेज कर रहे हैं। रात के समय सुनसान रास्तों से रायपुर स्टेशन तक जाना सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम भरा है। शहरवासी दिल्ली रोड के आसपास 3 से 6 किलोमीटर के क्षेत्र में…
लखनऊ विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ करने के बाद सपा ने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में सियासत होने लगा। रविवार को पूजा पाल मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जिसके बाद इतना साफ हो गया कि वह भाजपा में शामिल होने वाली है। अब खबर है कि पूजा पाल को भाजपा में एक अहम पद देने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा पूजा को पंचायत चुनाव में पिछड़ा चेहरा बना सकती है। सपा से निष्कासित होने के बाद उनका भी पहला विकल्प भाजपा ही है।…
बाड़मेर राजस्थान के बालोतरा जिले के डोली गांव से शुरू हुआ जोजरी नदी बचाओ आंदोलन का बड़ा असर हुआ है। सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देखकर जिला प्रशासन नींद से जाग उठा है। वहीं, कई गांवों से आए किसानों और युवाओं ने आंदोलन के दौरान आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल का खास अंदाज में स्वागत किया है। जेसीबी से उन पर फूलों की वर्षा की गई है। इस बीच बेनीवाल ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक जोजरी नदी में बह रहे प्रदूषित पानी का स्थाई हल नहीं निकलेगा, तब तक संघर्ष रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अब आर-पार…
इंदौर इंदौर में सोमवार को तेज बारिश से बड़ा हादसा हो गया। बिजलपुर (राऊ) इलाके में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रही पानी की टंकी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पानी की टंकी की दीवार गिरी राजेंद्र नगर पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। बताया जाता है कि पानी की टंकी की निर्माणाधीन दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। बारिश…
गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना इलाके के दर्रीपारा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में खून से सनी लाश मिली है. मृतक की पहचान जयलाल निषाद के रूप में हुई है. सिर में चोट के निशान मिले हैं. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. स्थानीय लोगों ने नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, घर में आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में युवक की खून से लथपथ लाश मिली. मृतक…
नई दिल्ली आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) ने सोमवार को आर्चरी प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण के लिए भारतीय खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यह पहला ऐसा टूर्नामेंट होगा, जिसमें दुनिया भर के रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज फ्रेंचाइज़ी शैली में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इसमें शामिल खिलाड़ियों को विश्व रैंकिंग (टॉप-10, टॉप-20) और हाल ही में हुई एएआई चयन ट्रायल्स के आधार पर चुना गया है। भारतीय स्टार तीरंदाजों की मौजूदगी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं दीपिका कुमारी (विश्व नंबर 3) और धीरज बोम्मादेवर (विश्व नंबर 14) रिकर्व कैटेगरी में खेलेंगे। वहीं कंपाउंड कैटेगरी में विश्व रिकॉर्डधारी…
कोलकाता भारतीय फुटबॉल टीम के नये कोच खालिद जमील ने पद संभालते हुए टीम में बदलाव किये हैं। इसी के तहत ही काफा नेशंस कप के लिए भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री को शामिल नहीं किया गया है। वहीं डूरंड कप में बेहतर प्रदर्शन करने पर डिफेंडर सुनील बेंचमिन को शामिल किया गया है। छेत्री ने 2024 में संन्यास के बाद से ही इस साल की शुरुआत में संन्यास से वापसी की थी और उन्हें टीम में जगह मिलने की पूरी उम्मीदें थीं। काफा नेशंस कप 29 अगस्त से ताजिकिस्तान के हिसोर में खेला जाएगा। छेत्री को इसके…
