Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » International

InternationalWorld

यूक्रेन संग जंग के बीच पुतिन के सहयोगी ने भरी हुंकार, कहा UK की संसद उड़ा देनी चाहिए

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 14/02/2023 at 8:43 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
संग जंग के बीच पुतिन के सहयोगी ने भरी
SHARE


मास्को

रूस और यूक्रेन के बीच जंग (ukraine russia war update) को एक साल पूरा होने वाला है। इस बीच पश्चिम देशों की धड़कनें बढ़ी हुई है। उन्हें डर है कि आगामी 24 फरवरी को युद्ध की पहली बरसी पर रूस यादगार के तौर पर कुछ खतरनाक कदम उठा सकता है। इस बीच रूस में सरकारी मीडिया यूक्रेन युद्ध की बरसी से पहले देश में खतरनाक माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मित्र और कट्टर सहयोगी और टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए पश्चिमी देशों की आलोचना की है। यहां तक कह डाला कि पुतिन को लंदन पर हमला करना चाहिए और ब्रिटेन की संसद (attack on uk parliament) को उड़ा देना चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर सहयोगी और टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव का यह बयान इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल ही में यूके के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने खुलासा किया था कि पुतिन ने यू्क्रेन पर हमला करने से पहले उन्हें कॉल किया था और ब्रिटेन को बम धमाकों से दहलाने की धमकी दी थी। बकौल बोरिस, पुतिन ने कहा था कि उन्हें ऐसा करने में कुछ मिनट लगेंगे।

यूक्रेन में आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोलोविओव का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहा है कि हम इतना इंतजार क्यों कर रहे हैं? यू्क्रेन को मदद पहुंचाने वाले ब्रिटेन की संसद पर हम हमला क्यों नहीं कर देते? वीडियो में व्लादिमीर सोलोवोव ने अपने शो के एक सेगमेंट के दौरान दर्शकों से ऐसा पूछ रहा है। रूस की सरकारी मीडिया लगातार पश्चिम देशों पर हमलावर रही है। सोलोविओव वीडियो में कह रहा है, “पश्चिम देश यूक्रेन को रूसी आक्रमण के खिलाफ सक्षम बना रहे हैं। इसलिए हमे ब्रिटेन पर हमला करना चाहिए। नहीं, नहीं, नहीं-केवल सैन्य लक्ष्यों पर। चलो ठीक है, संसद में भी।”

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले थमे नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के पूर्व में कब्जा करने की नीयत से रूसी सेना ने यू्क्रेन के शहरों पर गोलीबारी करना जारी रखा है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि कुछ शहरों में रूसी सैनिकों के लगातार हमलों से आम लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह निकोपोल शहर में रूसी गोलाबारी से एक आम यूक्रेनी की मौत हो गई जबकि, कुछ घायल हो गए।

 


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and World news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and International news updates.

You Might Also Like

North Korea ne 2 chhoti doori ki Ballistic Missile ka prakshepan kiya.

रूस बेलारूस में परमाणु हथियारों को तैनात करेगा

अफगानिस्तान में स्कूल जाने का रास्ता फिर से खुल सकता है लड़कियों के लिए

चीन में उइगर मुस्लिमों के रोजे रखने पर प्रतिबंध, सरकार कर रही सख्त निगरानी

रूस: पुतिन बताते हुए कि बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात किया जाएगा।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 2024 में देश में खत्म होगी बीजेपी सरकार-CM केसीआर
Next Article 1676306061 14 10 मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों के साथ पौधे रोपे

Latest News

Collector Office Bhopal 4
जिले में 733 लोकेशनों की प्रॉपर्टी के दाम नए वित्तीय वर्ष से बढ़ेंगे
Top News Stories March 27, 2023
Vikrant Bhuria
MP News : हम गिरफ्तारी से नहीं डरते, यह हमारी राहुल गांधी की सेना है |
Madhya Pradesh March 27, 2023
Anurag thakur
अनुराग ठाकुर का कहना है कि राहुल ‘दूर-दूर तक’ सावरकर नहीं बन सकते
Top News Stories March 27, 2023
1679926307 987 missile
North Korea ne 2 chhoti doori ki Ballistic Missile ka prakshepan kiya.
International World March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?