Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » International

InternationalWorld

UN में भारत ने पाकिस्तान को बताया झूठा, कहा- Bilawal Bhutto का बयान जवाब देने लायक नहीं

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 08/03/2023 at 9:46 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
UN में भारत ने पाकिस्तान को बताया झूठा, कहा- Bilawal Bhutto का बयान जवाब देने लायक नहीं
SHARE

न्यूयॉर्क, 08 मार्च। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने पाकिस्तान को झूठा करार दिया। साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान को खारिज करते हुए उसे जवाब देने के काबिल नहीं बताया है।

भारत ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ आतंकी हिंसा पर तत्काल अंकुश लगाने की बात करते हुए सभी देशों से आंतकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी भी गंभीर मसले पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाकर दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में महिला, शांति और सुरक्षा विषय पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठा दिया।

 

इस पर भारत ने पाकिस्तान की जोरदार खिंचाई की। पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाते हुए भारत की ओर से कहा गया कि भारत इस तरह के दुर्भावनापूर्ण और झूठे प्रचार का जवाब देना उचित नहीं समझता। बिलावल को आईना दिखाते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान तो जवाब देने के योग्य भी नहीं हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि सदस्य देशों को राजनीतिक प्रक्रियाओं और फैसले लेने में महिलाओं की भागीदारी और समावेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद और हिंसक अतिवाद, मानवाधिकारों के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता और वैश्विक शांति व सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। कंबोज ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है। इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों के लिए जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाने का आह्वान किया।

 

अफगानिस्तान की स्थिति का जिक्र करते हुए कंबोज ने कहा कि भारत महिलाओं की सार्थक भागीदारी के साथ अफगानिस्तान में समावेशी और प्रतिनिधि शासन के महत्व पर जोर दे रहा है, जिसे अगस्त 2021 में भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अपनाया गया था।

संयुक्त राष्ट्र और क्षेत्रीय संगठनों को राष्ट्रीय अधिकारियों के अनुरोध पर उनके राष्ट्रीय कानूनी ढांचे और संबंधित संस्थागत ढांचे को मजबूत करने की क्षमताओं को विकसित करने में सहायता करनी चाहिए ताकि जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वालों की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि शांति निर्माण के प्रयासों में महिलाओं पर फोकस करना जरूरी है।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and World news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and International news updates.

You Might Also Like

रूस बेलारूस में परमाणु हथियारों को तैनात करेगा

अफगानिस्तान में स्कूल जाने का रास्ता फिर से खुल सकता है लड़कियों के लिए

चीन में उइगर मुस्लिमों के रोजे रखने पर प्रतिबंध, सरकार कर रही सख्त निगरानी

रूस: पुतिन बताते हुए कि बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात किया जाएगा।

अमेरिका में बवंडर के शिकार होने से 26 लोगों की मौत हुई, सैकड़ों लोग बेघर हुए।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विहीन नागालैंड शरद पवार का मास्टरस्ट्रोक NDPP BJP सरकार को विपक्ष विहीन नागालैंड: शरद पवार का ‘मास्टरस्ट्रोक’, NDPP-BJP सरकार को दिया समर्थन
Next Article महिला को दिलाएंगे बराबरी का हक Rahul Gandhi हर महिला को दिलाएंगे बराबरी का हक – Rahul Gandhi

Latest News

congress 3 3
प्रदेश में राहुल की लोकसभा सदस्यता खोने से सियासी पारा और बढ़ेगा
Top News Stories March 27, 2023
2 639
न्यायालय तैयार है ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका की सुनवाई के लिए
Top News Stories March 27, 2023
झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण कर वीड‍ियो बनाया
एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ यौन शोषण किया और इसकी वीडियो बनाई।
India news March 27, 2023
2 633
पुनर्विचार पर निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष भरत शरण सिंह की नियुक्ति
Top News Stories March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?