Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

इस साल देश में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, केरल में अभी 54 डिग्री तापमान!

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 10/03/2023 at 9:02 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678462322 heat 1h

एर्नाकुलम

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी अभी से बढ़ने लगी है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी गर्मी तेजी से बढ़ी है। सबसे बुरा हाल तो केरल का है। केरल के कई इलाकों में हीट इंडेक्स 54 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस किया गया है। यह बड़ी चिंता की बात है और इसके चलते स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक के चलते लोगों की जान जाने का भी खतरा है। केरल स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से गुरुवार को कहा गया कि राज्य के कई इलाकों में उमस और गर्मी 54 डिग्री तापमान जैसी महसूस की गई है।

हीट इंडेक्स वह संकेतक होता है, जिसके जरिए तापमान कितना महसूस हो रहा है, उसका अनुमान लगाया जाता है। कई बार तापमान कम होता है, लेकिन उमस और गर्मी ज्यादा महसूस होती है, जिसे हीट इंडेक्स में दर्शाया जाता है। पब्लिक हेल्थ वॉर्निंग के लिए ज्यादातर देश हीट इंडेक्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके मुताबिक केरल के तिरुअनंतपुरम, अलप्पुझा, कोट्टयम और कन्नूर जिलों में 54 डिग्री तापमान जैसी गर्मी महसूस हुई है। इसके चलते लोगों को बीमारी भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने चेताया है कि यदि लंबे समय तक इस तरह की गर्मी पड़ती है तो लोगों को हीट स्ट्रोक भी आ सकता है।

आमतौर पर केरल के कासरगोड, कोझिकोड, मलप्पुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा और एर्नाकुलम में हीट इंडेक्स 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। लेकिन अब मौसम इतनी तेजी से बदलना घातक हो सकता है। यहां तक कि ज्यादा देर तक धूप में रहने से बीमार भी पड़ सकते हैं। हालांकि केरल के ही इडुक्की और वायनाड जिलों का अच्छा मौसम है। यहां हीट इंडेक्स 29 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बीते महीने ही केरल में जमकर बारिश हुई थी। इसके बाद अब अचानक तेज गर्मी होने से संकट गहरा गया है।

गोवा में स्कूलों को लेकर भी जारी हुई एडवाइजरी

इस बीच गोवा में शिक्षा विभाग ने गर्मी के चलते स्कूलों को दोपहर से पहले बंद रखने का आदेश दिया है। प्रदेश सरकार ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि सभी प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को 9 मार्च और 10 मार्च को 12 बजे से पहले की दोपहर कक्षाओं को बंद रखा जाए।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

“मध्यप्रदेश में 29-30 मार्च को मौसम बदलेगा, ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है”

आईएमएफ ने यूक्रेन को दिया सबसे बड़ा ऋण, पाकिस्तान खड़ाखड़ाता रह गया।

बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना, रिजर्व बैंक झटका देने के लिए तैयार

विनाशकारी तूफान के बाद मिसिसिपी में बाइडेन ने आपातकाल की घोषणा की

उत्तर कोरिया ने दो छोटे दूरी वाले बैलिस्टिक मिसाइल को उड़ाया

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1678463005 BJP 11 भाजपा बूथों को जोड़कर पॉवरफुल बनाने में जुटी
Next Article 1678463000 Happu हप्पू की उलटन पलटन के चार साल बेमिसाल!

Latest News

1680061402 2 672
एप्पल ने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए आईफोन 3डी सेंसर आपूर्तिकर्ता का चयन किया है।
Hindi News March 29, 2023
1680060756 2 663
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के बीच शादी की अटकलें, परिवार रोकने की तैयारी कर रहे हैं।
Hindi News March 29, 2023
1680060528 06 14
सूरजपुर में बाघ का सफल रेस्क्यूकर दिखाई दिया।
Hindi News March 29, 2023
छावला गैंगरेप केस में दिल्ली पुलिस ने तीनों दोषियों को बरी करने के आदेश को चुनौती दी 
छावला गैंगरेप केस: दिल्ली पुलिस ने दोषियों को बरी करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई
India news March 29, 2023

RSS MP Info

  • An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?