नई दिल्ली भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। स्कोडा काइलाक को बीते महीने कुल 3,377 नए ग्राहक मिले। बता दें कि भारतीय मार्केट में स्कोडा काइलाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 13.99 लख रुपये तक जाती है। कंपनी ने स्कोडा काइलाक को साल 2024 के अंत में लॉन्च किया था। आइए जानते हैं बीते महीने कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री…
Author: Nishpaksh Mat Team
जनता की आवाज़ को प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनी जन समस्याएं उप मुख्यमंत्री ने दिये समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश सरकार जनहित के लिए संकल्पित – उप मुख्यमंत्री ने सुनी प्रदेशवासियों की समस्यायें लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय,7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा त्वरित, प्रभावी और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन कार्यक्रम के…
गुरुग्राम अब सोनीपत से 45 मिनट और बहादुरगढ़ से करीब 20 मिनट में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। पहले शहरवासियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कई बार महिपालपुर और सिरहौल बॉर्डर पर जाम के चलते एक-एक घंटे तक का समय लग जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी से लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण किया। इनमें हरियाणा के लिए दिल्ली खंड के द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का उद्घाटन भी शामिल है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,…
जयपुर राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की लाश घर की छत पर रखे प्लास्टिक ड्रम में बरामद हुई। शव पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे वारदात के बाद से लापता हैं। इसके साथ ही जिस मकान में मृतक किराए से रह रहा था, उस मकान मालिक का बेटा भी गायब है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गले पर धारदार हथियार से वार डीएसपी…
लखनऊ योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर चर्चा में आ गए है। उन्होंने आज मऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। राजभर ने कहा कि वो इसीलिए यहां पर पेश होने के लिए पहुंटे है। इस मामले में हुआ केस दर्ज बता दें कि ओपी राजभर पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हलधरपुर थाने में उनपर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया था। आज राजभर कोर्ट में सरेंडर किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, कोर्ट से वारंट आया, जिसके…
नई दिल्ली अगले 2 दिनों मे गूगल अपना Made by Google इवेंट करने जा रहा है। इसमें गूगल अपनी नई पिक्सल 10 सीरीज लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले गूगल लगातार अपने छोटे-छोटे टीजर जारी कर रहा है। इन टीचर्स में गूगल ने संकेत दिए हैं कि पिक्सल 10 में और भी ज्यादा पर्सनल AI फीचर्स मिलने वाले हैं। दरअसल गूगल स्मार्टफोन में AI फीचर्स को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में अगर आप AI पावर्ड फोन का मज़ा लेना चाहते हैं, तो पिक्सल 10 आपके लिए खास हो सकता है। चलिए लॉन्च से दो दिन पहले एक बार…
लखनऊ उत्तर प्रदेश में बीजेपी इस बार जिताऊ और लोकप्रिय चेहरों पर दांव लगा सकती है। साथ ही उन सभी मौजूदा विधायकों के टिकट खतरे में है, जो पिछले चुनाव में बीजेपी के दम पर अपनी सीट निकलने में कामयाब हुए थे और इस बार भी इसी फिराक में बैठे हैं। सूत्रों की माने तो बीजेपी इस बार बड़ी संख्या में यानी 100 से 115 के बीच विधायकों का टिकट काट सकती है। इस तरह बीजेपी के मौजूदा विधायकों में से आधे विधायकों के टिकट पर तलवार लटक सकती है। इनकी जगह पर इस बार नए चेहरों के साथ ही…
हिसार हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी की बिहार यात्रा से यह अर्थ निकलता है कि विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास नहीं है। मतदाताओं के नाम कटने के संबंध में मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट ने इस बारे में एक अंतरिम आदेश भी दिया है इसलिए विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो भी देशप्रेम की बात करेगा और देश के लिए काम करेगा, वह कांग्रेस को विलेन नजर आता है। विज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस…
प्रदेश भर के युवाओं को रोजगार हेतु किया जाएगा प्रेरित 26 से 28 अगस्त तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा रोजगार महाकुंभ एआई प्रशिक्षण मंडप और कौशल प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण होंगे -प्रमुख सचिव प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन बनाया है लखनऊ: श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को विधान सभा, लखनऊ से रोजगार महाकुंभ 2025 हेतु महाकुंभ अभियान का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में मंत्री जी ने हरी झंडी दिखाकर रोजगार रथ को प्रदेश के जनपदों में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन द्वारा उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के एक दिन बाद हुई. वह एनडीए की विभिन्न बैठकों में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे और कई नेताओं से मुलाकात की. मुलाकात के तुरंत बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की. एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. जनसेवा के लंबे अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता हमारे देश को समृद्ध बनाएगी.…
