Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » International

InternationalWorld

एयरो शो में प्रदर्शित जेटपैक सूट की मदद से  50 की गति से 8 मिनट तक हवा में उड़ सकते हैं जवान

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/02/2023 at 2:24 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
एयरो शो में प्रदर्शित जेटपैक सूट की मदद से 50


येलाहांका । बेंगलुरु में चल रहे 5 दिवसीय एयरो इंडिया शो में तीनों सेनाओं के लिए नई तकनीक पर ख़ास ज़ोर दिया गया है। शो में जेटपैक सूट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस सूट की खासियत यह है कि यह एक ऐसा सूट है जिसे पहनकर इंसान जेट बन जाता है। गैस टर्बाइन इंजन से चलने वाले इस सूट को पहनकर सैनिक 10 से 15 मीटर हवा में उड़ सकेंगे। इसके साथ ही किसी भी मौसम में यह सूट काम करेगा। जेटपैक सूट के माध्यम से फौरन भारतीय जवान उड़कर दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दे सकेंगे।

इस सूट का वजन लगभग 40 किलोग्राम तक होगा। इसमें सिस्टम कुछ इस तरह से होता है कि जवान जब चाहे उड़ सकते हैं और लैंड कर सकते हैं। जेटपैक सूट पहनकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जवान आठ मिनट तक हवा में उड़ सकते हैं। किसी भी मौसम में यह सूट काम करता रहेगा। भारतीय सेना जेटपैक सूट खरीदने जा रही है। सिस्टम खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बेंगलुरु के राघव रेड्डी इस पर काम कर रहे हैं।

यह सूट गैस या तरल ईंधन से चलता है। इसमें बेसिकली टरबाइन इंजन लगा होता है और हाथों में ही इसका कंट्रोल होता है। इसे पहनकर जवान 10 से 15 मीटर की ऊंचाई तक हवा में आठ मिनट तक उड़ान भर सकते हैं। जेटपैक सूट के जरिए सीमाओं की निगरानी, पहाड़ों और जंगलों में सर्विलांस आसान हो जाएगा। इसे पहनकर जवान सिर्फ उड़ सकते हैं। क्योंकि इसे दोनों हाथों से कंट्रोल करना होता है। उड़ते समय जवान हमला नहीं कर सकते। हालांकि भविष्य में इसमें बदलाव करके इन्हें हमला करने के लिहाज से भी उपयोगी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एयरो शो में कर्नल कुमार धर्मवीर ने कहा युद्ध के हालात में जब सेना की ज़मीनी और हवाई एलिमेंट एक साथ काम करती हैं, तो ऐसे में उनके बीच तालमेल बेहद जरूरी होता है। इसके लिए सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग यूनिट ने ख़ास त्रिशूल लिंक सिस्टम तैयार किया है। जिसके ज़रिए ज़मीन पर मौजूद सैनिकों और आसमान में हेलीकॉप्टर और ड्रोन के साथ तालमेल क़ायम किया जा सकता है।

कैप्टन विकास त्रिपाठी ने कहा कि सरहद पर निगरानी और घुसपैठ को रोकने के लिए सेना ने सर्विलांस सॉफ़्टवेयर अग्नि-डी तैयार किया है। यह सिस्टम सरहद पर लगे कैमरे और ड्रोन के साथ काम करता है। इसे आने वाले दिनों में लद्दाख सरहद पर तैनात किया जा सकता है। वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे ने बताया कि एयरो इंडिया 2023 में तीनों सेनाओं के लिए नई स्वदेशी तकनीक के लिए एक ख़ास सेंटर भी बनाया गया है। नौसेना भी ड्रोन, पानी के अंदर सर्विलांस और सॉफ़्टवेयर के क्षेत्र में नई तकनीक पर काफ़ी ज़ोर दे रही है।

