Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » International

InternationalWorld

पिघला रहा पर्माफ्रॉस्ट, सो रहे जानलेवा वायरस के जागने का खतरा 

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 10/03/2023 at 11:25 AM
Nishpaksh Mat Team
Share
पिघला रहा पर्माफ्रॉस्ट, सो रहे जानलेवा वायरस के जागने का खतरा 
SHARE

वॉशिंगटन । मिट्टी की परत के नीचे जमी बर्फ और मिट्टी को पर्माफ्रॉस्ट कहते हैं। आर्कटिक का गर्म तापमान क्षेत्र में मौजूद पर्माफ्रॉस्ट को पिघला रहा है। इसके पिघलने से हजारों वर्षों से सो रहे जानलेवा वायरस के जागने का खतरा है। ये इंसान और जानवर दोनों के लिए ही खतरा पैदा कर सकते हैं। वैज्ञानिकों ने अब एक 48 हजार साल पुराना वायरस खोजा है। पर्माफ्रॉस्ट किसी टाइम कैप्सूल की तरह होते हैं, जिसमें हजारों साल पुराने जीवों के शव और वायरस बचे हुए रह सकते हैं। पृथ्वी की बाकी जगहों की तुलना में आर्कटिक चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है, जिससे पर्माफ्रॉस्ट पिघल रहे हैं। इसके बाद वैज्ञानिक मान कर चल रहे हैं कि इसमें जमे हुए वायरस फिर से जिंदा हो जाते हैं, तब सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा हो जाएगा।

नासा की लेबोरेटरी में जलवायु वैज्ञानिक किम्बरली माइनर ने कहा, पर्माफ्रॉस्ट के साथ बहुत सी चीजें तेजी से बदल रही हैं, जो चिंता का विषय है। हमारे लिए जरूरी है कि हम इन्हें जमाए रखें। पर्माफ्रॉस्ट में उत्तरी गोलार्ध का पांचवां हिस्सा शामिल है। इस बर्फ में जमे वायरस का पता लगाने के लिए फ्रांस के एक्स -मार्सिले यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में जीनोमिक्स के प्रोफेसर जीन मिशेल क्लेवेरी ने साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट के लिए पृथ्वी के नमूनों का सैंपल लिया है। इस तरह बर्फ में सोए हुए वायरस को वह जॉम्बी वायरस कहते हैं।

2003 में उन्होंने पहला वायरस खोजा था। इस वायरस के आकार के कारण उन्होंने इस जायंट वायरस नाम दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे देखने के लिए एक सामान्य लाइट माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है। प्रोफेसर जीन के काम ने रूसी वैज्ञानिकों की एक टीम को भी इंसपायर किया, जिन्होंने 2012 में एक 30 हजार साल पुराना वायरस खोजा। 2014 में जीन ने फिर एक 30 हजार साल पुराने वायरस को खोजा और लैब में वायरस को जिंदा किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने ध्यान दिया कि ये इंसानों या जानवरों के लिए खतरा साबित न हो। इसके बाद 2015 में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने एक वायरस को जिंदा किया है।

ताजा शोध में क्लेवेरी और उनकी टीम ने कई वायरस को फिर जिंदा किया, जो अमीबा कोशिकाओं को इनफेक्ट कर सकते हैं। पांच नए वायरस को उन्होंने खोजा है, जिसमें से सबसे पुराना 48,500 साल पहले का है, जो मिट्टी के नीचे मिला। मिट्टी की रेडियो कार्बन डेटिंग के आधार पर इनकी उम्र का पता चला। वहीं सबसे कम उम्र का वायरस 27,000 साल पुराना है, जो एक वुली मैमथ के अवशेषों के कोट में पाए गए थे। क्लेवेरी ने कहा कि अमीबा को संक्रमित करने वाले ये वायरस बड़ी समस्या का संकेत है। इन पर्माफ्रॉस्ट में पाए जाने वाले वायरस इंसानों के लिए भी खतरा हो सकते हैं। 

 


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and World news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and International news updates.

You Might Also Like

रूस बेलारूस में परमाणु हथियारों को तैनात करेगा

अफगानिस्तान में स्कूल जाने का रास्ता फिर से खुल सकता है लड़कियों के लिए

चीन में उइगर मुस्लिमों के रोजे रखने पर प्रतिबंध, सरकार कर रही सख्त निगरानी

रूस: पुतिन बताते हुए कि बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात किया जाएगा।

अमेरिका में बवंडर के शिकार होने से 26 लोगों की मौत हुई, सैकड़ों लोग बेघर हुए।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला दो कांस्टेबल उत्तर प्रदेश: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला: दो कांस्टेबल जख्मी, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार…
Next Article Traffic Challan List 2023 जानिए दिल्ली एनसीआर में चालान के रेट Traffic Challan List 2023: जानिए दिल्ली-एनसीआर में चालान के रेट क्या हैं?

Latest News

अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी शादी तय की
Top News Stories March 27, 2023
टैक्स के नियमों में बदलाव होंगे जब गोल्ड से
कैपिटल टैक्स के नियमों में बदलाव होंगे, जब गोल्ड से लेकर प्रॉपर्टी बेची जाएगी।
Business March 27, 2023
बाजार को बंद करने के बाद सेंसेक्स 126 अंकों
“शेयर बाजार को बंद करने के बाद: सेंसेक्स 126 अंकों से बढ़ा, निफ्टी 17 हजार के करीब पर; ये शेयर अच्छी प्रदर्शन दिखाते रहे।”
Business March 27, 2023
IMG 20230326 WA0026
भाजपा द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है, उससे देश का लोकतंत्र खतरे में हैं – विक्रांत भूरिया
Madhya Pradesh March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?