Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

तमिलनाडु हिंसा की क्या है जमीनी हकीकत? अफसरों की टीम पहुंची चेन्नई, आज चलेगा बैठकों का दौर

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 05/03/2023 at 2:42 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678007532 tamil
SHARE

तमिलनाडु 

तमिलनाडु में बिहार के लोगों की स्थिति से अवगत होने के लिए यहां के चार वरीय अधिकारियों की टीम वहां पहुंच गई है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डी. बालामुरुगन, सीआईडी के आईजी पी. कन्नन, श्रम संसाधन विभाग के आयुक्त आलोक कुमार और एसटीएफ के एसपी संतोष कुमार शामिल हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सजगता के साथ गंभीर पहल की। सीएम के निर्देश पर बिहार से अधिकारियों की टीम तमिलनाडु गई है।

अधिकारियों की इस टीम ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी के अलावा वहां के एडीजी (विधि-व्यवस्था), त्रिपुर के आयुक्त, कोयम्बटुर उत्तरी प्रक्षेत्र के आईजी समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और पूरी स्थिति के बारे में जानकारी ली। आज यह टीम वहां के प्रभावित इलाके त्रिपुर और कोयम्बटुर में रह रहे बिहार मूल के लोगों से भी मुलाकात करेगी और उनसे मौजूदा हालात से जुड़ी वास्तविक जानकारी लेगी। बिहार के निवासियों से उनकी समस्याएं भी जानेंगी। ताकि पूरी हकीकत मालूम हो सके। प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ भी टीम की समीक्षा बैठक होगी। टीम यह पता लगाएगी कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ क्या हुआ था। जो खबरें आ रही हैं उनमें कितनी सच्चाई है।

 

सीएम नीतीश कुमार मामले पर सजग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमिलनाडु हिंसा प्रकरण पर काफी संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की एक टीम तमिलनाडु भेजी गई है। टीम वहां एक-एक चीज देखेगी। मैंने गुरुवार को इस मामले की जानकारी मिलते ही पदाधिकारियों को तमिलनाडु प्रशासन से बात करने को कहा। शुक्रवार को मैंने फिर समीक्षा बैठक की। विपक्षी दल भाजपा ने सड़क से लेकर सदन तक इस मामले पर हंगामा किया। बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से एक टीम तमिलनाडु भेजने की मांग की थी।

 

बिहार के लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

 इस बीच बिहारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कोयम्बटुर जिला तमिलनाडु का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां के जिलाधिकारी ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। पुलिस ने चार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। ये नंबर 0422-2300970, 9498181213, 8190000100 व 9443808277 हैं। कोयम्बटुर एसपी कार्यालय का नंबर 9498181212 व 7708100100 है। इस पर कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या बता सकते हैं। वहां की पुलिस ने तुरंत ऐसे लोगों की सहायता करने का आश्वासन दिया है। लोगों की शिकायतों को हल करने के लिए कोयम्बटुर के राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति की स्थापना की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के टॉल-फ्री नंबर 1077 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

प्रवासियों को सुरक्षा का आश्वासन

जिला प्रशासन द्वारा विज्ञप्ति जारी कर प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। कहा गया है कि यहां विभिन्न समुदाय के श्रमिक बिना किसी भेदभाव के रहते हैं। दावा किया कि अब तक जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए उत्कृष्ट उपाय किए हैं। सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण और गलत सूचना फैलाई जा रही है। यहां उत्तर भारत के राज्यों के श्रमिकों को कोई खतरा नहीं है।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

प्रदेश में राहुल की लोकसभा सदस्यता खोने से सियासी पारा और बढ़ेगा

न्यायालय तैयार है ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका की सुनवाई के लिए

पुनर्विचार पर निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष भरत शरण सिंह की नियुक्ति

ईडी की याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज किया

“आलिया भट्ट ने जूनियर एनटीआर के बच्चों के लिए गिफ्ट भेजा, RRR स्टार ने डिमांड पूरी कर दी!”

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article KooApp कारोबारी के घर से मिले तीन करोड़ रुपए 
Next Article EPFO EPFO की तरफ से आई ये जानकारी, PF ब्याज का पैसा अकाउंट में कब आएगा….

Latest News

“राउत ने बताया, सावरकर का अपमान सहनशील नहीं हो सकता है, इससे विपक्षी गठबंधन में दरार हो सकती है”
Politics March 27, 2023
congress 3 3
प्रदेश में राहुल की लोकसभा सदस्यता खोने से सियासी पारा और बढ़ेगा
Top News Stories March 27, 2023
2 639
न्यायालय तैयार है ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से जुड़ी याचिका की सुनवाई के लिए
Top News Stories March 27, 2023
झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण कर वीड‍ियो बनाया
एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ यौन शोषण किया और इसकी वीडियो बनाई।
India news March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?