मुंबई चुनाव विश्लेषक और लोकनीति- CSDS के कोऑर्डिनटर संजय कुमार ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट पर सवाल उठाने को लेकर माफी मांगते हुए अपना पुराना ट्वीट डिलीट कर दिया है। संजय कुमार के इन आंकड़ों का सहारा लेते हुए कांग्रेस चुनाव आयोग पर आक्रामक थी। राहुल गांधी ने कई बार संजय कुमार के इस ट्वीट का जिक्र कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। अब संजय कुमार ने माफी मांगते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की तुलना करने में गलती हो गई थी। संबंधित ट्वीट डिलीट कर दिया गया है। संजय कुमार ने कहा…
Author: Nishpaksh Mat Team
पटना बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल अभियान जारी है। इस बीच पुलिस की नौकरी छोड़ राजनेता बने पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा और बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा ने भी भाजपा जॉइन कर ली। पटना स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा ने मंगलवार को संयुक्त रूप से इन नेताओं को BJP की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आनंद मिश्रा ने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तभी बिहार मजबूत होगा।…
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रायसेन वृत्त के बरेली संभाग अंतर्गत वितरण केंद्र बाड़ी के ग्राम उरदमऊ में अवैध रूप से 25 के.व्ही.ए के दो ट्रांसफार्मर रखकर बिजली चोरी पर कंपनी द्वारा आरोपियों के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना बाड़ी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक बाड़ी वितरण केंद्र ने बताया कि कंपनी के विजिलेंस दल द्वारा विद्युत लाइनों के निरीक्षण एवं चेकिंग के दौरान 11 के.व्ही. दिगबाड़ फीडर से बिना अनुमति अवैध रूप से लाइन का विस्तार कर 25 के.व्ही.ए. क्षमता…
विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर किया जाए अध्ययन जन अभियान परिषद् से जुड़ी संस्थाएं नशामुक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई परिषद् के शासी निकाय की बैठक भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन अभियान परिषद् से जुड़ी संस्थाएं नशामुक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्राम और वार्ड स्तर तक गतिविधियां संचालित करें और प्रभावित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। जन अभियान परिषद् राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता का भी जमीनी स्तर पर अध्ययन…
आजमगढ़ सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जल्द ही मदरसा बोर्ड में भी यूपी बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई की तरह पठन-पाठन की व्यवस्था लागू की जाएगी। अब मदरसों में भी नियुक्ति आयोग से होगी। वहीं विधायक पूजा पाल खिलाफ अखिलेश यादव के ऐक्शन पर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। ओम प्रकाश राजभर ने पूजा पाल को योगी सरकार ने न्याय दिलाया। सपा ने आरोपी को विधायक बना दिया था। ओम प्रकाश राजभर ये बातें नेहरू हाल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान कहीं। योगी सरकार में पंचायतीराज राजभर ने कहा…
पूंजीगत व्यय में मध्यप्रदेश देश के प्रथम तीन राज्यों में शामिल वर्ष 2024-25 में प्रदेश ने किया 66 हजार 218 करोड़ रूपए का निर्यात मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मंत्रि-परिषद ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार जिलों के विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर जिलेवार पुस्तकें प्रकाशित की जाएंगी प्रदेश में मक्का का क्षेत्रफल 5 लाख हेक्टेयर बढ़ा प्रधानमंत्री श्री मोदी को भोपाल मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ और किसान सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.…
हुजूर क्षेत्र में 200 करोड़ के सीवर लाइन सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य होंगे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं पर कुदृष्टि डालने वाले, ड्रग माफिया और लव जिहादियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। लव जिहाद हो या ड्रग माफिया, इनके माध्यम से जो भी आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य सरकार किसी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। सबको एक-एक कर ठिकाने लगाएंगे। सभी प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाते हुए बहन-बेटियों को हर संभव सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य…
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार पर तिरंगा घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के लाखों शहीदों का अपमान किया है। आप ने दिल्ली में हुए करोड़ों रुपये के कथित तिरंगा खरीद घोटाले को लेकर भाजपा की देशभक्ति पर सवाल खड़ा किया है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि रेखा गुप्ता सरकार द्वारा दिल्ली में तिरंगा झंडा खरीद में घोटाला करने के बाद अब भाजपा के फर्जी राष्ट्रभक्ति की पोल खुल चुकी है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा सरकार को चार…
लखनऊ उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की ओर से चल रहे तीन दिवसीय सेमिनार में मंगलवार को साइबर विशेषज्ञों ने साइबर अपराध को रोकने के लिए मंथन किया। इस दौरान डार्क वेब के जरिए होने वाली अवैध गतिविधियों और क्रिप्टोकरेंसी के अनियंत्रित उपयोग पर चर्चा की गई। इसका इस्तेमाल कर साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। सेमिनार में विशेषज्ञों ने साइबर अपराध, क्रिप्टोकरेंसी करेंसी और नए तकनीकी खतरों पर चर्चा की। सेमिनार का संचालन कर्नल नीतीश भटनागर ने किया। सेमिनार में बताया गया कि किस तरह क्रिप्टोकरेंसीकरेंसी, जो पहले एक तकनीकी…
कर्नाटक POCSO एक्ट को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। अदालत ने कहा है कि यह कानून जेंडर न्यूट्रल है और इसके तहत एक महिला पर भी आरोप लगाए जा सकते हैं। सोमवार को अदालत एक अधेड़ महिला की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसपर 13 साल के बच्चे के साथ साल 2020 में शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। कोर्ट ने आरोपी महिला की याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने इस तर्क को मानने से इनकार कर दिया कि यौन हिंसा या बलात्कार के आरोप एक महिला पर नहीं लग सकते। कोर्ट ने…
