Nishpaksh MatNishpaksh Mat
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Search
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.
Aa
Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Aa
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
Search
  • होम
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • ओपिनियन
  • करियर
  • अन्य
    • धार्मिक
    • ई-पेपर
Follow US
© 2023 NM Media. All Rights Reserved.

Home » Top News Stories

Top News Stories

समय से पहले ज्यादा गर्मी बढ़ा सकती है महंगाई, अच्छा नहीं है मौसम का यह इशारा

Nishpaksh Mat Team
Last updated: 10/03/2023 at 3:32 PM
Nishpaksh Mat Team
Share
1678442571 garmi 1
SHARE

नई दिल्ली

समय से पहले दस्तक दे चुकी गर्मी की वजह से आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। अल-नीनो की वजह से मानसून पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। खाने पीने से जुड़ी चीजों की महंगाई बढ़ने और कच्चे माल की उपलब्धता पर भी असर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

अल-नीनो से मुश्किल केयर रेटिंग के आकलन के मुताबिक, अल-नीनो की वजह से सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इससे खरीफ की फसल प्रभावित होती देखी जा सकती है। साथ ही समय से पहले आ गई गर्मी की वजह से रबी की उपज पर भी असर देखने को मिल सकता है। फसल पर असर सांख्यिकीविद प्रणब सेन का मानना है कि देश में मौसम में हो रहे परिवर्तन से गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल बारिश देर से हुई थी, तो सब्जियों के दाम बड़े पैमाने पर बढ़े थे। इस बार मानसून के कमजोर होने की आशंका से दोहरी मार पड़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम की वजह से किसान फसल बोना कम कर देगा तो शहरी लोगों को महंगी सब्जियों पर निर्भर रहना होगा जो खाने पीने की चीजों की महंगाई को बढ़ाएगा और ग्रामीण इलाकों में रोजगार का संकट बढ़ेगा। उपज कम होने से निर्यात के माध्यम से होने वाले फायदे भी घटेंगे।

उत्तर भारत में जल्दी गर्मी बढ़ने का कारण

उत्तर भारत में जल्दी गर्मी बढ़ने का एक प्रमुख कारण सर्दियों की बारिश में लगातार कमी होना है। दिसंबर-फरवरी के तीन महीनों में बारिश औसत से कम होने के कारण तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ की आवृत्ति एवं तीव्रता कम हो रही है। क्लाइमेट ट्रेंड के विश्लेषण के अनुसार, दिसंबर का औसत तापमान 27.32 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तापमान 26.53 डिग्री है। यानी महीने के तापमान में 0.79 डिग्री की वृद्धि हुई। इसी प्रकार जनवरी की बात करें तो इसमें 0.19 डिग्री की वृद्धि देखी गई। यह 25.60 डिग्री की तुलना में थोड़ा ज्यादा 25.79 डिग्री रहा। फरवरी का औसत तापमान 27.80 डिग्री होता है, जबकि यह 1.7 डिग्री बढ़कर 29.54 डिग्री दर्ज किया गया है।

सात पश्चिमी विक्षोभ बने

दिसंबर में सात डब्ल्यूडी देखे गए। इनमें से केवल 1 डब्ल्यूडी (28-30 दिसंबर) के कारण पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हुई। हालांकि, शेष छह डब्ल्यूडी कमजोर थे। उन्होंने इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित नहीं किया। जनवरी के दौरान कुल 7 डब्ल्यूडी उत्तर भारतीय क्षेत्र में चले।

बारिश लगातार घट रही

अब इन तीन महीनों की बारिश पर नजर डालें तो वह लगातार घट रही है। दिसंबर में 13.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 15.4 मिमी का है। इसमें 12 फीसदी की कमी रही। जनवरी में 14.8 मिमी बारिश हुई, 17.1 मिमी सामान्य बारिश होती थी, जिसमें 13 फीसदी की कमी हुई।

सर्दियों के मौसम की शुरुआत फीकी

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सर्दियों की शुरुआत फीकी रही। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में कोई खास सर्दियों की बारिश और बर्फबारी की घटना नहीं हुई। नतीजतन अधिकतम तापमान सामान्य औसत से काफी ऊपर रहा। सर्दियों की बारिश उत्तर पश्चिम, मध्य पूर्व और पूर्वोत्तर में नहीं हो रही है।

वर्षा में विसंगति बदलाव का परिणाम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तापमान और वर्षा में विसंगति मौसम के पैटर्न में बदलाव का परिणाम है। सर्दी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और आवृत्ति कम रही है। पश्चिमी विक्षोभ मौसम की गतिविधियों को चलाने और उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के क्षेत्रों में सर्दियां लाने के लिए जाना जाता है।

 


:



Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

You Might Also Like

पुनर्विचार पर निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष भरत शरण सिंह की नियुक्ति

ईडी की याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज किया

“आलिया भट्ट ने जूनियर एनटीआर के बच्चों के लिए गिफ्ट भेजा, RRR स्टार ने डिमांड पूरी कर दी!”

जोमेटो द्वारा सन मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी अदला-बदली की सुविधा

पुनर्गठन के तहत राजधानी भोपाल में अब 5 तहसील होंगी, कोलार-हुजूर भी होगा शामिल।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Google का पहला Pixel Tablet इस दिन होगा लॉन्च जानिए Google का पहला Pixel Tablet इस दिन होगा लॉन्च, जानिए क्या है खास
Next Article उफ़! उर्फी; ये क्या पहन लिया…एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया तक, जिसने भी देखा, यही बोला, आप क्या कहेंगे? उफ़! उर्फी; ये क्या पहन लिया…एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया तक, जिसने भी देखा, यही बोला, आप क्या कहेंगे?

Latest News

झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण कर वीड‍ियो बनाया
एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ यौन शोषण किया और इसकी वीडियो बनाई।
India news March 27, 2023
2 633
पुनर्विचार पर निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष भरत शरण सिंह की नियुक्ति
Top News Stories March 27, 2023
1679923255 430 BJP Chanda 1
MP News : समीकरण बदलेंगे ऊषा चौधरी के भाजपा में शामिल होने से
Madhya Pradesh March 27, 2023
supremecourt 4g 6
ईडी की याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज किया
Top News Stories March 27, 2023

RSS MP Info

Nishpaksh MatNishpaksh Mat
Follow US

© 2023 NM Media. All Rights reserved.

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Use
  • Contact Us

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?