Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

आंध्र प्रदेश में 10 गीगावाट सोलर पॉवर में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 08/03/2023 at 3:58 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678271279 mukesh ambanio
SHARE

विशाखापट्टनम

 अरबपति उद्यमी मुकेश अंबानी ने  घोषणा की कि उनका समूह आंध्र प्रदेश में 10 गीगावाट सोलर पॉवर प्लांट में निवेश करेगा और प्रदेश में अपने कारोबार के माध्यम से 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल देश भर में आपूर्ति के लिए आंध्र प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगा। वह विशाखापट्टनम में ‘आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के उपस्थिति में उद्योगपति अंबानी ने रिटेल सेक्टर में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के छह हजार गांवों में एक लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें, इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है।

अंबानी के अनुसार, रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं।

रिलायंस जियो के बारे में बात करते हुए अंबानी ने बताया कि जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क के प्रसार का काम आंध्र प्रदेश सहित पूरे भारत में 2023 के अंत से पहले पूरा हो जाएगा। 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करके जियो ने राज्य में सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन डिजिटल नेटवर्क फुटप्रिंट बनाया है, जो प्रदेश की 98 प्रतिशत आबादी को कवर करता है। जियो ट्रू5जी से अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर व्यापार और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

आंध्र प्रदेश की विशाल आर्थिक क्षमता की प्रशंसा करते हुए अंबानी ने कहा कि, रिलायंस प्रदेश की आर्थिक ताकत पर विश्वास करने वाली पहली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक रही है। प्रदेश में हमने अपने केजी-डी6 बेसिन और उसकी पाइपलाइन्स पर एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। जल्द ही केजी-डी6 बेसिन, भारत के कुल गैस उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान करने लगेगा।

उन्होंने कहा कि आन्ध्र प्रदेश में शानदार उद्योगों और उद्योगपतियों की लंबी कतार है खासतौर पर फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर में और सबसे ऊपर आंध्र के पास विशाल समुद्री सीमा है जो उसे एक ब्लू इकोनॉमी में बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आंध्र,नए भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी शादी तय की

मुर्मू बनने के बाद बंगाल का पहला दौरा

क्या परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में दुल्हन बनेंगी?

S&P ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 2023-24 के लिए 6 प्रतिशत पर जमा रखा।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article निरहुआ ने मोदीजी से लगाई गुहार, देखें वीडियो निरहुआ ने मोदीजी से लगाई गुहार, देखें वीडियो
Next Article 1678272145 dollar in hand म्यांमार का आसियान देशों से व्यापार 9 महीनों में 10.3 बिलियन डॉलर से अधिक

Latest News

अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी शादी तय की
Top News Stories March 27, 2023
टैक्स के नियमों में बदलाव होंगे जब गोल्ड से
कैपिटल टैक्स के नियमों में बदलाव होंगे, जब गोल्ड से लेकर प्रॉपर्टी बेची जाएगी।
Business March 27, 2023
बाजार को बंद करने के बाद सेंसेक्स 126 अंकों
“शेयर बाजार को बंद करने के बाद: सेंसेक्स 126 अंकों से बढ़ा, निफ्टी 17 हजार के करीब पर; ये शेयर अच्छी प्रदर्शन दिखाते रहे।”
Business March 27, 2023
IMG 20230326 WA0026
भाजपा द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है, उससे देश का लोकतंत्र खतरे में हैं – विक्रांत भूरिया
Madhya Pradesh March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?