Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Reading:  ब्राजील में ईसा मसीह की मूर्ति पर गिरी बिजली
Share
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » International

InternationalWorld

 ब्राजील में ईसा मसीह की मूर्ति पर गिरी बिजली

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 15/02/2023 at 10:54 AM
Nishpaksh Mat Team
Share
में ईसा मसीह की मूर्ति पर गिरी बिजली
SHARE

ब्राजीलिया । ब्राजील से एक हैरतअंगेज क्षण की तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि रियो डी जनेरियो में स्थित ईसा मसीह की 100 फुट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरी है। यह आश्चर्यजनक दृश्य शुक्रवार को ब्राजील के तट पर आए एक तूफान के दौरान कैद किया गया था। यह बिजली मूर्ति के सिर पर गिरी। इसकी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दिख रहा है कि सिर के पीछे रोशनी है। इससे वह किसी ईश्वरीय आकृति की तरह लग रही है। इस आश्चर्यजनक तस्वीर को फर्नांडो ब्रागा ने कैद किया है।

फर्नांडो ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को लेकर उन्होंने बताया कि यह बिजली 10 फरवरी, शुक्रवार को गिरी है। बिजली शाम 6:55 बजे गिरी है। उन्होंने बताया कि फोटो निकॉन डी800 कैमरे से खींचा गया है। इसके लिए 70-200 एमएम के लेंस का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बिजली गिरने की एक और तस्वीर खींची, जो एक एंटीना पर गिरी थी।

देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई। इंस्टाग्राम पर उनकी पोस्ट को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। वहीं, ट्विटर पर यह तस्वीर लगभग 2 करोड़ से ज्यादा बार देखी गई है। इस तस्वीर को देख कर हर कोई हैरान था। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जीसस की एक ऐतिहासिक मूर्ति है और बिजली गिरना एक दुर्लभ घटना है। कई लोगों ने इस तस्वीर को एक चमत्कार की तरह माना। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि इस फोटो में जीसस है या थॉर (पौराणिक बिजली के देवता)। मजाक के अलावा यह एक हैरान करने वाली घटना है। इस तस्वीर को खीचने में किस्मत ने भी साथ दिया है। ब्राजील में स्थित क्राइस्ट द रिडीमर दुनिया में ईशु की सबसे बड़ी मूर्ति है। ब्राजील के कोरोकोवाडो हिल के शीर्ष पर है। इस मूर्ति को दुनिया के सात अजूबों में 2007 में शामिल किया गया था।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and World news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and International news updates.

You Might Also Like

ग्वादर, जिबूती व मॉरीशस में नौसैनिक अड्डा बना रहा चीन

यूक्रेन से बातचीत के लिए रूस हर समय तैयार: व्लादिमीर पुतिन

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं दी मिले गिफ्ट की जानकारी

भूकंप से हिलने लगी धरती, लाइव खबर पढ़ता रहा पाकिस्तानी एंकर

कैलिफोर्निया में चक्रवाती तूफान: डूबी सड़कें, 2.5 लाख घरों में पसरा अंधेरा, 20 से अधिक लोगों की मौत 

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Nishpaksh Mat देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा करने में महाराष्ट्र देगा प्रमुख योगदान : सीएम शिंदे
Next Article के साथ खुला शेयर बाजारसेंसेक्स 153 अंक लुढ़का निफ्टी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार,सेंसेक्स 153 अंक लुढ़का, निफ्टी ने भी किया निराश…

Latest News

1679545271 762 2 481
खनन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए संसदीय समिति ने कारोबारी सुगमता पर दिया जोर
Top News Stories March 23, 2023
1679545282 2 481
खनन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए संसदीय समिति ने कारोबारी सुगमता पर दिया जोर
Madhya Pradesh March 23, 2023
ग्वादर, जिबूती व मॉरीशस में नौसैनिक अड्डा बना रहा चीन
ग्वादर, जिबूती व मॉरीशस में नौसैनिक अड्डा बना रहा चीन
International World March 23, 2023
meditation in nature
मन को शांत और एकाग्रचित करने के लिए अपनाएं मेडिटेशन के यह तरीके
Top News Stories March 23, 2023

RSS MP Info

  • अवन्तिका तीन लोक से न्यारी और कितनी प्यारी है: मुख्यमंत्री श्री चौहान
  • आईएसएसएफ विश्व कप में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत
  • एनसीसी महानिदेशक भोपाल के कार्यालयों का दौरा करेंगे
  • विश्व जल दिवस पर एप्को के पर्यावरण मिशन कार्यक्रम में जल-संरक्षण का संदेश
  • भोपाल जिले के मुंगालिया छाप में महिला स्वास्थ्य शिविर

Quick Link

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?