Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने पंजाब विधानसभा परिसर के बाहर दिया धरना

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 07/03/2023 at 5:04 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678188898 5 6


चंडीगढ़

 गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मंगलवार को यहां पंजाब विधानसभा परिसर के बाहर, अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करते हुए धरना दिया। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उनके पिता भावुक बलकौर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उनके बेटे की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार हैं। जांच एजेंसियों द्वारा कुछ भी ठोस नहीं किया गया। उन्होंने मामले की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच कराने की भी मांग की। सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर ने हाथ में तख्तियां लिए राज्य विधानसभा के बाहर धरना दिया। उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सहित पंजाब कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।

गायक के पिता ने कहा, ‘‘हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था इसलिए आज हम यहां आए हैं। पिछले 10 महीने से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई के लिए काफी समय दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि (हत्या के) मामले को दबाया जा रहा है। मुख्य गवाहों से पूछताछ नहीं की गई और कुछ भी हमारे हक में नहीं हो रहा है। इसलिए हम विधानसभा के बाहर धरना देने को मजबूर हैं।’’ बलकौर सिंह ने कहा, ‘‘जब तक राज्य विधानसभा का सत्र चलेगा, हम विरोध जताते हुए इसके बाहर बैठेंगे।’’

सिंह ने पिछले महीने पंजाब के गोइंदवाल साहिब कारागार में कैदियों के बीच झड़प के दौरान मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मनदीप सिंह उर्फ तूफान और मनमोहन सिंह उर्फ मोहना के मारे जाने का भी जिक्र किया।

मामले की जांच पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘न केवल इसे प्रभावित किया गया बल्कि मामले को बंद करने की कोशिश भी की जा रही है। वर्तमान में जांच कहा तक पहुंची है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक मशहूर हस्ती की हत्या से दुनियाभर में रोष था, लेकिन भारत सरकार कुछ नहीं सुन रही।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘मामले में केवल शूटर गिरफ्तार किए गए। मुख्य साजिशकर्ता का क्या हुआ?’’

5th

यह पूछे जाने पर कि क्या वह सीबीआई जांच की मांग करेंगे, सिंह ने कहा, ‘‘यकीनन, यही होना चाहिए। अभी तक कुछ नहीं किया गया, केवल शूटर गिरफ्तार किए गए हैं.. अभी तक इस मामले में केवल पूरक चालान पेश किए गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि कोई हमारी बात नहीं सुन रहा।’’

सिंह ने कहा कि जब किसी राजनीतिक व्यक्ति की हत्या की जाती है, तो त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने बेटे की हत्या में शामिल लोगों की एक सूची अधिकारियों को सौंपी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर मरने को भी तैयार हूं।’’

7th

सिंह ने पूछा, ‘‘(मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कनाडा के गैंगस्टर) गोल्डी बरार के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है? उसके खिलाफ एक ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था, लेकिन उसके बाद क्या हुआ?’’

मूसेवाला के पिता ने लोकप्रिय गायक की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता के बारे में जानकारी देने वालों के लिए इनाम की भी पेशकश की। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा है कि मैं इनामी राशि का इंतजाम करूंगा। गोल्डी बरार पर क्या दबाव है… वह विदेश में आराम से अपना जीवन जी रहा है।’’

9th

अपनी पत्नी की ओर इशारा करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हम दोनों दिल के मरीज हैं। यदि हमें जीवित रहते हुए न्याय नहीं मिला, तो इसका क्या मतलब है?’’ सिंह ने आरोप लगाया कि मामले को आगे बढ़ाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मामले की जांच में प्रशासन का सहयोग कर रहा है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

“मध्यप्रदेश में 29-30 मार्च को मौसम बदलेगा, ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है”

आईएमएफ ने यूक्रेन को दिया सबसे बड़ा ऋण, पाकिस्तान खड़ाखड़ाता रह गया।

बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना, रिजर्व बैंक झटका देने के लिए तैयार

विनाशकारी तूफान के बाद मिसिसिपी में बाइडेन ने आपातकाल की घोषणा की

उत्तर कोरिया ने दो छोटे दूरी वाले बैलिस्टिक मिसाइल को उड़ाया

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 1678188029 Fighter m ऋतिक रोशन ने पूरा किया ‘फाइटर’ का शेड्यूल
Next Article 1678189402 barish 2 रंग में भंग, कई राज्यों में होगी बारिश , गिर सकते हैं ओले

Latest News

1680254053 1bd2a5bc c5d9 403b 9544 c44151fd0ff9
भेल दशहरा मैदान में हेमू कालानी का जन्म शताब्दी समारोह बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों के उपस्थिति के साथ आयोजित।
Madhya Pradesh March 31, 2023
1680253889 nitin
नितिन गडकरी ने राजनीति से संन्यास नहीं लिया।
Hindi News March 31, 2023
द कपिल शर्मा शो में पहुंची सोनाली बेंद्रे ने जताई नाराजगी...
“द कपिल शर्मा शो: सोनाली की नाराजगी और कपिल की हाजिरजवाबी”
Entertainment News March 31, 2023
वित्त वर्ष 2022 23 के लिए टैक्स बचाना है जानें पीपीएफ
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स बचाना है? जानें पीपीएफ और इसके फायदों के बारे में |
Business March 31, 2023

RSS MP Info

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ युवा उद्यमी ने पौध-रोपण किया

You Might also Like

3 96
Top News Stories

“मध्यप्रदेश में 29-30 मार्च को मौसम बदलेगा, ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है”

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 27, 2023
2 625
Top News Stories

आईएमएफ ने यूक्रेन को दिया सबसे बड़ा ऋण, पाकिस्तान खड़ाखड़ाता रह गया।

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 27, 2023
rbi Reserve Bank of India
Top News Stories

बैंक ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना, रिजर्व बैंक झटका देने के लिए तैयार

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 27, 2023
3 109
Top News Stories

विनाशकारी तूफान के बाद मिसिसिपी में बाइडेन ने आपातकाल की घोषणा की

Nishpaksh Mat Team By Nishpaksh Mat Team March 27, 2023
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?