Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

कहां गए NMCH के डॉक्टर संजय? गंगा सेतु पर कैद हुई तस्वीर, पटना की ओर घुमाई थी कार; अबतक सुराग नहीं

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 05/03/2023 at 3:46 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678011381 nalanda
SHARE

 नालंदा

नालंदा मेडिकल कॉलेज (एनएमसी) के फार्माकॉलोजी विभाग के अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार का सुराग अभी तक नहीं मिला है। लेकिन उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। सात बजकर 44 मिनट पर डॉक्टर गाड़ी से बाहर निकलकर गंगा की तरफ जाते दिख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी गाड़ी एक कट से पटना की ओर घुमायी थी। पटना की तरफ गांधी सेतु के किनारे अपनी कार खड़ी की और फिर वे उसमें से उतर गए। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से वे अकेले ही उतरे हैं। कोई व्यक्ति उनका पीछा करते भी नहीं दिखा।

पुलिस की मानें तो डॉक्टर के मोबाइल का अंतिम लोकेशन भी गांधी सेतु का ही मिला था। दरअसल, जिस कैमरे के खराब होने की बात शुरुआती दौर में सामने आयी थी उससे जुड़े मॉनिटर का तार टूटा था। तकनीशियनों ने पुलिस को कैमरे के सही होने की जानकारी दी, जिसके बाद फुटेज जांच टीम के हाथ लग सका। वहीं शनिवार को घंटों एसडीआरएफ टीम ने गंगा में तलाश की। इस दौरान पत्रकारनगर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। इसके अलावा पटना पुलिस ने मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और लखीसराय समेत कई जिलों से पुलिस ने डॉक्टर की तस्वीर साझा की। पुलिस ने उनसे जुड़े 17 लोगों से पूछताछ भी की और तलाश जारी है।

तीन दर्जन से अधिक कैमरे खंगाल चुकी एसआईटी

अब तक तीन दर्जन से अधिक कैमरों को एसआईटी खंगाल चुकी है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर अकेले ही निकले थे। पुल पर भी उनके साथ कोई नहीं था। रविवार को भी एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चलायेगी।

विवाद के पहलू पर भी जांच कर रही है पुलिस

डॉक्टर संजय का किसी से विवाद था या नहीं, इस पहलू पर भी तफ्तीश की जा रही है। उनके बैंक खातों की जानकारी भी पुलिस ले रही है। पिछले 15 दिनों में डॉक्टर संजय किन लोगों के संपर्क में थे, इसकी जानकारी भी पटना पुलिस ले रही है। उनके कॉल डीटेल रिकॉर्ड की पड़ताल भी की जा रही है।

चिकित्सक की सकुशल बरामदगी होः भासा

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने डॉ. संजय कुमार के रहस्यमयी तरीके से गायब होने पर चिंता जतायी है। महासचिव डॉ. रणजीत कुमार ने कहा कि पुलिस-प्रशासन एक तथ्य के आधार पर पहले ही किसी निष्कर्ष पर न पहुंच जाए। पहले सही तरीके से जांच-पड़ताल की जानी चाहिए। चिकित्सक की सकुशल बरामदगी की जानी चाहिए। चूंकि वे फार्मेसी संस्थानों का भी निरीक्षण किया करते थे। इसलिए उस पहलू पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

यमुनोत्री धाम के प्रवेश द्वार खुलेंगे, 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया से होगा दर्शन का मुहूर्त।

जिले में 733 लोकेशनों की प्रॉपर्टी के दाम नए वित्तीय वर्ष से बढ़ेंगे

अनुराग ठाकुर का कहना है कि राहुल ‘दूर-दूर तक’ सावरकर नहीं बन सकते

प्रदेश में राहुल की लोकसभा सदस्यता खोने से सियासी पारा और बढ़ेगा

न्यायालय तैयार है ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका की सुनवाई के लिए

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1678011133 maha ‘आवारा कुत्तों को असम भेजो, वो खा जाते हैं’, महाराष्ट्र के विधायक की अजीबो-गरीब सलाह
Next Article 1678011632 2 99 संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने की नमामि गंगे परियोजना की प्रशंसा

Latest News

2 640
यमुनोत्री धाम के प्रवेश द्वार खुलेंगे, 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया से होगा दर्शन का मुहूर्त।
Top News Stories March 27, 2023
सिलीगुड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना बरामद, तीन गिरफ्तार
“थानाघाट से 2.5 करोड़ रुपये का सोना बरामद, तीनों गिरफ्तार”
India news March 27, 2023
Collector Office Bhopal 4
जिले में 733 लोकेशनों की प्रॉपर्टी के दाम नए वित्तीय वर्ष से बढ़ेंगे
Top News Stories March 27, 2023
Vikrant Bhuria
MP News : हम गिरफ्तारी से नहीं डरते, यह हमारी राहुल गांधी की सेना है |
Madhya Pradesh March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?