एयरो इंडिया में पहली बार तपस-बीएच उड़ान भरेगा। डीआरडीओ के मुताबिक, तीनों सेनाएं इसका इस्तेमाल कर सकेंगी। यह ड्रोन 28 हजार फीट की ऊंचाई तक 18 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरने में सक्षम है। इतना ही नहीं, तपस-बीएच से एक बार में 350 किलोग्राम के पेलोड भी भेजा जा सकता है। इसके अलावा डीआरडीओ के पवेलियन में लड़ाकू विमान और यूएवी, मिसाइल सिस्टम, इंजन एंड प्रपल्शन सिस्टम, एयरबोर्न सर्विलांस सिस्टम, सेंसर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एंड कम्युनिकेशन सिस्टम जैसे 330 से ज्यादा प्रोडक्ट्स को शोकेस किया गया है।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and World news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and International news updates.

You Might Also Like

पाकिस्तान में मुफ्त आटा की वितरण योजना से 11 लोगों की मौत, लोगों ने केंद्रों पर अराजकता की शिकारी पुलिस को दोषी ठहराया।

पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच समझौता नहीं हो पा रहा है, आईएमएफ साऊदी अरब और यूएई सहित द्विपक्षीय देशों से वैरिफिकेशन कर रहा है।

दो दशकों में महिला ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 960 टेस्ट देने के बाद हासिल की घटनाक्रमी कहानी।

“शख्स जिसने 57 बच्चों को जन्म दिया, कोर्ट में मामला चल रहा है”

चीन में दहेज विवाद से निपटने के लिए सरकार ने नए नियम जारी किए – दंपती तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article महाराष्ट्र मुंबई के वर्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत की 42वीं महाराष्ट्र: मुंबई के वर्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से गिरे पत्थर, दो लोगों की मौत…
Next Article 1676451731 15 02 2023 0b42a132 d9fe 4917 81e4 b07e59cb5e16 विंध्य को मिली नई सौगात, 239.95 करोड़ से बनेगा चोरहटा एयरपोर्ट

Latest News

1680251970 kamal
कमल हासन की एक गलत चॉइस ने सनी देओल को एक फिल्म में एक्शन में फायदा दिलाया।
Hindi News March 31, 2023
शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी....
शालीन भनोट और ईशा सिंह के साथ बेकाबू शो का सफल लॉन्च।
Entertainment News March 31, 2023
1680251695 31 03 2023 indore mandir accident10 31 3 2023
इंदौर मंदिर की छत ढहने की घटना: भविष्य हेतु सतर्कता जरूरी, निलंबित अधिकारीों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
Madhya Pradesh March 31, 2023
राहुल शर्मा टीम इंडिया का ब्रह्मास्त्र जिसकी करियर 6 मैचों
राहुल शर्मा: टीम इंडिया का ब्रह्मास्त्र जिसकी करियर 6 मैचों में ही खत्म हुआ
Sports March 31, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

You Might also Like

पड़ोसी मुल्क पाक में रमजान माह में मुफ्त आटा पाने की जद्दोजहद में मची जंग, 11 की मौत, 60 घायल
InternationalWorld

पाकिस्तान में मुफ्त आटा की वितरण योजना से 11 लोगों की मौत, लोगों ने केंद्रों पर अराजकता की शिकारी पुलिस को दोषी ठहराया।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
आईएमएफ कर्ज देने से पूर्व पाक से मुस्लिम दोस्तों की मांग रहा गारंटी
InternationalWorld

पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच समझौता नहीं हो पा रहा है, आईएमएफ साऊदी अरब और यूएई सहित द्विपक्षीय देशों से वैरिफिकेशन कर रहा है।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
960 बार टेस्ट देने के बाद  69 वर्षीय महिला को मिला ड्रायविंग लाइसेंस
InternationalWorld

दो दशकों में महिला ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 960 टेस्ट देने के बाद हासिल की घटनाक्रमी कहानी।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
नीदरलैंड का रहने वाला यह शख्स 550 बच्चों का पिता 
InternationalWorld

“शख्स जिसने 57 बच्चों को जन्म दिया, कोर्ट में मामला चल रहा है”

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 31, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?