नई दिल्ली चुनाव आयोग ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि हटाए गए नामों का विवरण 19 अगस्त तक सार्वजनिक किया जाए और 22 अगस्त तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की जाए। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों पर ‘ASD’ (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) मतदाताओं के नाम प्रकाशित कर रहा है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ऐसा ऑनलाइन भी किए जाने…
Author: Nishpaksh Mat Team
– एसएससी के स्तर से दो परीक्षाओं का रिजल्ट किया गया प्रकाशित, दो परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द आएगा, तीन परीक्षा का जल्द होने जा रहा आयोजन पटना, राज्य सरकार के स्तर से युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मुहैया कराने के 50 लाख का आंकड़ा तकरीबन प्राप्त कर लेने के बाद अब 1 करोड़ का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें बेहद अहम भूमिका बिहार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) निभा रहा है। इस वर्ष आने वाले महीनों में तीन प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है, जिसके जरिए करीब 12 हजार 543 अलग-अलग पदों पर बहाली…
पटना चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार से बाहर रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने गांधी मैदान से एलान करते हुए कहा कि छठ, दिपावली और दुर्गा पूजा के दौरान अब बिहार लौटने वालों को अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस टिकट की किल्लत और ऊंचे किरायों की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। पीपीपी मोड पर बिहार सरकार अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है। जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को बेहतर बस सेवा मुहैया हो सकेगी। ऑफ सीजन…
गिलगित-बाल्टिस्तान पाकिस्तान में इन दिनों कुदरत का कहर जारी है। आतंकी देश अपने इतिहास में सबसे घातक मासूनी बारिश की मार झेल रहा है। जून के अंत से अब तक लगातार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 657 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1,000 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के आंकड़ों के मुताबिक, 26 जून से अब तक बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मारे गए 657 लोगों में से 171 बच्चे और 94 महिलाएं थीं। सभी प्रांतों में, खैबर-पख्तूनख्वा (के-पी) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 390 लोगों…
भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद से शुरु हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यकर्ताओं में जारी नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में जहां नए अध्यक्ष के नामों का विरोध हो रहा है। वहीं अध्यक्ष पद के दावेदारों की नाराजगी अब लगभग प्रदेशभर में खुलकर सामने आ गई है। कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देना भी शुरु कर दिया है। ये क्रम सूची आने के बाद से जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के रीवा, सतना, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, बुरहानपुर, देवास समेत कई…
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर सख्त है। उसके बावजूद भी उसके अपने ही अधिकारी और जनप्रतिनिधि सरकार की लुटिया डुबोने में लगे हैं। ऐसा ही ताजा मामला सुल्तानपुर जिले से सामने आया है। आरोप है कि सुल्तानपुर जिले में लोक निर्माण विभाग से सड़क का निर्माण करा रही कंपनी से विधायक और उनके समर्थकों ने कर्मचारियों से अभद्रता और 25 लख रुपए रंगदारी की मांग की है। सिद्धार्थ इंफ्राहाइट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर शशि सिंह ने सुल्तानपुर के भाजपा सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय पर आरोप…
जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में कक्षा 6 में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक किसी कारणवश एडमिशन फॉर्म नहीं भरा है उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है, नवोदय विद्यालय समिति ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 अगस्त 2025 कर दी है। देश के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में शामिल जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए लास्ट डेट को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है, अब प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 27 अगस्त तक…
कोपनहेगन (डेनमार्क) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत डीपी वर्ल्ड टूर के डैनिश गोल्फ चैंपियनशिप के आखिरी दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेलने के बाद 34वें स्थान पर रहे। अहलावत ने डेनमार्क के फ्युरेसॉ गोल्फ क्लब में अपने आखिरी दौर में तीन बर्डी और चार बोगी लगाये। उनका कुल स्कोर एक अंडर (73-68-70-72) रहा। वह इस प्रदर्शन से ‘रेस टू दुबई’ रैंकिंग में 139वें से 136 स्थान पर पहुंच गये। इस तालिका में शीर्ष 113 स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को ‘कैटेगरी 10 कार्ड’ मिलेगा जिससे वे अगले सत्र में इस टूर के ज्यादातर टूर्नामेंटों में हिस्सा ले पायेंगे। …
हिसार पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की सोमवार को पेशी हुई। ज्योति को अदालत में पेश करने की बजाए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत उसकी पेशी हुई। ज्योति मल्होत्रा के वकील एडवोकेट कुमार मुकेश ने बताया अभी तक ज्योति मल्होत्रा को चार्जशीट की प्रति नहीं सौंपी गई है। सोमवार को ज्योति को अदालत में बुलाकर यह चार्जशीट की प्रति सौंपे जाने की उम्मीद थी। अब मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। इस दिन ज्योति को कोर्ट में फिजिकल तौर पर पेश किया जाएगा। एडवोकेट कुमार मुकेश ने कहा कि ज्योति चार्जशीट की प्रति…
भोपाल भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने राजधानी में ट्रैप कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी जीवन लाल बरार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला छिंदवाड़ा निवासी आवेदिका उषा दाभीरकर से जुड़ा है, जिनके जाति प्रमाण पत्र की जांच भोपाल स्थित राजीव गांधी भवन में की जा रही थी। आरोपी ने जांच को दबाने के एवज में 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आज यानी 18 अगस्त 2025 को आवेदिका से रिश्वत की पहली किश्त 1 लाख रुपए लेते ही लोकायुक्त टीम…
