पटना, बिहार पुलिस एक्शन में है, बदमाश चेत जाएं! दरअसल, हम ये बात इस लिए कह रहे है क्योंकि पिछले तीन महीनों का पुलिस का एक्शन तो यही बताता है। तो फिलहाल, बदमाश अपना बोरिया बिस्तर समेट लें। वर्ना पुलिस की कार्रवाई भुगतने को तैयार रहें। तीन महीने में नौ अपराधियों को मारी गोली बताते चलें कि राजधानी में अपराधियों का उत्पात बढ़ता जा रहा था। इस बीच पुलिस ने पिछले तीन महीनों में नौ बड़े अपराधियों के पैरों में गोलियां मारी हैं। हर बार कहानी लगभग एक जैसी रही, अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई या हथियार…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली वो पल ऑपरेशन सिंदूर के टेंशन का चरम बिंदू था. इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी की टीम ने जब पाकिस्तानी वायुसेना के AWACS को रडार पर लॉक किया तो उन्हें तुरंत समझ आ गया कि इस टारगेट को हिट करना कितना जरूरी था. AWACS यानी कि आसमान में पाकिस्तानी एयरफोर्स की ‘आंख’. इसके बाद अनिमेष पाटनी की टीम ने S-400 से एक ऐसा शिकार किया जो मिलिट्री इतिहास में दर्ज हो गया. रडार, सिग्नल के कार्डिनेशन से इंडियन एयरफोर्स ने S-400 से मिसाइल लॉन्च किया और अपने लोकेशन से 314 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के आसमान में…
नई दिल्ली देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ आज (सोमवार को) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कुलपति के रूप में प्रोफेसर नईमा खातून की नियुक्ति को बरकरार रखने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी। पीठ में CJI गवई के अलावा जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया भी शामिल थे। इसी दौरान जस्टिस चंद्रन ने खुद को इस केस से अलग कर लिया। सुनवाई को दौरान जस्टिस चंद्रन ने खुलासा किया कि जब प्रोफेसर (डॉ.) फैजान मुस्तफा को चाणक्य राष्ट्रीय विधि…
आजमगढ़ भारत आस्था एवं भावों का तथा श्रद्धा का देश है। इसीलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन प्रत्येक व्यक्ति से वृक्ष लगाने का निवेदन करते हुए पौधरोपण अभियान को माँ के भाव से जोड़ा है। उक्त बातें शिव चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल कला के शिक्षक विनोद पांडेय ने लालगंज तहसील के पांडेय का पूरा गाँव में शास्त्रार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में हो रहे वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य सभी संस्थाओं को करना चाहिए। पर्यावरण को संरक्षित…
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि छावा के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर अब एक नई और दमदार फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाती नजर आ सकती है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर मराठी नौटंकी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाएंगी। विठाबाई नारायणगावकर को ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने पहले ही मराठी…
आगरा जमीन, मकान और दुकान खरीदना सोमवार से 40 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा। सोमवार से नए सर्किल रेट प्रभावी हो जाएंगे। नए रेट के अनुसार ही बैनामा होंगे। अब फव्वारा में दुकान की कीमत 1.95 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर होगी, जबकि संजय प्लेस में 1.84 लाख रुपये। एमजी रोड, कमला नगर, जयपुर हाउस और फतेहाबाद रोड पर भी संपत्ति खरीदने में जनता की जेब ढीली होगी। आपत्तियों और सुझावों पर सुनवाई के बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सोमवार से नए सर्किल रेट लागू करने के आदेश दिए हैं। जिले में करीब आठ साल बाद सर्किल रेट का…
आधुनिक सुविधाओं के साथ पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का हो रहा उन्नयन : राज्यमंत्री श्रीमती गौर पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का होगा आधुनिकीकरण, आधुनिक सुविधाओं से होंगे सुसज्जित – राज्यमंत्री श्रीमती गौर राज्यमंत्री श्रीमती गौर का ऐलान: पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का उन्नयन, छात्रों को नई सुविधाएं मिलेगी भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने भोपाल के भदभदा रोड स्थित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों में प्रदेश के समस्त विभागीय छात्रावासों का आदर्श छात्रावास के रूप में उन्नयन किया जाएगा। आदर्श छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण भोजन, निवास की…
बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, जबरदस्ती गर्भपात करवाने और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने यह बताया है कि उनका संबंध करीब आठ साल तक चलता रहा। इस दौरान उसने डिप्टी कलेक्टर को लाखों रुपये भी दिए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत डौंडी थाना में की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला आरक्षक और डिप्टी कलेक्टर की जान-पहचान डौंडी थाना…
देहरादून उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल पांच प्रस्तावों पर मुहर लगी है. इनमें एक फैसला उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान अधिनियम, 2025 से जुड़ा है. कैबिनेट ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है और इसे आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा. राज्य सरकार के मुताबिक, अब तक राज्य में अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान का दर्जा केवल मुस्लिम समुदाय को दिया जाता था, लेकिन प्रस्तावित अधिनियम के लागू होने के बाद सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी समुदायों को भी यह सुविधा मिलेगी. सरकार का दावा है…
नई दिल्ली यूट्यूबर ध्रुव राठी ने AI Fiesta के नाम से अपना स्टार्टअप लॉन्च किया है। इसे लेकर उन्होंने रविवार को एक वीडियो भी अपने चैनल पर पोस्ट किया। AI Fiesta को आप AI का एग्रीगेटर समझ सकते है। यानी कि आप इस एक प्लेटफॉर्म पर तमाम अलग-अलग AI इस्तेमाल कर पाएंगे। यहां खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर आपको सभी AI का प्रो वर्जन उपलब्ध कराया जाएगा। अपने इन नए प्लेटफॉर्म को लेकर ध्रुव राठी ने अपनी वीडियो में बताया कि उन्हें इस स्टार्टअप का आइडिया अपनी रोजमर्रा की एक समस्या से मिला है। चलिए इस नए…
